कांग्रेस ने ममता के दावे को खारिज किया
नई दिल्ली, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस दावे को शनिवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने देश में जल्द लोकसभा चुनाव की आशंका जताई थी।
कांग्रेस ने ममता के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में मध्यावधि चुनाव की बिल्कुल संभावना नहीं है, और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] सरकार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि मैंने बनर्जी का बयान नहीं देखा है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि ... Read Full Story
|
गेहूं की खरीद मुद्दे पर संसद में हंगामा
नई दिल्ली, लोकसभा में हुए हंगामे की वजह से बुधवार को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा, सपा, जद यू, अन्नाद्रमुक पार्टी के सदस्यों ने गेहूं की खरीद और जूट बैग उपलब्ध कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ सांसद अपनी मांग को लेकर सभापति के नजदीक भी आ गए।
हंगामे के बीच सभापति ने कई बार सदस्यों को शांत करने की भी कोशिश लेकिन नाकाम रही। इसके बाद सभापति ने लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर ... Read Full Story
|
लोकपाल विधेयक में संशोधनों को मंजूरी
नई दिल्ली, पिछले साल दिसंबर में लोकसभा से पास हुए लोकपाल विधेयक पर संशोधनों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिर में यह विधेयक संसद के उच्च सदन में भी आ जाएगा।
गुरुवार को मंत्रियों ने राज्यसभा में विधेयक की राह आसान बनाने के लिए चर्चा की। लोकसभा में विधेयक पारित होते समय सरकार ने सदस्यों द्वारा पेश कई संशोधनों पर सहमति जताई थी। इन संशोधनों में प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच के लिए लोकपाल की पूर्ण पीठ के दो तिहाई बहुमत से ... Read Full Story
|
राहुल का टिकट वितरण भी हार की वजह
नई दिल्ली, यूपी चुनाव में जबरदस्त किरकिरी के बाद काग्रेस नेतृत्व 2014 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कील-काटे दुरुस्त करने की कवायद में लगा है, लेकिन अभी विस चुनाव में हार के कारणों व निष्कर्षो पर ही पार्टी एक राय नहीं है। राहुल अपनी टिकट वितरण प्रक्रिया और चुनावी अभियान को दुरुस्त ठहराकर विफलता का ठीकरा प्रदेश संगठन पर फोड़ चुके हैं, मगर सोनिया के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय एके एंटनी समिति शुरुआती छानबीन में टीम राहुल के निष्कर्षो से सहमत नजर नहीं आ ... Read Full Story
|
फिर तेलंगाना मुद्दे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल
नई दिल्ली, पृथक तेलंगाना राज्य के गठन की मांग को लेकर टीआरएस और तेलंगाना क्षेत्र के काग्रेस तथा तेदेपा सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
शुक्रवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने का निर्देश दिया, टीआरएस के चंद्रशेखर राव और विजया शाति, तेलंगाना क्षेत्र के काग्रेस तथा तेदेपा सदस्य पृथक तेलंगाना राज्य के समर्थन में नारे लगाते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप ... Read Full Story
|
माया, मुलायम और ममता ने सरकार को बचाया
नई दिल्ली, लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सरकार को उस समय बड़ी राहत मिली जब एनसीटीसी पर विपक्ष का संशोधन प्रस्ताव गिर गया। बीजेपी और लेफ्ट के संशोधन प्रस्ताव के पक्ष में 82 और विरोध में 105 वोट पड़े। मायावती की बीएसपी, मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में अल्पमत सरकार को बचा लिया।
बीएसपी और एसपी के सांसदों ने संशोधन प्रस्ताव के विरोध में वोट किया, जबकि तृणमूल के सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। गौरतलब है कि ... Read Full Story
|
सुषमा ने रेल बजट के भविष्य पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने रेल बजट के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार और इस बजट का भविष्य दोनों अंधेरे में है।
भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] की नेता सुषमा ने सदन में गुरुवार को कहा कि रेल बजट संसद के समक्ष है। क्या प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री इससे खुद को अलग कर सकते है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी की ओर से बुधवार को पेश किया गया रेल बजट दोनों का भविष्य अंधेरे में है।
सरकार ने दोनों ... Read Full Story
|
16 मार्च को पेश होगा 2012-13 का बजट
नई दिल्ली, वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी वित्त वर्ष 2012-13 का आम बजट 16 मार्च को लोकसभा में पेश करेंगे।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के 12 मार्च को संसद के दोनो सदनों को संबोधन के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। रेल बजट 14 मार्च को पेश होगा और 15 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।
संसदीय मामलो के मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि हम राष्ट्रपति से यह सिफारिश करने जा रहे हैं कि बजट सत्र 12 मार्च को बुलाया जाए और यह 30 मार्च तक चले। राष्ट्रपति का संबोधन 12 मार्च को होगा, रेल बजट 14 ... Read Full Story
|
शिवसेना में सन्नाटा और एनसीपी जश्न
ठाणे, एनसीपी के विधान परिषद सदस्य सुभाष भोईर को शिवसेना अपनी तरफ खींचने में सफल हुई थी तो शुक्रवार को एनसीपी ने शिवसेना के सांसद आनंद परांजपे को अपनी तरफ खींच कर एक तरह से हिसाब चुकता कर लिया।
पिछले कुछ दिनों से कॉर्पोरेटर लेवल पर शिवसेना एनसीपी के बीच यही राजनीतिक छीना झपटी मची हुई है। ऐसे में ऐन चुनाव के पहले आनंद परांजपे का शिवसेना छोड़ एनसीपी में शामिल होना ठाणे शिवसेना के लिए एक बड़ा सायकोलॉजिकल झटका है , चुनाव में इसका कितना फायदा मिलेगा यह तो ... Read Full Story
|
हजारे रालेगण सिद्धी के लिए रवाना
मुंबई। प्रभावी लोकपाल विधेयक की मांग पर अपना अनशन समाप्त करने के दूसरे दिन गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपने गांव रालेगण सिद्धि के लिए रवाना हो गए है।
अन्ना ने बुधवार को अपने खराब स्वास्थ्य के कारण प्रभावी लोकपाल विधेयक की मांग पर शुरू किया गया अनशन बीच में ही समाप्त कर दिया। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए टीम अन्ना के सदस्यों व उनके गांव के सहयोगियों ने उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।
गौरतलब है कि मंगलवार को लोकसभा में लोकपाल ... Read Full Story
|
तृणमूल कांग्रेस को मनाने में जुटे प्रणब
नई दिल्ली। केंद्र में सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन [संप्रग] की प्रमुख सहयोग तृणमूल कांग्रेस के इस रुख से सरकार परेशानी और बढ़ गई है। राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए मत जुटाने की कोशिशों के तहत केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस से बातचीत कर रहे है।
संसद के निचले सदन लोकसभा में पारित लोकपाल विधेयक में राज्यों में लोकायुक्तों की स्थापना संबंधी प्रावधान से नाखुश तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वह राज्यसभा में इस पर ... Read Full Story
|
लोकसभा ने बदली लोकपाल की शक्ल
नई दिल्ली। लोकसभा में आंकड़ों की अग्निपरीक्षा के बाद सरकारी लोकपाल की तस्वीर भी बदल चुकी है। संशोधनों के साथ राज्यसभा की मुहर का इंतजार कर रहा लोकपाल अब न तो संवैधानिक संस्था होगा और न ही इसके जरिए लोकायुक्त की स्थापना राज्यों के लिए बाध्यता होगी।
लोकपाल में सांसदों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई को लेकर लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा सभापति की रिपोर्ट का प्रावधान तीखे विरोध के बाद सरकार ने ही वापस ले लिया।
लोकपाल विधेयक पर लोकसभा में करीब दस घंटे चली बहस ने ... Read Full Story
|
भाजपा ने धोखा दिया:सलमान खुर्शीद
नई दिल्ली। विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने मंगलवार देर रात को लोकसभा में लोकपाल विधेयक को संवैधानिक दर्जा न मिल पाने के लिए भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया।
खुर्शीद ने कहा कि हम लोकपाल लाने में सफल रहे। हमने लोकपाल लाने का वायदा किया था और लोकपाल विधेयक पारित हो गया। कम से कम लोकपाल वैधानिक रूप में कायम हो गया।
उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार इसे संवैधानिक दर्जा देना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विधि मंत्री ने कहा कि इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है, यह सवाल ... Read Full Story
|
सरकार ने पार की पहली बाधा
नई दिल्ली। संपूर्ण विपक्ष और अपने कई सहयोगी दलों के विरोध के बावजूद सरकार ने अपना लोकपाल विधेयक लोकसभा में पेश कर पहली लड़ाई जीत ली है। लोकपाल में अल्पसंख्यक आरक्षण का दांव खेलकर सरकार ने न सिर्फ संसद के मानसून सत्र में 27 अगस्त को किए गए अपने वादे को पूरा किया, बल्कि कई छोटे दलों का समर्थन प्राप्त कर इस मुद्दे पर सदन में भाजपा को अलग-थलग कर दिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के ठोस तर्को का सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने मजबूती से बचाव कर साफ कर दिया ... Read Full Story
|
लोकपाल विधेयक पर लोस में लालू का हंगामा
नई दिल्ली। लोकसभा में लोकपाल विधेयक को लेकर गुरुवार को हंगामा हुआ, जिसके कारण की कार्यवाही बाधित हुई। विधेयक गुरुवार को ही सदन में पेश किया जाना है।
प्रस्तावित विधेयक के नए प्रारूप पर राष्ट्रीय जनता दल [राजद] के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपना विरोध जताया। उन्होंने इसे 'अधूरा' विधेयक करार दिया और इसके बारे में सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। साथ ही लोकपाल के सदस्यों में अल्पसंख्यकों के लिए अलग से कोटा निर्धारित किए जाने की मांग की।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा ... Read Full Story
|
800 की आबादी के गांव भी जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से
नई दिल्ली। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) का लाभ अब कम आबादी वाले गांवों को भी मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने छोटे गांवों को इस योजना का लाभ देने के लिए निर्धारित आबादी घनत्व को घटाकर आठ सौ कर दिया है। सरकार की योजना दूसरे चरण में इसे और घटाकर 700 की आबादी तक लाना है। जबकि नक्सल प्रभावित जिलों के गांवों के लिए सरकार ने आबादी घनत्व सिर्फ २50 ही निर्धारित किया है।
ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने ... Read Full Story
|
काला धन वापस लाया जाए: आडवाणी
नई दिल्ली। राजग के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को सरकार से माग की कि विदेशी बैंकों में जमा कथित रूप से 25 लाख करोड़ रुपये देश में वापस लाने के तुरंत कदम उठाए जाएं और इस बारे में श्वेतपत्र जारी कर विदेशों में काला धन रखने वाले सभी लोगों के नाम बताए जाएं।
लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव के तहत काले धन पर चर्चा की शुरूआत करते हुए आडवाणी ने सरकार से कहा कि विदेशों में काला धन रखने वाले भारतीय लोगों के जो भी नाम उसे मिले हैं, उन्हें संरक्षण देने के ... Read Full Story
|
समिति करेगी कार्यक्रमों व विज्ञापनों पर निगरानी
नई दिल्ली। टेलीविजन पर अश्लील विज्ञापनों एवं कार्यक्रमों के प्रसारण पर सासदों की चिंताओं के मददेनजर सरकार ने मंगलवार को कहा कि टीवी कार्यक्रमों एवं विज्ञापनों की निगरानी एवं शिकायतों के निपटारे के लिए दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय समिति कर गठन किया गया है।
सरकार ने बताया कि 2007 में प्रसारण नियमन विधेयक का मसौदा तैयार कर इसे वेबसाइट पर डाल दिया गया है और सदन चाहे तो इस विषय पर सर्वदलीय बैठक हो सकती है।
लोकसभा में के ... Read Full Story
|
कांग्रेस ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी किया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में अपने सदस्यों को तीन पंक्ति का व्हिप जारी किया है जिसमें उनसे सात और आठ दिसंबर को संसद की कार्यवाही के दौरान संबंधित सदन में मौजूद रहने को कहा गया है।
संसदीय सूत्रों ने बताया कि ऐसा किसी विशेष मुद्दे को लेकर नहीं किया गया है बल्कि महत्वपूर्ण कामकाज की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जबकि संसद खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तथा अन्य मुद्दे को लेकर पिछले नौ दिन ... Read Full Story
|
पवार पर हमले की संसद में हुई कड़ी निंदा
नई दिल्ली। कृषि मंत्री शरद पवार पर हुए हमले की शुक्रवार को लोकसभा में एक सुर से कड़ी निंदा की गई। लगातार तीन दिनों से जारी हंगामे के बीच शुक्रवार को सिर्फ इस घटना की निंदा के लिए ही लोकसभा की कार्यवाही चली। सत्तापक्ष और विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की पुरजोर मांग की।
लगभग सभी दलों के नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में विरोध के इस हिंसात्मक तरीके को किसी भी सूरत में जायज नहीं ... Read Full Story
|