TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "मध्य"
जंगल में मिला 219 बोरी अमोनियम नाइट्रेट

उमरिया, मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के जंगल में विस्फोटकों से भरी अमोनियम नाइटेट की 219 बोरियां लावारिस हालत में मिली हैं। पुलिस का तलाशी अभियान जारी है। पुलिस के अनुसार सोमवार को चंदिया थाने के जंगल में तलाशी के दौरान 50 बोरियां लावारिस हालत में मिलीं, उसके बाद 150 बारियां बरामद की गई। इन सभी बोरियों में अमोनियम नाइटेट भरा हुआ है। चंदिया थाने के प्रभारी फूल सिंह उईके ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात को 19 बोरियां और मिली है। ये सभी बोरियां झाला व पथरई गांव के ...
Read Full Story


100 करोड़ का मालिक निकला स्वास्थ्य निदेशक

भोपाल, मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक के यहां पड़े लोकायुक्त छापे में करीब 100 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। एक विभागीय ऑडिटर के घर भी छापा मारा गया। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य निदेशक एएन मित्तल और जूनियर ऑडिटर गणेश प्रसाद किरार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीते पांच सालों में भ्रष्टाचार के मामले में फंसे मित्तल प्रदेश के तीसरे स्वास्थ्य निदेशक हैं। उनके आवास पर दवा के कार्टन और तकियों में लाखों के नोट भरे मिले। लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने ...
Read Full Story


अब स्वास्थ्य निदेशक निकला करोड़ों का मालिक

भोपाल, मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्वास्‍थ्य निदेशक डॉक्टर ए एन मित्तल के मकानों पर छापा मारकर करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है। मित्तल के भोपाल और होशंगाबाद के घर से 38 लाख रुपए नकद मिले हैं। इसके अलावा भोपाल में 50 एकड़ जमीन और एक मकान से संबंधित कागजात तथा लाखों रुपए की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात मिले हैं। लोकायुक्त पुलिस ने स्वास्‍थ्य विभाग के ही ऑडिटर गणेश किरार के मकान पर भी छापा मारा है, जहां से उन्हें 10 लाख रुपए ...
Read Full Story


सीबीआई ने बैंक प्रबंधक को रिश्वत लेते पकड़ा

बैतूल, मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सीबीआई ने एक बैंक के शाखा प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। ऋण मंजूर कराने की एवज में एक किसान से रिश्वत के रूप में 19 हजार रुपये की मांग की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक सीताराम रैकवार ने एक किसान का दो लाख रुपए का ऋण मंजूर करने के लिए दलाल के माध्यम से 19 हजार रिश्वत के रूप में मांगे थे। ग्राम बेहडी निवासी किसान अभिराम यादव ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत पर ...
Read Full Story


इस साल एक लाख बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा कराएगी मध्य प्रदेश सरकार

जबलपुर, मध्य प्रदेश में वृद्धों को मान-सम्मान और आदर दिलाने के लिए राज्य सरकार को संकल्पित बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य शासन मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन यात्रा के माध्यम से इस साल प्रदेश के एक लाख बुजुर्गों' को तीर्थ यात्रा कराएगा। मुख्यमंत्री ने यहां पुलिस सुपरिंटेंडेंट कार्यालय परिसर में वृद्धजन को सुरक्षा देने की अभिनव पहल, आलंबन योजना के शुभारंभ समारोह में कहा कि तीर्थ-यात्रा पर जाने वाले गांव वालों को बस से ट्रेन तक लाने ...
Read Full Story


सांसद व विधायक बनाने की फैक्ट्री नहीं है भाजपा

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के उल्लेख से बचते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा कोई सांसद या विधायक बनाने की फैक्ट्री नहीं है। उन्होंने भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया। इस मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए ...
Read Full Story


इंदौर के टिम्बर बाजार में भीषण आग

इंदौर, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के टिम्बर बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। कई घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात गुरुनानक टिम्बर बाजार में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की कई फुट ऊंची लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही ...
Read Full Story


