अब माओवादियों ने किया भाजपा नेता को अगवा
रायपुर, माओवादियों ने सुरक्षाबल पर हमले के एक दिन बाद सुकमा जिले से भाजपा के नेता और एक व्यापारी को अगवा कर लिया है। अगवा भाजपा नेता सुकमा जिले के पार्टी महासचिव हैं।
बताया गया है कि माओवादियों ने भाजपा नेता किच्चे जोगा को दोरनापाल के गोलगुंडा गांव से अगवा किया है। वहीं एक स्थानीय व्यापारी को भी माओवादियों ने यहां से अगवा कर लिया है। गौरतलब है कि सुकमा जिले से ही माओवादियों ने यहां के कलेक्टर को अप्रैल में अगवा कर लिया था जिनकी रिहाई करीब बारह दिनों के बाद ... Read Full Story
|
आडवाणी के खिलाफ भेदभाव कर रही है सीबीआई
नई दिल्ली, भाजपा ने सीबीआई पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या मामले में पार्टी के नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ भेदभाव वाली भूमिका निभा रही है। पार्टी ने यह मुद्दा संसद में उठाने का फैसला किया है।
भाजपा संसदीय दल ने अपनी साप्ताहिक बैठक में कई मामलों में सीबीआई की भूमिका पर चर्चा कर तय किया कि इन मसलों को दोनों ही सदनों में पूरी गंभीरता से उठाया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा, हमने चर्चा की कि उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में आडवाणी की ... Read Full Story
|
'मुलायम चाहें तो 2 मिनट में अपराध खत्म हो जाएंगे'
लखनऊ, भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तुष्टीकरण और अपराधियों को संरक्षण देने से बाज आने की चेतावनी दी है।
अपराधियों पर नियंत्रण करना चुटकियों की बात
उन्होंने कहा कि बहुमत का महत्व समझते हुए दोनों नेताओं को जिम्मेदार नेता और सरकार के रूप में आचरण करना चाहिए। सपा की सरकार आने के एक महीने के भीतर जिस तरह अपराध और आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, वे चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि ... Read Full Story
|
भाजपा ने झारखंड में अहलूवालिया को उतारा
नई दिल्ली, झारखंड से राज्यसभा के लिए एसएस अहलूवालिया भाजपा उम्मीदवार होंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राज्य में उम्मीदवार खड़ा करने के मुद्दे पर पार्टी में उठे विवाद का पटाक्षेप करते हुए यह फैसला लिया है। निर्णय से पहले पार्टी ने राज्य सरकार में सहयोगी झामुमो को अवगत करा दिया था। साथ ही उसने दो अन्य सहयोगी दलों आजसू व जदयू के साथ भी चर्चा की। हालाकि मैदान में झामुमो का भी उम्मीदवार होने से सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए दोनों को जिता पाना बेहद मुश्किल ... Read Full Story
|
काग्रेस विरोधी माहौल का प्रतीक हैं नतीजे
नई दिल्ली, दिल्ली नगर निगम की चुनावी जीत ने भाजपा का हौसला व उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं। नतीजों से गदगद पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इसे काग्रेस विरोधी माहौल करार देते हुए आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी भी कर दी। गडकरी ने कहा कि दिल्ली में होने वाले हर चुनाव का राष्ट्रीय महत्व होता है, क्योंकि यहा पर देश भर के लोग रहते है। इसलिए यह परिणाम देश भर की भावनाओं को दर्शाते हैं, जिनमें महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दों पर काग्रेस के ... Read Full Story
|
अपराध मुक्त दिल्ली बनाने का वायदा
नई दिल्ली, भाजपा ने दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने का वायदा किया। भाजपा नेता अरुण जेटली ने बुधवार को पार्टी का विजन 2025 जारी किया।
भाजपा के विजन 2025 में अपराध मुक्त दिल्ली बनाने के वायदे के अलावा दिल्ली को दुर्घटना मुक्त और जल समस्या को पूर्ण समाधान करने का भी वायदा किया ... Read Full Story
|
मोदी को क्लीनचिट से भाजपा खुश
नई दिल्ली, गुजरात की सियासत में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी फिर भारी है। बीते एक दशक से राज करते हुए भी दंगों की आच झेल रहे मोदी को विशेष जाच दल [एसआईटी] ने क्लीनचिट दे दी है। राज्य में छह माह बाद विधानसभा चुनाव होने है, इसलिए भी एसआईटी रिपोर्ट का खासा महत्व है। भाजपा ने इस मामले को मोदी विरोधियों के लिए करारा झटका करार देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री के खिलाफ चलाए दुष्प्रचार को बंद करने की माग की है। काग्रेस ने एसआईटी की क्लीनचिट पर तो कोई कमेंट नहीं किया, लेकिन ... Read Full Story
