TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "मणिपुर"
इबोबी ने ली मणिपुर के सीएम पद की शपथ

इंफाल, ओकराम इबोबी सिंह ने बुधवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गौरतलब है कि इबोबी तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। हाल में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ मणिपुर में ही कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला ...
Read Full Story


राष्ट्रीय पार्टी बनने को लेकर तृणमूल कांग्रेस उत्साहित

कोलकाता, मणिपुर विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन को लेकर उत्साहित तृणमूल काग्रेस ने कहा है कि जल्द ही इसे राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर मान्यता मिल जाएगी। पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव मुकुल रॉय ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए एक राजनीतिक दल को कम से कम चार राज्यों में राज्य पार्टी के तौर पर मान्यता होनी चाहिए। तृणमूल काग्रेस को तीन राज्यों में यह दर्जा हासिल है। ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी रॉय ने बताया कि हमलोग राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रहे हैं। ...
Read Full Story


मणिपुर में कांग्रेस आगे

इंफाल, मणिपुर में कांग्रेस ने 60 सदस्यीय विधानसभा में शुरुआती बढ़त बना ली है। मुख्यमंत्री आईबोबी सिंह सहित कांग्रेस 13 सीटों पर आगे है जबकि मणिपुर पीपुल्स पार्टी [एमपीपी] एक सीट पर आगे है। तीन सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार आगे ...
Read Full Story


मणिपुर में चुनाव के दौरान हिंसा, 5 की मौत

इम्फाल, मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान हिंसा में एक सुरक्षाकर्मी समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। उधर, दोपहर एक बजे तक 48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंदेल जिले के सुगनू विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें एक सीआरपीएफ के जवान, ग्राम स्वयंसेवक बल के 3 कर्मियों और एक आम नागरिक की मृत्यु हो गई और 2 अन्य जख्मी हो गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ...
Read Full Story


इबोबी का दावा, 35 सीटें जीतेगी कांग्रेस

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस 60 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 35 सीटें जीतेगी। राज्य में मतदान सुबह सात बजे से जारी है। मुख्यमंत्री ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस लगभग 45 सीटें हासिल करेगी। लेकिन कम से कम 35 सीटें तो हम हर हाल में जीत रहे हैं। सिंह ने अपनी विधायक पत्नी लनधोनी देवी के साथ सुबह लगभग 7.30 बजे खंगबोक विधानसभा क्षेत्र में थौबल अफोकपाम लोवर प्राइमरी ...
Read Full Story


मणिपुरः 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

इंफाल, मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच 60 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के आगे वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। 279 उम्मीदवार मैदान में हैं। मणिपुर में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ जो 4 बजे तक चलेगा। उग्रवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। राज्य की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 2357 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 872 अतिसंवेदनशील ...
Read Full Story


सिंहासन के सेमीफाइनल का आगाज आज से

इंफाल। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को सिंहासन का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। इसका आगाज आज मणिपुर में चुनाव से हो रहा है। यहां कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। देखना यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को तीसरी पारी खेलने का मौका मिल पाता है या नहीं। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बंद और उग्रवाद से जूझ रहे मणिपुर के मतदाता शनिवार को अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य विधानसभा की 60 सीटों के लिए 14 महिलाओं ...
Read Full Story


मुठभेड़ में तीन संदिग्ध उग्रवादी ढेर

इंफाल। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में पुलिस कमाडो के साथ हुई एक मुठभेड़ में तीन संदिग्ध उग्रवादी ढे़र हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कुछ उग्रवादियों की गतिविधियों की खबरे मिलने के बाद कमाडो यहा से लगभग 15 किलोमीटर दूर इरोसेम्बा इलाके में रविवार रात लगभग नौ बजे पहुंचे और कुछ संदिग्ध हलचल देखी। संदिगध हलचल देखने के बाद कमांडो ने जांच के लिए लोगों को रोक कर पूछताछ की तो उन्होंने गोलिया चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन संदिग्ध ...
Read Full Story


दो करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोतवाली पुलिस तथा विशेष कार्यदल [एसओजी] ने रविवार को हैदरगढ़ बाईपास के पास स्कूटर सवार तीन लोगों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थ मणिपुर से लाया गया था और उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ...
Read Full Story


इंफाल में बम विस्फोट, एक घायल

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में बुधवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट दिन में लगभग 11 बजे हाप्टा काझेबंग मैदान के गेट के पास लगे रिक्शा में हुआ। यहा [सागाई महोत्सव] चल रहा था। सांगाई महोत्सव में थाइलैंड, मलेशिया और कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के आए सैलानी भाग ले रहे थे। पुलिस के अनुसार विस्फोट में घायल होने वाले व्यक्ति का नाम कोरा है और वह एक रिक्शाचालक ...
Read Full Story


नाकेबंदी से बेहाल मणिपुर का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री

इम्फाल। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन दिसंबर को नाकेबंदी से त्रस्त पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य का दौरा करेंगे। वह वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और एक सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करेंगे। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी इस एकदिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के साथ जा सकती हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘सिंह शहर में एक कन्वेंशन सेंटर, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, विधानसभा परिसर और गुवाहाटी उच्च न्यायालय की इम्फाल पीठ की इमारत का ...
Read Full Story


आर्थिक नाकेबंदी से मणिपुर में जनजीवन बेहाल

इंफाल। मणिपुर में पिछले 99 दिनों से जारी आर्थिक नाकेबंदी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आलम यह है कि आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है जिसका असर आम जनजीवन पर साफतौर पर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुकी समुदाय की ओर से आंदोलन समाप्ति की घोषणा की गई थी, लेकिन नगा समुदाय की सरकार से सहमति नहीं बन पाने की वजह से आर्थिक नाकेबंदी अभी भी जारी है। राज्य सरकार के कमजोर रवैये और केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता के चलते दो जनजातीय समुदायों की ...
Read Full Story


मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन: भाजपा

नई दिल्ली। मणिपुर में तीन माह से चले आ रही आर्थिक नाकाबंदी के कारण उपजे हालात पर चिंता का इजहार करने के लिए भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से शुक्रवार को मुलाकात की और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की माग की। विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में उनके समकक्ष अरूण जेटली और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी सहित भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर के कुछ पार्टी नेताओं के साथ मनमोहन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री से ...
Read Full Story


मणिपुर बंद से जनजीवन अस्त व्यस्त

इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गुटों द्वारा शनिवार को बुलाए गए बंद के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बंद की वजह से बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हैं। मणिपुर के अंदर और अन्य पड़ोसी राज्यों के लिए परिवहन सेवाएं बंद की वजह से रद्द कर दी गई हैं। परिवहन सेवा नहीं चलने की वजह से सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति बहुत कम है। शुक्रवार शाम छह बजे से शुरू हुआ बंद शनिवार की शाम छह बजे खत्म होगा। ...
Read Full Story


दिल्ली में धरे गए पीएलए के दो उग्रवादी

नई दिल्ली। मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी [पीएलए] के दो शीर्ष उग्रवादियों को राजधानी में गिरफ्तार किया गया। इन लोगों पर कथित तौर पर माओवादियों को प्रशिक्षण में मदद और हथियार मुहैय्या कराने का आरोप है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने इस प्रतिबंधित संगठन के दो शीर्ष उग्रवादियों की गिरफ्तारी की है। इन लोगों ने माओवादियों को प्रशिक्षण में सहायता की और हथियार मुहैया कराया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ...
Read Full Story


नाकेबंदी से मणिपुर में जनजीवन बेहाल

इम्फाल। मणिपुर में दो प्रमुख राजमार्गों पर पिछले दो महीने से चल रही नाकेबंदी की वजह से पेट्रोल, गैस और अन्य आवश्वयक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। कालाबाजारी का आलम यह है कि पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर और गैस 1,500 रुपये प्रति सिलेंडर तक बिक रहा है जिससे हर कोई परेशान है। विश्व महिला बॉक्सिंग चैम्पियन मेरी कोम का कहना है कि इस विषम परिस्थति में वह किसी तरह ओलम्पिक की तैयारियां कर रहीं और लकड़ियों का इस्तेमाल कर खाना बना रही हैं। दो बच्‍चों की मां कोम ने कहा ...
Read Full Story


मृत्युदंड पाए दोषियों की याचिका पर कार्रवाई तेज

नई दिल्ली। पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि संप्रग द्वितीय के शासनकाल में मृत्युदंड पाए दोषियों की विचाराधीन दया याचिकाओं के निस्तारण की प्रक्रिया को यथासंभव तेज करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर में सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून हटाने के बारे में सहमति तैयार करने के लिए काम कर रही ...
Read Full Story


मणिपुर के विधायक की सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली। मणिपुर के एक काग्रेस विधायक की गुरुवार को यहा राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई और एक मित्र को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मणिपुर के याइसकुल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ई सूरज सिंह [46] मयूर विहार जा रहे थे। मयूर विहार फेज दो के पास गाजियाबाद से आ रही एक जीप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। सिंह को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ...
Read Full Story


1
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker