TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "हजारे"
फिर विवादों में ओमपुरी, नक्सलियों को बताया ‘लड़ाकू’

भोपाल, समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान सांसदों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में आए फिल्म अभिनेता अब एक नए संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नक्सलियों को लड़ाकू बताया है। ओमपुरी के इस बयान को एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल ने प्रसारित किया है। ओमपुरी निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की आने वाली फिल्म चक्रव्यूह की शूटिंग के सिलसिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी आए हुए हैं। बताया गया है कि झा के साथ ओमपुरी और अन्य कलाकारों ने होशंगाबाद जिले के ...
Read Full Story


अन्ना के काफिले पर हमला, यूथ कांग्रेस ने ठहराया जायज

नागपुर, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र दौरे पर निकले समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। एक जगह पर कुछ युवकों ने काले झंडे लहराए तो महल क्षेत्र में चिटनिस पार्क स्टेडियम के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, यूथ कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष विश्वजीत कदम ने प्रदर्शन को जायज ठहराया है। बताया जाता है कि एक दिन पहले हजारे की यात्रा के दौरान ...
Read Full Story


अन्ना हजारे के खिलाफ याचिका दायर

नई दिल्ली, समाजसेवी अन्ना हजारे के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दायर हुई है। इसमें लोकपाल विधेयक के लिए हुए प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप हजारे और उनके सहयोगियों पर लगाया गया है। अदालत से कार्रवाई के लिए आदेश जारी करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता एलके वेंकट का आरोप है कि पिछले साल दिसंबर में हजारे के सहायकों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने में असफल रही, जबकि एक शिकायत भी दर्ज कराई गई ...
Read Full Story


मुझसे मिलना है, तो टीम छोड़ें अन्नाः ठाकरे

मुंबई, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने समाजसेवी अन्ना हजारे को उनकी टीम के सदस्यों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और किरन बेदी जैसे लोगों से पीछा छुड़ाने की सलाह दी है। ठाकरे ने कहा कि वह अन्ना से तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक वह ऐसे लोगों से घिरे रहेंगे। ठाकरे ने मुंबई में एक प्रोग्राम के बाद कहा, 'जब तक केजरीवाल, सिसौदिया और किरन बेदी टीम अन्ना का हिस्सा हैं, मैं उनसे (हजारे) मुलाकात की नहीं सोच सकता हूं।' गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ठाकरे ने हजारे से मिलने से इनकार कर ...
Read Full Story


अन्ना ने फिर लिखी प्रधानमंत्री को चिट्ठी

मुंबई, सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा अपनी मांगें अनसुनी करने के बावजूद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक और पत्र भेजा। अन्ना ने इसमें प्रधानमंत्री को संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेज पर सरकार द्वारा किए गए उस हस्ताक्षर की याद दिलाई है, जिसमें सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी सख्त कदम उठाने का वादा किया था। वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में तत्कालीन महासचिव कोफी अन्नान ने कहा था कि भ्रष्टाचार बहुत हानिकारक और सभी ...
Read Full Story


बातें लीक कर रहे थे काजमी: अन्ना

नई दिल्ली, मुस्लिम नेता के निष्कासन के बाद टीम अन्ना में दिखती नई दरार के बीच अन्ना हजारे ने कहा कि सूचना के लीक होने और योग गुरू रामदेव को लेकर समूह में कोई दरार नहीं है। मुफ्ती शमीम काजमी के निष्कासन के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में हजारे ने कहा कि इस मुद्दे से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने काजमी द्वारा टीम अन्ना के सदस्यों और आंदोलन पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। अन्ना अपने तय कार्यक्रम से दो दिन पहले ही अपने गांव रालेगण सिद्धि पहुंचे गए ...
Read Full Story


आर-पार की लड़ाई के लिए साथ आए अन्ना और रामदेव

नई दिल्ली, जन लोकपाल, करप्शन और काला धन के खिलाफ अलग-अलग अभियान चला रहे बाबा रामदेव और अन्ना हजारे अब एक साथ आंदोलन चलाएंगे। दिल्ली में शुक्रवार को आयोजिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि 1 मई से मैं छत्तीसगढ़ और अन्ना हजारे महाराष्ट्र से आंदोलन शुरू करेंगे। 3 जून को अन्ना और रामदेव एक दिन का सांकेतिक अनशन पर बैठेंगे। 1 मई से अन्ना हजारे महाराष्ट्र के शिरडी से अपना आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं, बाबा रामदेव छत्तीसगढ़ के दुर्ग से। अन्ना ने कहा कि उनका ...
Read Full Story


स्वर्णकारों के पक्ष में प्रणव को पत्र लिखेंगे अन्ना

मुंबई, छोटे स्वर्णकारों द्वारा तैयार उत्पादों पर उत्पाद कर लगाने के विरोध में अन्ना हजारे देश के वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी को चिट्ठी लिखेंगे । यह बात उन्होंने उनसे मिलने गए छोटे स्वर्णकारों की समस्याएं सुनने के सोमवार शाम को कही। जनलोकपाल के लिए संघर्ष कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की सोच के अनुसार यदि छोटे उद्योग प्रगति करेंगे तो ही देश तरक्की कर सकता है। लेकिन ...
Read Full Story


दागियों से घिर गए हैं अन्ना

अहमदाबाद, जन लोकपाल आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ जुड़ने वाली प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि टीम अन्ना अब राजनीतिक हो गई है। टीम के सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल के गठन के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन खुद उनकी टीम के ही कई सदस्य दागी निकले। हालांकि मल्लिका ने टीम के सदस्यों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ कहना है कि उन्हें टीम अन्ना का राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल रास नहीं आया इसलिए उन्होंने खुद को इससे अलग कर ...
Read Full Story


..सवाल पूछने वाले कौन का रवैया उचित नहीं

नई दिल्ली, टीम अन्ना और संसद सदस्यों में टकराव की स्थिति के बीच अन्ना हजारे ने मंगलवार को एक बार फिर नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह का रवैया संविधान का अपमान है कि 'आप हमसे सवाल पूछने वाले कौन होते हो।'' हजारे ने अपने ब्लॉग में संसद के खिलाफ होने की आलोचनाओं को दरकिनार करने का प्रयास करते हुए कहा कि केवल संसद ही कानून बना सकती है, इस बात में कतई संदेह नहीं है। 'नेता कुछ सवाल उठाते हैं और मेरा उन्हें जवाब' शीर्षक से इस ब्लॉग में हजारे ने कहा कि संसद में ...
Read Full Story


लोकायुक्त के लिए मोदी पर दबाव बनाएगी टीम अन्ना

अहमदाबाद, जन लोकपाल एवं भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दूसरे चरण का जंतर मंतर पर आगाज करने के बाद अब लोकायुक्त के मुद्दे पर टीम अन्ना मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाऐगी। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अभियान को गांवों तक ले जाने के साथ टीम अन्ना गुजरात में चर्चा समूहों का गठन कर सरकार पर नैतिक दबाव डालेगी। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधानसभा में कैग की रिपोर्ट नहीं आने देने का आरोप लगाया है। टीम अन्ना की कोर ...
Read Full Story


कल जंतर-मंतर पर अन्ना का अनशन, तैयारी तेज

नई दिल्ली, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे कल यानी रविवार को फिर जंतर-मंतर पर एक दिन का अनशन करेंगे। अन्ना हजारे संसद के मौजूदा सत्र में जन लोकपाल विधेयक पारित करने की मांग करेंगे। जंतर-मंतर पर रविवार को हजारे के एक दिन के अनशन को सफल बनाने के लिए टीम अन्ना ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अनशन सफल बनाने को समर्थकों ने कमर कसी अपने एक दिन के अनशन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जन लोकपाल विधेयक के तहत ह्विसलब्लोअर की सुरक्षा के लिए सख्त ...
Read Full Story


चुनाव खर्च का ब्यौरा दे कांग्रेस: टीम अन्ना

नई दिल्ली, अन्ना हजारे और उनके करीबी सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव, हेलीकॉप्टरों और रैलियों पर हुए खर्च का ब्यौरा देने को कहा है। केजरीवाल ने कांग्रेस से उसके खर्च का ब्यौरा उसकी वेबसाइट पर डालने को कहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बार बार टीम अन्ना से, एकत्र किए गए धन और लोकपाल आंदोलन पर उसके खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा था। उन्होंने कहा कि हमने अपनी वेबसाइट पर पूरा ब्यौरा, दानदाताओं की सूची, ...
Read Full Story


केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव!