|
भाजपा ने टाट्रा घोटाले में रक्षा मंत्री को घेरा
नई दिल्ली, सेना के लिए टाट्रा वाहनों की खरीद घोटाले के लिए रक्षा मंत्री एके एंटनी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराते हुए भाजपा ने उनको तत्काल बर्खास्त करने की माग की है। भाजपा सासद राकेश सिंह ने कहा है कि उन्होंने रक्षा मंत्री को 12 मई 2008 को ही पत्र लिखकर इस मामले को उठाया था, जिस पर एंटनी ने मामले की जाच का भरोसा दिया था। इसके बाद भी रक्षा मंत्री का यह कहना कि उनकी जानकारी में यह मामला तब आया जबकि सेनाध्यक्ष ने उनको इस बारे में बताया। उनका यह बयान पूरी तरह गुमराह करने ... Read Full Story
|
बजट सत्र के बाद भाजपा करेगी चुनावी हार पर मंथन
नई दिल्ली, विधानसभा चुनाव परिणामों से लगे झटके व राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर उठे विवाद के बाद भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर पहला बड़ा संवाद अगले माह होगा। पार्टी नेतृत्व ने संसद के बजट सत्र के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का फैसला किया है।
हालांकि राष्ट्रीय परिषद की बैठक के एक बार फिर टलने के आसार है। इसी बीच पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश सोनी से मुलाकात कर पार्टी के अंदरूनी मसलों पर व्यापक चर्चा ... Read Full Story
|
सरकार एवं सेना के बीच भरोसे की कमी
नई दिल्ली, भाजपा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा है कि सरकार एवं सेना के बीच भरोसे की कमी है।
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने देश की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार एवं सेना में भरोसे की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है, जो बेहद गंभीर ... Read Full Story
|
भाजपा का आज आठ राज्यों में रेल रोको आंदोलन
चण्डीगढ़, भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] का किसान संगठन भारतीय किसान मोर्चा [भाकिमो] अनाजों के खरीद मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर मंगलवार को देश के आठ राज्यों में 'रेल रोको' आंदोलन चलाएगा।
आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ता जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में रेलगाड़ियां रोकेंगे।
भाकिमो के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने यहां सोमवार को कहा कि आंदोलन केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए ... Read Full Story
|
मध्यावधि चुनाव दिन में सपना देखना जैसा है
नई दिल्ली, कांग्रेस ने भाजपा के मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी को 'दिन में सपना देखने जैसा' करार देते हुए खारिज कर दिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज की ओर यह कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर कि मध्यावधि चुनाव की संभावना है, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को कहा कि यह मुंगेरी लाल के सपने हैं।
मुंगेरी लाल लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक मुगेरी लाल के हसीन सपने का नायक था जिसमें वह दिन में सपने देखता था।
सिंघवी ने कहा कि यह सपने की दुनिया में ... Read Full Story
|
भाजपा बैठक पर कर्नाटक संकट का साया
नई दिल्ली, भाजपा संसदीय दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे संबंधी शिकायतों और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा की उन्हें बहाल किए जाने की मांग को लेकर उत्पन्न कर्नाटक संकट का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
झारखड के हजारीबाग से भाजपा सासद यशवंत सिन्हा ने राज्यसभा चुनाव में राज्य से किसी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारे जाने के पार्टी के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार अंशुमान मिश्रा को परोक्ष समर्थन दिए ... Read Full Story
|
कनार्टक का सीएम बनाओ नहीं तो..!
बेंगलूर, कर्नाटक की भाजपा सरकार का संकट एक बार फिर गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येद्दयुरप्पा ने रविवार को भाजपा नेतृत्व को उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा करने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है।
अपने वफादार विधायकों एवं सांसदों के साथ बैठक करने के बाद येद्दयुरप्पा ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व 48 घंटे के अंदर पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा सरकार के मंत्री बालचंद्र जर्कीहोली ने पार्टी ... Read Full Story
|
कुशवाहा भाजपा में, वोट बसपा में
लखनऊ, एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा को गले लगाने की तोहमत भाजपा ने झेली और वोटों का लाभ मिला बसपा को। कुशवाहा समाज के सात बसपाई विधायक जीते जबकि भाजपा का केवल एक। यानि बाबू सिंह की भाजपा के पक्ष में की गई तमाम सभाओं का कोई असर नहीं रहा।
तारणहार के रूप में भाजपा में लाए गए बाबू सिंह कुशवाहा बांदा जिले के अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नरैनी में बसपा को जीत से वंचित नहीं कर सके। यहां भाजपा के राजकरण कबीर तीसरे स्थान पर अटक गए, बाबू सिंह ... Read Full Story
|
मध्यावधि चुनाव के कयासों से दिल्ली में हलचल
नई दिल्ली, मध्यावधि चुनाव व तीसरे मोर्चे के कयासों ने राष्ट्रीय दलों को बेचैन कर दिया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव नतीजों में कांग्रेस और भाजपा के कमजोर प्रदर्शन और सपा व अकाली दल के बड़ी ताकत बनकर उभरने के बाद लग रहे मध्यावधि चुनाव व तीसरे मोर्चे के कयासों को कांग्रेस ने सिरे से खारिज किया है तो भाजपा बेहद सतर्क है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयानों के बाद तेज हुई इन अटकलों के बाद भाजपा ने जहां, ... Read Full Story
|
जनता ने खारिज की विरोधाभास की सियासत
लखनऊ, दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के लिए उत्तर प्रदेश के चुनाव सबक हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों को जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विरोधाभासी सियासत उसे अस्वीकार्य है। कांग्रेस जहां मुस्लिम-पिछड़े के अपने ही बुने जाल में फंस गई, वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही भाजपा ने कुशवाहा का फंदा खुद अपने ही गले डाल लिया। बसपा सुप्रीमो मायावती को तो उनका दंभ और अराजक नौकरशाही ले डूबी। वहीं, समाजवादी पार्टी ने लोप्रोफाइल तरीके से आम आदमी के मुद्दों पर फोकस ... Read Full Story
|
उत्तराखंड में आगे निकली भाजपा
देहरादून, उत्तराखंड में भाजपा कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गई है। मतगणना के शुरुआती दौर में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बनाई थी। लेकिन अब भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। मुख्यमंत्री वीसी खंडुरी भी आगे चल रहे हैं। अब भाजपा 29 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 22 सीटों पर आगे ... Read Full Story
|
वरुण के बयान पर लीपापोती में जुटी भाजपा
लखनऊ, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वरुण गांधी पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। वरुण गांधी ने अब अपने बयान से नेतृत्व को मुश्किल में डाल दिया। इससे असहज भाजपाई दिनभर मामले की लीपापोती में जुटे रहे।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही पहले तो बयान के बारे में अधिक जानकारी न होने का बहाना कर टालते रहे। लेकिन बाद में उन्होंने वरुण से बयान की सच्चाई जानने की बात कही। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि बसपा का सत्ता से जाने का ... Read Full Story
|
विकास यात्रा पर पथराव, कई घायल
खरगौन, जिले के सगुर-भगुर गांव में कसरावद विधानसभा क्षेत्र की विकास यात्रा के समापन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और कहासुनी के चलते दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, इसमें करीब छह लोगों को चोट आई।
पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस, रबर की गोली और हल्का बल प्रयोग तक करना पड़ा। सूचना मिलते ही कलेक्टर नवनीत कोठारी और पुलिस उप महानिरीक्षक खरगौन रेंज रवि कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। जिले के कई ... Read Full Story
|