गुजरात में झूठ बोलने की फैक्ट्रियां खुलीं
गांधीनगर, विपक्ष समेत अपनों के ही निशाने पर आए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब विरोधियों से दो-दो हाथ करने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया। मोदी के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के साथ अब केशूभाई पटेल भी आ गए हैं। हालांकि केशू बप्पा के आरोपों का वह संकेतों में ही जवाब दे रहे हैं। वह कहते है कि गुजरात में झूठ बोलने की फैक्ट्रियां खुल गई हैं। ऐसे लोगों को राज्य में विकास नजर नहीं आता, क्योंकि उनका एकमेव ... Read Full Story
|
दाऊद मामले में पाक संग कड़ा रुख अपनाएगा भारत
नई दिल्ली, गृह सचिव आर के सिंह ने पाकिस्तान से कहा है किभारत के पास दाऊद के उनके देश में मौजूदगी के पक्के सबूत हैं। भारत अब दाऊद के मामले में कड़ा रुख अपनाने की योजना बना रहा है।
उधर, अमेरिका ने बुधवार को दाऊद इब्राहीम के दो साथियों छोटा शकील एवं इब्राहीम टाइगर मेनन को मादक पदार्थो का तस्कर घोषित करके इनपर प्रतिबंध लगा दिया ... Read Full Story
|
आर्थिक सुधार पर माननीयों ने दी प्रणब को सलाह
नई दिल्ली, केंद्र की ओर से एक साल में कई दफा वित्तीय निर्णय लेने से आम आदमी के बिगड़ते बजट पर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का ध्यान आकर्षित कराया है। वहीं, जदयू सांसद एनके सिंह ने वित्त मंत्री को देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए निवेश कमीशन गठित करने, सांसदों की समिति बनाने, कर्ज प्रबंधन और खर्च के सही तरीके से समन्वय समेत आठ सूत्रीय सुझाव दिए हैं।
राज्यसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहा कि पहले वर्ष में एक ... Read Full Story
|
जनरल बिक्रम सिंह पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से झूठ बोला?
नई दिल्ली, देश के भावी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार द्वारा झूठ बोलने का मामला सामने आया है। मामला 2008 में कॉन्गो में संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों के तहत भेजे गए भारतीय सैनिकों द्वारा यौन दुर्व्यवहार का है। हाल ही में दायर एक जनहित याचिका में बिक्रम सिंह को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी सेना प्रमुख की दावेदारी को चुनौती दी गई थी। इसके जवाब में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उस घटना ... Read Full Story
|
यूपी: 5000 करोड़ रुपये के निर्माण में खेल
लखनऊ, माया सरकार में बने स्मारकों और रैली स्थल के निर्माण पर राजधानी में ही पांच हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। अब इन निर्माण कायरें में हुए खेल को खंगाला जा रहा है। अभी तो इसकी पड़ताल राजधानी पुलिस ही कर रही है, लेकिन अब इसकी जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध अनुसंधान केंद्र को सौंपने की तैयारी चल रही है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि 3500 करोड़ रुपये से कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम, लोकनिर्माण विभाग ने निर्माण कराया था। सभी निर्माण कायरें की ... Read Full Story
|
माओवादियों से कोई समझौता नहीं
ईटानगर, गृहमंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर में माओवादी गतिविधियों पर कोई समझौता नहीं होगा।
अरुणाचल प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे चिदंबरम का मुख्यमंत्री नबम तुकी ने यहां स्वागत किया। चिदंबरम के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह व मंत्रालय के संयुक्त सचिव शम्भू सिंह भी यहां पहुंचे।
चिदंबरम यहां के संघर्षरत जिलों चांगलंग व तिरप में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे और विकास कार्यो का भी जायजा ... Read Full Story
|
पंजाब के सरहदी जिलों को मिलेगा विशेष पैकेज
फिरोजपुर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पंजाब के सरहदी छह जिलों के लिए अलग से योजना बनाई जाएगी और इसके लिए विशेष फंड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को फिरोजपुर व फाजिल्का के सरहदी इलाकों का दौरा करने के बाद यह बात कही। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी थे।
उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब के सेम प्रभावित गांवों का भी दौरा किया जहां उनके साथ सुखबीर के अलावा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद ... Read Full Story
|
अधूरी नहरों में बहा दिए 600 करोड़ !
लखनऊ, यूपी में सामने आए कैनाल स्कैम में कथित तौर पर सिंचाई विभाग के अफसरों ने 600 करोड़ रुपये का हेरफेर कर दिया। आरोप है कि बाणसागर बांध से इलाहाबाद और मिर्जापुर तक नहरें बनाने के प्रोजेक्ट में यह कारगुजारी की गई। 2007 से 2011 के बीच इन नहरों के निर्माण पर 1,290 करोड़ रुपये का खर्च फाइलों में दिखाया गया है, लेकिन काम आधा भी नहीं हो सका। हाल यह है कि 1998 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के किसानों को तो सिंचाई सुविधा मिलने लगी है, लेकिन यूपी के किसानों को एक बूंद पानी ... Read Full Story
|
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अजित सिंह से मिलीं सोनिया
नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल [आरएलडी] अध्यक्ष अजित सिंह से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात को इस शीर्ष संवैधानिक पद के उम्मीदवार को लेकर संप्रग के घटक दलों में आम सहमति बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
यूपी विधानसभा चुनाव के ठीक पहले संप्रग में शामिल हुई आरएलडी के लोकसभा में पांच सदस्य हैं। अगले राष्ट्रपति के मुद्दे पर कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और ... Read Full Story
|
ढाई दशक बाद भारत करेगा तोपों की शॉपिंग
नई दिल्ली, चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगी पर्वतीय सीमाओं की रक्षा के लिए अब अमेरिका से 145 एम-777 होवित्जर तोपों का आयात किया जाएगा। बोफोर्स सौदे (1986) के करीब ढाई दशक बाद रक्षा मंत्रालय ने थलसेना के लिए तोपों के आयात के बहुप्रतीक्षित फैसले को मंजूरी दी। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की खरीद परिषद ने एल-70 हवाई रक्षा तोपों के लिए तीन हजार करोड़ रुपये लागत के 65 रेडार खरीदने को मंजूरी दी। इसके अलावा टी-90 टैंकों के सिमुलेटर खरीदने को भी मंजूरी दी गई। इन सभी सौदों पर कुल 7,000 ... Read Full Story
|
दिसंबर तक 6 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन
चंडीगढ़, इस साल दिसंबर तक प्रदेश की पावर प्रोडक्शन कैपेसिटी 6000 मेगावॉट तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा अगस्त तक लोहे के सभी खंभों की जगह सीमेंट के खंभे लगाए जाएंगे। साथ ही नवंबर तक सभी पुरानी बिजली की तारों को बदल दिया जाएगा।
पावर मिनिस्टर कैप्टन अजय सिंह यादव ने यह जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को गन्नौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चटिया गांव में 33 केवी सब स्टेशन का फाउंडेशन स्टोन रखा और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस सब स्टेशन को दिसंबर तक बना ... Read Full Story
|
एनआरएचएम: एक दर्जन और होंगे गिरफ्तार
लखनऊ, पूर्व प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रदीप शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा सीबीआइ के निशाने पर आ गए हैं। उन्हें और दर्जन भर अधिकारी और ठेकेदारों को सीबीआइ जल्द गिरफ्तार कर सकती है।
सीबीआइ सूत्रों के अनुसार घोटाले में दर्ज आठ मुकदमों के दायरे में ये सभी लोग हैं। बीते दिनों अधिकारियों और ठेकेदारों के यहां भी छापेमारी हुई, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। चूंकि इन सभी का ... Read Full Story
|
भारत के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा
मेरठ, थल सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने मौजूदा समय में चीन को भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि चीन सेना का विस्तार कर रहा है, तो भारत को भी इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यह सोच कर नहीं बैठना चाहिए कि हम ऐसे ही ठीक हैं।
वीके सिंह यहां बुधवार को पाइन डिविजन के पाइन हाल में सैन्य अधिकारियों के बीच 'इंडिया सिक्योरिटीज चैलेंजस इन द इमर्जिंग जिओ स्टैटेजिक इन्वायरमेंट' विषय पर बोल रहे थे। जनरल ने कहा कि भारत ने पड़ोसी देशों पर हमेशा भरोसा किया, लेकिन ... Read Full Story
|
अकाली मंत्री तोता सिंह का इस्तीफा मंजूर
चंडीगढ़, सरकारी मशीनरी के मिसयूज में दोषी करार पंजाब के कृषि तोता सिंह को आखिरकार कैबिनेट से रिजाइन करना ही पड़ गया। उनका इस्तीफा राज्यपाल शिवराज पाटिल ने मंजूर कर लिया है। हालांकि तोता सिंह बीती शाम ही राहत की उम्मीद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे लेकिन मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनका इस्तीफा राज्यपाल को भिजवा दिया था। बादल सुबह खुद ही राज्यपाल पाटिल से मिलने राजभवन पहुंचे और अपने कैबिनेट सहयोगी तोता सिंह का इस्तीफा उन्हें ... Read Full Story
|
हड़ताल पर गए पायलटों पर सख्त हुई एयर इंडिया
मुंबई, एयर इंडिया के करीब 100 पायलटों के काम पर नहीं आने के कारण उसकी चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आज रद्द हो गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन मैनेजमेंट ने पायलटों को शाम 6 बजे तक काम पर लौटने या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। सिविल एविएशन मंत्री अजित सिंह ने पायलटों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए कहा कि मैनेजमेंट आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करेगा। इस बीच, एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि 10 पायलटों को बर्खास्त कर दिया ... Read Full Story
|
लंदन असेंबली के लिए चुने गए भारतवंशी
लंदन, भारतीय मूल के एक चिकित्सक ने लेबर पार्टी से इलिंग एवं हिलिंगडन सीट पर कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की है। उन्होंने लंदन के पूर्व कंजरवेटिव डिप्टी मेयर को परास्त किया।
लेबर पार्टी के डॉ. ओंकार सिंह सहोता ने कंजरवेटिव पार्टी के रिचर्ड बारनेस को 3110 मतों से परास्त किया। सहोता को 65584 मत मिले जबकि बारनेस को 62474 मत प्राप्त हुए।
लिबरल डेमोक्रेट के माइकल फ्रांसिस कोक्स 11805 मतों के साथ तीसरे स्थान पर आए और ग्रीन पार्टी के माइक हार्लिंग से कुछ ही मतों से आगे रहे। ... Read Full Story
|
प्रणब पर आम राय के आसार
नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव दो माह बाद होने हैं, लेकिन कांग्रेस की सक्रियता और प्रयासों का ही नतीजा है कि औपचारिक घोषणा न किए जाने के बावजूद वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नाम पर आमराय के आसार नजर आने लगे हैं। संप्रग के सहयोगी दलों में राकांपा के बाद अब रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने भी उनका समर्थन कर दिया है। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने भी प्रणब को अच्छा उम्मीदवार बता दिया है। वहीं, सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर संप्रग और समर्थक दलों की एकता कायम करने का जिम्मा ... Read Full Story
|
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए समुदाय विशेष मुद्दा नहीं
नई दिल्ली, समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी किसी समुदाय से संबंध रखता है।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से है, पिछड़े वर्ग से अथवा अनुसूचित जाति ... Read Full Story
|
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद बाजपेई को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। यह जानकारी देर रात जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और उनके खासे करीबी माने जाते हैं। यादव से कथित करीबी के चलते विपक्षी दलों की माग पर चुनाव आयोग ने बाजपेई को वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य सचिव के पद से हटा ... Read Full Story
|
माया ने पीएम को लिखा पत्र, कहा जान को खतरा
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में कटौती कर दी ... Read Full Story
|