नई दिल्ली, संसद को अपराधियों का अड्डा बताने वाले अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राजनीतिक दलों ने तीखा हमला बोला है। अपने मतभेदों को भुलाकर सभी पार्टियों ने कहा है कि केजरीवाल की घृणित टिप्पणी से यह पता चलता है कि उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वहीं राजद केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि यह संसद का अपमान है। यह इस देश की जनता का अपमान है, जो सांसदों और ...
Read Full Story


राइट टू रिजेक्ट को चुनाव आयोग करे सेलेक्ट

नई दिल्ली, लोकपाल के बाद चुनाव सुधार के एजेंडे को प्रमुखता दे रही टीम अन्ना ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर सक्रियता बढ़ाई है। अस्वस्थता की वजह से लंबे समय तक सार्वजनिक कार्यक्रम से दूर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने सहयोगियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी से मुलाकात कर इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर ‘राइट टू रिजेक्ट’ (किसी भी प्रत्याशी को वोट न देने का अधिकार) का बटन लगाए जाने की मांग की। टीम अन्ना ने कुरैशी से ऐसे उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने ...
Read Full Story


टीम अन्ना ने चुनाव सुधारों पर जोर दिया

नई दिल्ली, अन्ना हजारे और उनके सहयोगियों ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों इवीएम में 'राइट टू रिजेक्ट' के विकल्प को शामिल करने और ऐसे उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की, जिनके खिलाफ अदालत ने आरोप निर्धारित कर दिया है। अन्ना ने अपनी टीम के साथ राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी से मुलाकात की और चुनाव सुधार से जुड़े मुद्दाें पर करीब एक घंटे तक बातचीत की। टीम अन्ना के सदस्यों ने इस मुलाकात को काफी ...
Read Full Story


उप्र चुनाव : मुद्दों पर भारी पड़ते जातीय समीकरण

देवरिया, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले तक भ्रष्टाचार से लेकर कानून व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दों की चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन आज जमीनी स्तर पर यहां चुनाव जातीय समीकरणों के आधार पर लड़े जा रहे हैं। समाजसेवी अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर में जो मुहिम चलाई और उसे जिस प्रकार का समर्थन मिला था, उससे लगने लगा था कि कम से कम उत्तर प्रदेश के चुनाव में यह जरूर मुद्दा बनेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री मायावती भ्रष्टाचार के आरोपों से बुरी ...
Read Full Story


कश्मीर समस्या का हल जरूरी

कोलकाता। क्रिकेट की सफल पारियां खेलने के बाद पाकिस्तान की राजनीति के मैदान में उतरे इमरान खान ने कहा है कि कश्मीर समस्या के समाधान के बिना भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार संभव नहीं है। आजादी के बाद से दोनों मुल्कों के नेता इस मुद्दे का हल ढूंढने में नाकाम रहे हैं। इमरान सोमवार को कोलकाता पुस्तक मेले में आयोजित साहित्यिक सम्मेलन में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पहले नफरत का दौर रहा है लेकिन अब युवा रिश्तों को सुधरते देखना ...
Read Full Story


अन्ना हजारे चुने गए मुंबई के 'हीरो'

मुंबई, भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहे गांधीवादी कार्यकर्ता अन्ना हजारे को यहां हुई वोटिंग में 'मुंबई का हीरो' चुना गया। गेटवे ऑफ इंडिया पर हुई इस वोटिंग में सभी को शामिल होने की छूट थी। ' मुंबई का हीरो कौन' के लिए हुई इस वोटिंग का आयोजन 'इंडिया अगेन्स्ट करप्शन ' ( आईएसी ) की मुंबई शाखा ने किया था। आईएसी के मीडिया समन्वयक पीयूष भाटिया ने बताया कि तीन घंटे में कुल 5,181 लोगों ने वोट दिया। वोटरों के पास हजारे के अलावा विकल्प के तौर पर शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे, ...
Read Full Story


लोकप्रियता में पवार से मीलों आगे हैं अन्ना

मुंबई, गणतंत्र दिवस के दिन मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर हुए एक जनमत संग्रह में समाजवाद कार्यकर्ता अन्ना हजारे महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं से मीलों आगे दिखाई दिए। यह जनमत संग्रह अन्ना के जनआंदोलन से जुड़े संगठन इंडिया अगेन्स्ट करप्शन [आईएसी] ने करवाया था। गणतंत्र दिवस की शाम मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर घुमने आए मुंबई वासियों एवं पर्यटकों के लिए आईएसी ने एक मतपत्र तैयार किया था, जिसपर अन्ना हजारे के अलावा महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेताओं बाल ठाकरे, राज ठाकरे, ...
Read Full Story


1 2 3 4 5 6 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker