सैनिकों की संख्या में कटौती नहीं करेगा भारत
इस्लामाबाद, भारत ने पाकिस्तानी मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि भारत, पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा।
भारत ने स्पष्ट किया है कि वह मुंबई हमले के बाद युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान सीमा पर तैनात किए गए सैनिकों की संख्या कम नहीं करेगा। इससे पूर्व मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि भारत पाकिस्तान से लगी सीमा पर 26/11 के बाद तैनात किए गए सैनिकों की संख्या घटा सकता है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल ... Read Full Story
|
पाकिस्तान ने भारत को उल्लू बनाया?
नई दिल्ली, गुमराह करने वाली जानकारी प्लांट करा कर क्या भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आईएसआई बेवकूफ बना रही है? क्या आईएसआई खुद आतंकवादियों से संबंधित फर्जी सूचनाएं भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पहुंचवा रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय मचों पर किरकिरी हो? खबर है कि जिस आंतकवादी अलर्ट और स्केच को लेकर पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों की फजीहत हुई, उसके पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है।
गौरतलब है कि 6 मई को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था और कहा था कि ... Read Full Story
|
शार्ट सर्किट से लगी आग में बैंक स्वाहा
रायसेन, जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज तहसील के ग्राम ढाहिया में भारतीय स्टेट बैंक के भवन में आग लग जाने से पूरा बैंक जलकर खाक हो गया।
शाखा प्रबंधक मनोहर अकोदिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात बैंक में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिसके कारण बैंक के सभी कम्प्यूटर, फर्नीचर तथा अन्य दस्तावेज जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि इस आग से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जिस मकान में यह बैंक चल रहा था, के मकान मालिक हरिशंकर माहेश्वरी ने बताया कि ... Read Full Story
|
ईरान से तेल आयात को स्वतंत्र है भारत
नई दिल्ली, भारत ने कहा है कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के बावजूद वह ईरान से तेल आयात पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि हम किसी भी देश के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध का स्वागत करते हैं, लेकिन अन्य देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को मानना भारत की बाध्यता नहीं है। वह माकपा नेता बासुदेब आचार्य के सवाल का जवाब दे रहे थे।
आचार्य ने पूछा था कि क्या भारतीय तेल कंपनियों ने वर्ष 2011 से ईरान से कच्चे तेल ... Read Full Story
|
राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब का समर्थन नहीं: भाजपा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] ने राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवार केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी पर अपने नेता यशवंत सिन्हा द्वारा दिए गए बयान से बुधवार को दूरी बना ली। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए मुखर्जी की सम्भावित उम्मीदवारी का पक्ष लिया है।
कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद के सम्भावित उम्मीदवारों में मुखर्जी का नाम जोर पकड़ने और राजनीतिक दलों में उनके नाम पर बढ़ती सहमति के परिप्रेक्ष्य में भाजपा नेता सिन्हा ने ... Read Full Story
|
आखिर हिंदू ही निशाने पर क्यों..?
इलाहाबाद, भाजपा नेता उमा भारती ने निर्मल बाबा पर लगाए गए आरोपों के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा ही धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में हिंदुओं को ही निशाना पर क्यों रखा जाता है।
उमा का मानना है कि धार्मिक गतिविधियों के मामले में आजा कल हिंदुओं को निशाना बनाने का चलन चल गया है। उन्होंने निर्मल बाबा के बारे में कुछ भी कहने से मना कर ... Read Full Story
|
उमा भारती ने ली विधायक पद की शपथ
लखनऊ, बीजेपी नेता उमा भारती ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में विधायक पद की शपथ ली। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चरखारी सीट से जीत हासिल की थी। राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा के 11 से 13 अप्रैल तक चले सत्र में शपथ दिलाई गई थी, ... Read Full Story
|
शादी का रजिस्ट्रेशन कराना हुआ जरूरी
नई दिल्ली, भारत में अब सभी धर्मों के लोगों के लिए शादी का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी हो गया है। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। इसके लिए जन्म एवं मृत्यु अधिनियम 1969 में संशोधन किया जाएगा।
सिख धर्म की शादी के लिए अलग कानून होगा। सिखों की शादी अनंत कारज ऐक्ट के तहत होगी। अब तक सिखों की शादी भी हिंदू मैरेज ऐक्ट के तहत ही होती थी। इसके लिए आनंद विवाह अधिनियम 1909 में संशोधन किया जाएगा। गौरतलब है कि सिखों की आनंद कारज के तहत होने वाले शादियों ... Read Full Story
|
भारत बना ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों की पहली पंसद
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों के लिए भारत तेजी से पसंदीदा गंतव्य स्थल बनकर उभर रहा है। ऑस्ट्रेलिया से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या में 29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में भारत पर्यटक स्थल के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों की पहली पंसद बनता जा रहा है।
खबरों के मुताबिक एक महीने में 17,400 पर्यटक भारत गए जबकि दस साल पहले यह संख्या केवल 4,000 थी।
देश के सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियाई पर्यटकों ने ब्रिटेन के बजाय चीन या भारत जाने पर ... Read Full Story
|
सांसद व विधायक बनाने की फैक्ट्री नहीं है भाजपा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के उल्लेख से बचते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा कोई सांसद या विधायक बनाने की फैक्ट्री नहीं है। उन्होंने भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया।
इस मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए ... Read Full Story
|
भोपाल में एलआईसी दफ्तर पर सीबीआई छापा
भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की गरीब परिवारों के लिए चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की जीवन मंगल पॉलिसी में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां उसके मंडल कार्यालय पर छापा मारा। बुधवार देर रात तक चली इस कार्रवाई में दफ्तर के बरामदे में पॉलिसी के हजारों कागजात फैले मिले।
जानकारी के मुताबिक, मजदूरों और रेहड़ी पटरी वाले दुकानदारों के लिए भारत सरकार ने एलआईसी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा के मकसद से जीवन मंगल पॉलिसी शुरू की ... Read Full Story
|
आतंकियों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा है कि भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। उनका यह बयान मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हफीज मोहम्मद सईद के संदर्भ में आया है। गौरतलब है कि सईद पर मंगलवार को अमेरिका द्वारा एक करोड़ अमेरिकी डालर का इनाम घोषित किया गया है।
मनमोहन ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन सबको न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए ... Read Full Story
|
राजनीति में पैसे को लेकर भारत की स्थिति खराब
ह्यूस्टन, राजनीति में धन के नियमन को लेकर भारत निचले पायदान के देशों में शामिल है। ग्लोबल इंटिग्रिटी संगठन की ओर से वर्ष 2011 के लिए जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है विकासशील देशों के साथ ही अमेरिका जैसे कई विकसित देश भी राजनीति में धन का नियमन कर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ग्लोबल इंटिग्रिटी एक अंतरराष्ट्रीय गैर लाभकारी संगठन है। यह वैश्रि्वक स्तर पर शासन और भ्रष्टाचार पर नजर रखता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में निर्वाचन आयोग ने चुनाव में धन के प्रयोग ... Read Full Story
|
भारत को खतरा मानता है पाक
वाशिंगटन, अमेरिकी विदेश मंत्री लियोन पेनेटा ने कहा है कि पाकिस्तान भारत को खतरा मानता है। उन्होंने अमेरिका-पाक के संबंधों में मतभेद का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका दोनों देशों के समक्ष पेश आ रहे साझा खतरे पर पाकिस्तान की राय से सहमति नहीं रखता।
पेनेटा ने सीबीसी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यह एक जटिल रिश्ता है। ऐसा हमेशा से रहा है और मुझे लगता है कि यह हमेशा रहेगा। कुछ मामलों में हम सामूहिक चिंताओं और खतरों को साझा करते हैं। आतंकवाद पाकिस्तान के ... Read Full Story
|
आडवाणी ने की चुनाव आयोग की प्रशंसा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव रद्द करने के लिए चुनाव आयोग की तारीफ की है। चुनाव आयोग के फैसले को मील का पत्थर करार देते हुए उन्होंने कहा कि इससे बिना राजनीतिक समर्थन के सिर्फ धनबल के आधार पर चुनाव मैदान में कूदने वालों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
आडवाणी ने रविवार को अपने ब्लॉग में झारखंड में इस साल के राज्यसभा चुनावों को रद्द करने के फैसले के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की सराहना की है। ... Read Full Story
|
भारत-अमेरिका शुरू करेंगे खुला सरकारी मंच
वाशिंगटन, ओबामा प्रशासन में दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के प्रभारी रॉबर्ट ब्लेक अगले सप्ताह द्विपक्षीय विचारविमर्श करने और महत्वाकांक्षी 'खुला सरकारी मंच' [ओपन गवर्नमेंट प्लेटफॉर्म-ओजीपी] शुरू करने के लिए भारत जाएंगे।
ओजीपी दोनों देशों द्वारा विकसित एक संयुक्त पोर्टल है जिसमें अमेरिका और भारत के बीच हुए सरकारी घटनाक्रम की पूरी जानकारी होगी और इसे अन्य देशों के साथ भी साझा किया जाएगा। ब्लेक 29 और 30 मार्च को नई दिल्ली यात्रा के दौरान द्विपक्षीय और ... Read Full Story
|
पाकिस्तान ने भारत से कहा, तुरंत पेट्रोल सप्लाई शुरु करो
नई दिल्ली, भारत से इम्पोर्ट पर बैन हटते ही पाकिस्तान ने भारत से तुरंत पेट्रोल आपूर्ति शुरु किए जाने की मांग की ताकि पाकिस्तान में इसकी बढ़ती किल्लत को दूर किया जा सके।
पाकिस्तान के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक संसाधन सचिव मुहम्मद एजाज चौधरी ने सातवें एशिया गैस भागीदारी सम्मेलन के मौके पर कहा, 'मैंने पेट्रोलियम सचिव जी सी चतुर्वेदी के साथ बातचीत में भारत से पेट्रोल आयात पर चर्चा की है।'
पाकिस्तान में ईंधन की किल्लत है और वह भारत से टैंकर के जरिए जल्द से जल्द ... Read Full Story
|
भारतीय मछुआरा यूएई के खाइमा तट से लापता
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात [यूएई] में रास अल खाइमा तट पर समुद्र में मछली पकड़ने निकला एक भारतीय मछुआरा लापता हो गया है। उसकी तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
खबरों के मुताबिक रविवार को छह भारतीय मछुआरों का एक समूह समुद्र की ओर निकला था जिसमें केरल का क्रिस्टुदास अगस्टाइन भी था। यह समूह अपने प्रायोजकों के एक दोस्त के साथ मछली पकड़ने निकला था।
तेज हवाओं और ऊंची-ऊंची लहरें व समुद्र में विपरीत परिस्थितियों के बाद यह समूह तट पर वापस लौट आया।
सुत्रों के ... Read Full Story
|
ईरान आईएईए का सहयोग करे: भारत
संयुक्त राष्ट्र, भारत का कहना है कि ईरान को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा समिति [आईएईए] को यह विश्वास दिलाने के लिए कि उसका परमाणु कार्यक्रम शातिपूर्ण है, पूर्ण सहयोग करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'भारत ने हमेशा से ही सभी देशों के परमाणु ऊर्जा के शातिपूर्ण इस्तेमाल के अधिकार को प्रोत्साहन दिया है।
पुरी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ईरान पर प्रतिबंध संबंधी प्रस्ताव के सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ... Read Full Story
|
निजी जानकारी बेच रहे भारतीय कॉल सेंटर
लंदन, भारतीय कॉल सेंटर के भ्रष्ट कर्मचारी ब्रिटिश नागरिकों की गोपनीय निजी सूचनाएं बेच रहे हैं। मीडिया में जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये कर्मचारी अब तक पांच लाख ब्रिटिश नागरिकों के क्रेडिट कार्ड का विवरण और ऋण लेने के दौरान दिए गए चिकित्सकीय रिकार्ड बेच चुके हैं।
द संडे टाइम्स अखबार ने एक स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। अखबार के संवाददाताओं ने लंदन के उद्योगपति के रूप में दो भारतीयों से मुलाकात की। इस ... Read Full Story
|