चौहान ने जन लोकायुक्त पर चर्चा के लिए टीम अन्ना के सदस्यों को बुलाया

नई दिल्ली, टीम अन्ना की ओर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उत्तराखंड की तरह प्रदेश में तुरंत जन लोकायुक्त विधेयक पारित करने की मांग के बाद मुख्यमंत्री ने टीम अन्ना के सदस्यों को इस मुद्दे पर बातचीत का न्योता दिया है। गौरतलब है कि ईमानदार आईपीएस नरेंद्र कुमार की खनन माफियाओं द्वारा हत्या के बाद टीम अन्ना ने मंगलवार से राज्य में तीन दिन का अनशन का आयोजन किया। इस दौरान टीम अन्ना के सदस्य शरद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ...
Read Full Story


वन अधिकारी के पास दस करोड़ से अधिक की संपत्ति

इंदौर, मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस द्वारा बुधवार को एक वन अधिकारी के यहां मारे गए छापे में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ज्ञात हो कि इंदौर के वन अधिकारी एनके व्यास के इंदौर, नीमच व राजस्थान में स्थित ठिकानों पर मारे गए छापे के दौरान उनके पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है। छापे की कार्रवाई फिलहाल जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में कार्यरत व्यास के पास ज्ञात स्त्रोत से अधिक की संपत्ति होने की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त ...
Read Full Story


राहुल शर्मा की मौत की भी होगी सीबीआई जांच

रायपुर, मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार की कथित हत्या के मामले की सीबीआई जाच के आदेश के बाद बुधवार को छत्ताीसगढ़ सरकार ने भी आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा की कथित आत्महत्या के मामले की सीबीआई जाच के आदेश दे दिए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने आज विधानसभा में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रहे राहुल शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई जाच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज सदन में कहा कि अभी तक की जाच में आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा की मौत की ...
Read Full Story


भिंड में फिर माफियाओं का निशाना बना आईपीएस

भोपाल, मध्य प्रदेश में माफियाओं का आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मुरैना में तैनात युवा आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार की हत्या के बाद एक अन्य युवा आइपीएस अफसर जयदेवन पर शराब माफियाओं ने लाठियों और पत्थरों से हमला बोल दिया। आरोपियों में भाजपा के एक पूर्व विधायक और उनके साथी शामिल हैं। खरगोन जिले में पुलिस दल पर दोपहर में हमला कर हेड कांस्टेबल को मौत के घाट उतार दिया गया। एएसआइ गंभीर रूप से जख्मी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा के ...
Read Full Story


मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली, भारतीय वायु सेना का एक मिराज-2000 लड़ाकू विमान सोमवार को राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि पायलट ने इजेक्शन प्रणाली से विमान से बाहर कूद कर खुद को बचा लिया। अधिकारी ने कहा, 'दुर्घटना दोपहर 12.45 बजे हुई। पायलट ने इजेक्शन प्रणाली से खुद को बचा लिया।' पिछले 10 दिनों में मिराज-2000 की यह दूसरी दुर्घटना है। इस श्रेणी का एक प्रशिक्षण विमान 24 फरवरी को मध्य प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन विमान के दोनों पायलटों ने समय पर ...
Read Full Story


शेहला मर्डर: सीबीआई के हाथ लगी जाहिदा की डायरी

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शेहला मसूद हत्याकांड के सूत्रधार के तौर पर गिरफ्तार की गई इंटीरियर डिजाइनर जाहिदा परवेज के दफ्तर से केंद्रीय जांच ब्यूरो [सीबीआई] के हाथ एक डायरी लगी है, जो कई राज खोल सकती है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि इस डायरी के मिलने के बाद से कई और लोगों के नाम भी इस हत्याकांड से जुड़ सकते हैं। मालूम हो कि जाहिदा को सामाजिक कार्यकर्ता शेहला की भाड़े के अपराधियों से हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई सूत्रों ...
Read Full Story


किसी के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगीः दिग्विजय सिंह

लखनऊ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने साफ शब्‍दों में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को किसी अन्य दल के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा, ‘‘राहुल गांधी और सोनिया गांधी के प्रति लोग अपना विश्वास दिखा रहे हैं। बसपा सरकार के खिलाफ चल रही लहर का लाभ कांग्रेस को ही मिलेगा और उसे किसी अन्य के समर्थन की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’ ...
Read Full Story


प्रियंका की फिसली जुबान, मध्य प्रदेश की तारीफ की

रायबरेली, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जुबान सोमवार को उस समय फिसल गई। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश को तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक बता दिया। हालांकि, प्रियंका ने तुरंत अपनी यह गलती सुधार ली। प्रियंका ने विकास की कमी के लिए उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य ने गत 22 वर्षों से विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को देखा है। ये सभी राज्य ...
Read Full Story


मध्यप्रदेश विशेष न्यायालय कानून 15 फरवरी से लागू

भोपाल, मध्यप्रदेश का बहुप्रतीक्षित विशेष न्यायालय अधिनियम राज्य में 15 फरवरी से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के चार बड़े नगरों में प्रारंभिक तौर पर विशेष न्यायालय गठित किये जाने और राज्य शासन द्वारा विधिवत नोटिफिकेशन जारी करने का निर्णय शुक्रवार को यहां लिया। उन्होंने इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समय-सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ठोस कार्रवाई के ...
Read Full Story


लता मंगेशकर अलंकरण से नवाजे गए रोशन

इंदौर, हिंदी फिल्म संगीत को मीठी धुनों के सदाबहार नगीनों से समृद्ध करने वाले मशहूर संगीतकार राजेश रोशन को बुधवार रात यहा मध्यप्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से नवाजा गया। संगीत निर्देशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रोशन को एक भव्य समारोह में वर्ष 2010-11 के लता मंगेशकर अलंकरण से विभूषित किया गया। प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकात शर्मा ने उन्हें सम्मानस्वरूप दो लाख रुपये और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की। 56 वर्षीय ...
Read Full Story


पार्टी विधायक ही तय करेंगे यूपी में नेता

नई दिल्ली, मध्यप्रदेश से लाव लश्कर समेत उत्तर प्रदेश में डटी भाजपा की तेज तर्रार नेता उमा भारती ने मुख्यमंत्री पद पर जारी किचकिच के बीच कहा कि जिसे पार्टी विधायक तय करेंगे, वही नेता होगा। भाजपा के सत्ता में आने पर स्वयं के मुख्यमंत्री बनने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस परिचर्चा में नहीं पड़ना चाहती। विधानसभा चुनाव अभियान को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं की बेरुखी की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए उमा भारती ने कहा कि पार्टी में कई सक्षम नेता ...
Read Full Story


मध्यप्रदेश ने दिखाया जलवा, महाराष्ट्र को किया पीछे

भोपाल, औद्योगिक निवेश दर में मप्र ऊंची छलांग लगाते हुए देश में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। उसकी यह दर गुजरात की निवेश दर के लगभग बराबर दर्ज की गई है। यह खुलासा सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकॉनामी (सीएमआईई) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही का आंकलन किया गया है। इसके मुताबिक इस अवधि में औद्योगिक निवेश की सर्वाधिक 35.29 प्रतिशत दर पंजाब में दर्ज हुई है। बिहार में 24.82 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 23.16 प्रतिशत और गुजरात में 19.38 ...
Read Full Story


यूपी में दांव पर एमपी के नेताओं की प्रतिष्ठा

भोपाल। विधानसभा चुनाव भले ही उत्तर प्रदेश में हो रहे हों लेकिन चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस चुनाव के नतीजे भी इन नेताओं का भविष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साबित होंगे। यही कारण है कि मप्र के अनेक नेता अपने आकाओं की स्थिति मजबूत करने के लिए यूपी के चुनाव में सक्रिय हिस्सेदारी निभाने की तैयारी में हैं। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] की ओर से यूपी के विधानसभा चुनाव में मप्र के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर व पूर्व ...
Read Full Story


1 2 3 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker