येदियुरप्पा के परिवार तक पहुंचे तीस करोड़
नई दिल्ली, भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर आखिर सीबीआई का शिकंजा कस ही गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज एफआईआर में येदियुरप्पा पर दो निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए मोटी रकम लेने का आरोप है।
शुरुआती जांच के मुताबिक येदियुरप्पा के रिश्तेदारों के पास दो जरिए से करीब 30 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। इनमें से 10 करोड़ सज्जन जिंदल की स्टील कंपनी ने उस स्वयंसेवी संस्था को दिए जो येदियुरप्पा के रिश्तेदारों द्वारा चलाई जा रही ... Read Full Story
|
सीबीआई ने 2जी मामले में राजा को जमानत देने का विरोध किया
नई दिल्ली, सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा की जमानत याचिका का विरोध किया। राजा को 2जी घोटाले में उनकी कथित भूमिका के लिए पिछले साल 2 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
एजेंसी ने कहा कि एक नया मामला सामने आया है जिसके मुताबिक पूर्व दूरसंचार मंत्री ने 200 करोड़ रुपए की घूस ली थी। इस मामले की जांच की जा रही है। विशेष सीबीआई जज ओ पी सैनी की अदालत में सीबीआई के वकील ए के सिंह ने राजा की जमानत याचिका ... Read Full Story
|
येदयुरप्पा के खिलाफ होगी सीबीआई जांच
नई दिल्ली, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने येदयुरप्पा के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की है। अब अवैध खनन के मामले में येदयुरप्पा के खिलाफ सीबीआई जांच होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने ओबलापुरम खनन मामले में यह आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि वह तीन अगस्त तक अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि बाकी किसी भी अदालत में सारी कार्यवाही पर रोक लगी रहेगी।
अवैध खनन मामले में ... Read Full Story
|
एनआरएचएम मामला: प्रदीप शुक्ला सीबीआई हिरासत में
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के चर्चित एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कसा है। घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने आरोपी सीनियर आईएएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला को बृहस्पतिवार सुबह हिरासत में लिया। जांच एजेंसी ने शुक्ला को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से कस्टडी में लिया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के कार्यकाल के दौरान चार साल तक स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव रह चुके प्रदीप शुक्ला के समय में एनआरएचएम घोटाला हुआ था। सीबीआई इस मामले ... Read Full Story
|
आडवाणी के खिलाफ भेदभाव कर रही है सीबीआई
नई दिल्ली, भाजपा ने सीबीआई पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या मामले में पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ भेदभाव वाली भूमिका निभा रही है। पार्टी ने यह मुद्दा संसद में उठाने का फैसला किया है।
भाजपा संसदीय दल ने अपनी साप्ताहिक बैठक में कई मामलों में सीबीआई की भूमिका पर चर्चा कर तय किया कि इन मसलों को दोनों ही सदनों में पूरी गंभीरता से उठाया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा, हमने चर्चा की कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में आडवाणी की ... Read Full Story
|
सुप्रीम कोर्ट में आडवाणी को घेरने की तैयारी में सीबीआई
नई दिल्ली, बाबरी मस्जिद कांड को लेकर सीबीआई बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को घेरने की तैयारी कर रही है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि वह न केवल आडवाणी पर से साजिश के आरोपों को हटाने के खिलाफ है बल्कि वह चाहती है कि मुलजिम कारसेवकों के साथ-साथ आडवाणी पर भी मुकदमा चले।
बाबरी मस्जिद कांड में 2 एफआईआर दर्ज की गई थीं। पहली एफआईआर नंबर 197/92 उन कारसेवकों पर थी, जिन पर मस्जिद को ढहाने का आरोप लगा था। दूसरी एफआईआर नंबर 198/92 कार सेवकों को उकसाने के लिए आडवाणी, मुरली ... Read Full Story
|
चारा घोटाले में 34 को सजा
रांची, सीबीआई कोर्ट ने शनिवार को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में 34 आरोपियों को सजा सुनाई। मामला डोरंडा कोषागार से 6.6 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है।
केडी राय की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद डोरंडा कोषागार मामले में 34 आरोपियों को 1 से 6 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने आरोपियों पर 10 हजार से लेकर 3 लाख तक का जुर्माना भी ... Read Full Story
|
सीबीआई ने बैंक प्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा
बैतूल, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सीबीआई ने एक बैंक के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। ऋण मंजूर कराने की एवज में एक किसान से रिश्वत के रूप में 19 हजार रुपये की मांग की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक सीताराम रैकवार ने एक किसान का दो लाख रुपए का ऋण मंजूर करने के लिए दलाल के माध्यम से 19 हजार रिश्वत के रूप में मांगे थे। ग्राम बेहडी निवासी किसान अभिराम यादव ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत पर ... Read Full Story
|
राष्ट्रमंडल खेल घोटाला: सीबीआई ने नया मामला दर्ज किया
नई दिल्ली, सीबीआई ने साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के दौरान पांच स्टेडियमों में सिंथैटिक ट्रैक बिछाने में बरती गई कथित अनियमितताओं को लेकर नया मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही सीबीआई 20 स्थानों पर तलाशी ले रही है।
सीबीआई सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, कोलकाता और सिलिगुड़ी में 20 जगहों पर तलाशी चल रही है। उनका कहना है कि अनियमितताओं के कारण करीब 30 करोड़ रुपये की चपत लगी। जिन स्थानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें सीपीडब्ल्यूडी, डीडीए के ... Read Full Story
|
आरुषि मर्डर केस:सीबीआई कोर्ट में नूपुर की जमानत अर्जी खारिज
नई दिल्ली, बहुचर्चित आरुषि-हेमराज मर्डर केस में आरुषि की मां नूपुर तलवार की जमानत याचिका सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके बाद नूपुर तलवार के वकील ने सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई। सेशन कोर्ट ने उनके मामले को एडीजे के कोर्ट में भेज दिया। वहां सुनवाई पूरी हो गई है। फैसला थोड़ी देर में आने वाला है। अगर नूपुर को राहत नहीं मिलती है, तो उन्हें डासना जेल भेज दिया जाएगा। सुबह सरेंडर करने के बाद नूपुर अभी हिरासत में हैं।
इसके पहले सोमवार की सुबह ... Read Full Story
|
नूपुर का सीबीआई कोर्ट में सरेंडर
नई दिल्ली, आरुषि-हेमराज हत्याकांड में आरोपी नूपुर तलवार सोमवार को गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने 27 अप्रैल को नूपुर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए 30 अप्रैल तक सीबीआई कोर्ट में आत्म समर्पण करने का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट के 27 अप्रैल के फैसले के बाद नूपुर की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। नूपुर जब सीबीआई कोर्ट में पेश होंगी तो उन्हें वहां से जमानत नहीं दी जा सकती और ऐसे में न्यायिक हिरासत में ही भेजा जा सकता ... Read Full Story
|
भंवरी देवी मामले में तीसरा आरोप पत्र दाखिल
जोधपुर, भंवरी देवी अपहरण व हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को तीसरा आरोप पत्र दाखिल किया। सीबीआई अदालत में दाखिल यह आरोपपत्र पुखराज, दिनेश,और रेशमारम के खिलाफ हैं। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं जबकि जेल में बंद विधायक मलखान सिंह की बहन और आरोपी इंदिरा बिश्नोई के खिलाफ जांच अब तक लंबित है।
आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 120-बी आपराधिक साजिश, 364 हत्या के लिए अपहरण, 201 अपराध के सबूत मिटाना और 302 हत्या और अनुसूचित जाति जनजाति कानून के तहत आरोप लगाए गए हैं। ... Read Full Story
|
टाट्रा मामला: एनसीआर में सीबीआई छापे
नई दिल्ली, सेना के इस्तेमाल के लिए टाट्रा वाहनों की खरीद और आपूर्ति में कथित अनियमितताओं की जाच के सिलसिले में सीबीआई ने बुधवार को नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी के तीन ठिकानों पर छापे मारे।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जाच एजेंसी के अधिकारियों की तीन टीमें आज सुबह सेना के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों और वेक्ट्रा के एक अधिकारी के यहा पहुंची और सौदे से जुड़े कुछ अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया।
उन्होंने बताया कि बीईएमएल अध्यक्ष वीआरएस नटराजन और वेक्ट्रा ... Read Full Story
|
सीबीआई गिरफ्त से दूर नूपुर की सु्प्रीम कोर्ट में अर्जी
नई दिल्ली, चर्चित आरुषि हत्याकांड की मुख्य आरोपी नूपुर तलवार ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। शीर्ष अदालत ने नूपुर की गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई है। उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार यानी कल सुनवाई होगी। गौरतलब है कि बुधवार को विशेष सीबीआई कोर्ट ने नूपुर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद से सीबीआई ने नूपुर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और नोएडा समेत कई जगह दबिश दी, पर अभी तक जांच एजेंसी के हाथ सफलता ... Read Full Story
|
जनार्दन रेड्डी की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई
बेंगलूर, कर्नाटक की एक अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी और उनके निजी सहायक महफूज अली खान की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। इन दोनों को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया गया था।
अतिरिक्त दीवानी एवं सत्र न्यायाधीश और विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश बी एम अंगदी ने सीबीआई की ओर से उनकी हिरासत को बढ़ाने की मांग करने का आवेदन दिए जाने के बाद यह आदेश दिया।
रेड्डी और उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के स्वामित्व वाली एसोसिएटेड माइनिंग ... Read Full Story
|
भोपाल में एलआईसी दफ्तर पर सीबीआई छापा
भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की जीवन मंगल पॉलिसी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां उसके मंडल कार्यालय पर छापा मारा। बुधवार देर रात तक चली इस कार्रवाई में दफ्तर के बरामदे में पॉलिसी के हजारों कागजात फैले मिले।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों और रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों के लिए भारत सरकार ने एलआईसी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के मकसद से जीवन मंगल पॉलिसी शुरू की ... Read Full Story
|
आरुषि हत्याकांड: राजेश तलवार को नोटिस
इलाहाबाद, अपनी बेटी आरुषि तलवार की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे राजेश तलवार को मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
आरुषि मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत की ओर से राजेश तलवार की जमानत अवधि बढ़ाए जाने के विरोध में दायर सीबीआई की याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति बाल कृष्ण ने उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है।
सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 मार्च 2012 को राजेश तलवार की जमानत अवधि बढ़ाने का फैसला सुनाया था। जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट ... Read Full Story
|
आदर्श घोटाला: दो आईएएस अधिकारी हिरासत में
मुंबई, सीबीआई मंगलवार को आदर्श घोटाले में दो आईएएस अधिकारियों को हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इस मामले में महाराष्ट्र के दो वरिष्ठ नौकरशाहों रामानंद तिवारी और जयराज पाठक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया ... Read Full Story
|
टाट्रा घोटाला: गिरफ्तार हो सकते हैं रवि ऋषि
नई दिल्ली, टाट्रा ट्रक सौदे की साजिश 1997 में ही रच गई थी। जब चेकोस्लोवाकिया की मूल कंपनी के विभाजन के बाद इंग्लैंड की टाट्रा कंपनी से ट्रकों की खरीद का करार किया गया। इस संबंध में सीबीआई को अहम सबूत मिले हैं और वह टाट्रा के मालिक रवि ऋषि से आगे की पूछताछ कर घोटाले की कड़िया जोड़ने में जुटी हुई है।
रवि ऋषि के खिलाफ सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है। ऋषि के देश से बाहर जाने का रास्ता बंद करने के बाद उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ... Read Full Story
|
हां, मुझे की गई थी घूस की पेशकश: जनरल
नई दिल्ली, सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने सीबीआई को जवाब में पुष्टि की है कि आर्मी को क्षमता से नीचे के वाहनों की आपूर्ति को मंजूरी देने के लिए एक लॉबिस्ट की ओर से उन्हें रिश्वत की पेशकश की गई थी। जनरल सिंह ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में यह आरोप लगाए थे जिसके बाद रक्षा मंत्री को मामले की सीबीआई जांच का आदेश देना पड़ा था।
लॉबिस्ट की ओर से किया गया था प्रस्ताव
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जनरल सिंह ने शुक्रवार को एक पत्र में बताया है कि यह प्रस्ताव एक लॉबिस्ट ... Read Full Story
|