तमिलनाडु विधानसभा में मोबाइल पर बैन
चेन्नै, तमिलनाडु विधानसभा में विधायकों के सदन के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डी. जयकुमार के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा को सूचित किया कि विधानसभा में सभी लोगों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर बैन लगाया जा रहा है। इसमें मंत्री, विधायक और पत्रकार शामिल हैं। सदस्यों के लिए अलग लॉकर लगाए गए हैं। वे सदन में प्रवेश करने से पहले अपने मोबाइल फोन वहां रख सकेंगे।
उन्होंने कहा कि कैंटीन और लाउंज ... Read Full Story
|
हार के बाद भी खत्म नहीं हुई कांग्रेस दिग्गजों में रार
नई दिल्ली, यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी पंजाब कांग्रेस के दिग्गजों के बीच घमासान मचा हुआ है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात इस कदर खराब हैं कि हाईकमान की बुलाई बैठक में भी सभी नेता एक साथ शामिल नहीं हुए। पार्टी महासचिव व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी गुलचैन सिंह चरक नेताओं के व्यवहार से बुरी तरह आहत हैं।
प्रदेश कांग्रेस के नेता अलग-अलग समय पर उनसे मुलाकात कर चुनाव में हार के लिए एक-दूसरे को दोषी करार देते हुए चलते बने। पार्टी नेता कैप्टन ... Read Full Story
|
महाराष्ट्र के मंत्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
मुंबई, कैग की रिपोर्ट पर विधानमंडल में चर्चा कराने से बचती रही आघाड़ी सरकार को इस बार विपक्ष ने मुश्किल में ड़ाल दिया है। बीजेपी ने बुधवार को विधानसभा में रिपोर्ट के कुछ अंश की सीडी प्रस्तुत कर के सनसनी फैला दी। विपक्षी नेता एकनाथ खडसे एवं सदस्य देवेंद्र फडणवीस सदन में यह रिपोर्ट पेश करने के लिए सरकार पर दबाव ड़ालने में कामयाब हुए है। यह 16 अप्रैल को पेश किए जाने की संभावना है।
श्री खडसे द्वारा प्रस्तुत कैग रिपोर्ट (सिविल)के प्रमुख अंश इस प्रकार हैं:-
1- छगन ... Read Full Story
|
पोर्नगेट स्कैंडल: गुजरात विधानसभा में हंगामा
गांधीनगर, पोर्नगेट स्कैंडल पर गुजरात विधानसभा में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन फिर हंगामा हुआ। जिसके बाद कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।
शुक्रवार सुबह जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ कांग्रेसी विधायक सदन में अश्लील तस्वीरें देख रहे भाजपा विधायको को बर्खास्त करने की मांग करते नारे लगाते हुए अपनी सीटें छोड़कर अध्यक्ष के आसन के नजदीक चले आए।
अध्यक्ष ने उनसे शांत रहने का अनुरोध किया। पर सदस्यों पर इसको कोई असर नहीं हुआ और लगातार चिल्लाते रहे । यह ... Read Full Story
|
चुनावी नतीजे खतरे की घंटी
लखनऊ, विधानसभा चुनाव के नतीजे कई मौजूदा सांसदों के लिए खतरे की घंटी बजाने वाले हैं। चुनाव के लोकसभा क्षेत्रवार नतीजे देखने से साफ है कि इस बार कई संसदीय क्षेत्रों में भारी उलटफेर हुआ है। तीन वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव में जहां कई संसदीय क्षेत्रों में पार्टी विशेष का ही परचम लहराया था वहीं अब दूसरे दलों ने सेंधमारी की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में नए परिसीमन पर हुए लोकसभा के आम चुनाव में सूबे के 80 संसदीय क्षेत्रों में से सर्वाधिक 23 पर जहां सपा ने कब्जा जमाया था ... Read Full Story
|
SAD के नोटों से हार गए हम: मनप्रीत
चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) चीफ मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर वोट हासिल करने के लिए पैसे की ताकत के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के चुनाव में मनप्रीत की पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनप्रीत ने कहा, एसएडी ने हर विधानसभा सीट पर वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया। यह पैसा पंजाब सरकार के खजाने का ... Read Full Story
|
चुनावों में हार के बाद पंजाब कांग्रेस में दरार
नई दिल्ली, पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में असंतोष उत्पन्न हो गया है। राज्य कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए तुरंत पीसीसी का बैठक बुलाने की मांग की है।
पूर्व सांसद वीरेन्द्र कटारिया ने एक बयान जारी कहा कि पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह को तुरंत बैठक बुलानी चाहिए क्योंकि पंजाब पार्टी के लिए 'सबसे ज्यादा जीत योग्य राज्य' था लेकिन पार्टी को 'करारी हार' का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की ... Read Full Story
|
पंजाब में 14 महिलाओं ने जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड
मोगा, पंजाब विधानसभा चुनाव में एक और इतिहास रचा गया। वह है 14 महिलाओं का विधानसभा में पहुंचना। आज तक आठ से ज्यादा महिलाएं यहां किसी विधानसभा में नहीं पहुंच सकी थीं।
इस बार कांग्रेस व अकाली दल की छह-छह महिलाएं व भाजपा की दो महिलाएं विधायक बनी हैं। भाजपा की सीमा कुमारी [भोआ] व नवजोत सिद्धू [अमृतसर पूर्वी], कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल [लहरागागा], हरचंद कौर [महलकलां], अरुणा चौधरी [दीनानगर], चरणजीत कौर बाजवा [कादियौं], गुरइकबाल कौर [नवांशहर] व करण कौर [मुक्तसर] और अकाली ... Read Full Story
|
पंजाब में शिअद-भाजपा को बढ़त
चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती 111 सीटों के रुझान में सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा गठबंधन 71 सीटों में बढ़त के साथ अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी से आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस ने 36 सीटों पर, जबकि अन्य ने 2 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह और सन्नौर से कांग्रेस के ही लाल सिंह आगे चल रहे हैं वहीं राजपुरा से कांग्रेस के कंबोज पीछे चल रहे हैं। लुधियाना दक्षिण और पूर्वी से कांग्रेस आगे चल रही है। बरनाला के पहले ... Read Full Story
|
आज खुलेगा राज, कौन बनेगा सरताज
नई दिल्ली, लंबे इंतजार के बाद फैसले की घड़ी आज आ ही गई। आज मंगलवार है। देखना यह है कि आज का मंगलम किसके लिए मंगलमय होंगे और किस पार्टी या प्रत्याशी के लिए अमंगल। इसकी तस्वीर दो बजे तक साफ हो जाएगी। बहरहाल, अपनी-अपनी के दावे करने में कोई भी दल पीछे नहीं है। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रतिक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है।
हालांकि अपनी-अपनी जीत के दावे करने में कोई भी दल पीछे नहीं है। विधानसभा चुनाव के तहत ... Read Full Story
|
कई विधायकों ने देखा था अश्लील वीडियो
बेंगलूर, कर्नाटक विधानसभा में अश्लील वीडियो फुटेज देखने के मामले में एक नया तथ्य प्रकाश में आया है। जिस वीडियो फुटेज की वजह से तीन मंत्रियों को पद गंवाना पड़ा, उसे पंद्रह से अधिक विधायकों ने भी सदन में ही देखा था। इनमें सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के भी विधायक थे।
इस प्रकरण की जांच के लिए गठित विधानसभा की समिति के चार भाजपा सदस्यों में शामिल नेहरू ओलेकर ने संवाददाताओं से कहा कि हमारे पास पक्की सूचना है कि उस दिन पंद्रह ... Read Full Story
|
तेदेपा के प्रदर्शन के चलते आध्र विधानसभा ठप
हैदराबाद, आध्र प्रदेश विधानसभा में सोमवार कोई कामकाज नहीं हो सका। मुख्य विपक्षी दल तेदेपा ने शराब व्यापारियों से कथित तौर पर रिश्वत लेने वाले मंत्रियों को तत्काल कैबिनेट से हटाने की माग करते हुए कार्यवाही बाधित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
शुक्रवार को सदन में शराब के मुद्दे पर हुई विस्तृत चर्चा पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट तेदेपा विधायक सुबह विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और दागी मंत्रियों को बर्खास्त करने की ... Read Full Story
|
दूसरे चरण में अब तक 16 फीसदी मतदान
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों के 59 सीटों पर शनिवार सुबह मतदान शरू हुआ। पहले दो घंटे में 16 फीसदी मतदान की खबर है। पहले चरण में खराब मौसम के बावजूद लोगों ने काफी उत्साह दिखाया और उन क्षेत्रों में उम्मीद से अधिक वोटिंग हुई।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये जिले हैं- महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर। इस चरण में कई बड़े नेताओं सहित 1098 प्रत्याशियों की ... Read Full Story
|
उत्तर प्रदेश विस चुनाव: पहले चरण का मतदान बुधवार को
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।
पहले चरण के इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया। अब उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं संपर्क करने में जुट गए हैं। पहले चरण में जिन 55 सीटों पर मतदान होगा उनमें से मौजूदा में 30 बसपा, 18 सपा, चार भाजपा और तीन ... Read Full Story
|
ममता के मिजाज का नुकसान झेला राज्य ने
नई दिल्ली, यूपीए के प्रमुख घटक दल होने के बावजूद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को इस दफा पूर्वी राज्यों में हरित क्रांति के लिए बनाई योजना के तहत आवंटित राशि में पचास फीसदी की कटौती कर दी है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश को न सिर्फ पिछले साल से अधिक धन दिया गया है बल्कि इस साल के लिए आवंटित राशि का एकमुश्त भुगतान भी कर दिया गया है। बिहार को भी पिछले वर्ष से कम राशि दी गई है।
कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र सराकर के साथ ... Read Full Story
|
मणिपुर में चुनाव के दौरान हिंसा, 5 की मौत
इम्फाल, मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान हिंसा में एक सुरक्षाकर्मी समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। उधर, दोपहर एक बजे तक 48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंदेल जिले के सुगनू विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें एक सीआरपीएफ के जवान, ग्राम स्वयंसेवक बल के 3 कर्मियों और एक आम नागरिक की मृत्यु हो गई और 2 अन्य जख्मी हो गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ... Read Full Story
|
मोहाली में 67 पेटी शराब बरामद
चंडीगढ़। मोहाली के बलोंगी क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 67 पेटी शराब बरामद की हैं।
गौरतलब है कि दो दिन बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने सख्त रवैया अख्तियार किया हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67 में से 6 पेटियां खाली मिलीं जबकि 61 पेटियां भरी हुई थीं जिन्हें संभवत वोटरों को लुभाने के लिए बांटा जाना ... Read Full Story
|
न्यूयार्क विधानसभा ने ईरान से व्यापार पर लगाया प्रतिबंध
न्यूयार्क। न्यूयार्क विधानसभा ने एक विधेयक के जरिए ईरान के ऊर्जा उद्योग के साथ व्यापार कर रहीं कंपनियों पर ईरान के साथ नए सिरे से सौदे करने पर पाबंदी लगाई है।
ईरान डिवेस्टमेंट बिल' नाम के इस विधेयक को सीनेट में बहुमत नेता डीन स्केलस ने रखा। यह विधेयक ईरान के ऊर्जा उद्योग को दो करोड़ डालर या इससे अधिक का माल, सेवाएं या उधार देने वाली कंपनियों को वहा की सरकार के साथ नए सिरे से सौदे करने पर रोक लगाता है।
स्केलस ने कहा कि सीनेट की जल्दी में हुई यह कार्रवाई ... Read Full Story
|
कर्ण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, दिल्ली से कांग्रेस के राज्यसभा के उम्मीदवार डॉ. कर्ण सिंह ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में अपने नामांकन का पर्चा भरा। वह सुबह विधानसभा परिसर पहुंचे और सचिव के समक्ष नामांकन से संबंधित कागजात पेश किए।
कर्ण सिंह के साथ मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के कई विधायक भी मौजूद थे।
इससे पहले जनार्दन द्विवेदी तथा परवेज हाशमी कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर अपने नामांकन पत्र भर चुके हैं। इन तीनों का निर्विरोध चुना जाना तय ... Read Full Story
|
पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 114 उम्मीदवार घोषित किए
चंडीगढ़, बीते कुछ दिनों की अनिश्चितता के बाद कांग्रेस ने 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 114 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए 30 जनवरी को मतदान होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह अपनी परम्परागत पटियाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और अब कांग्रेस विधायक दल की नेता राजिंदर कौर भट्टल सांगौर जिले की लेहरा सीट फिर चुनाव लड़ेंगी।
सूची में 114 नाम शामिल हैं। गुरुवार ... Read Full Story
|