TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "बैंक"
शार्ट सर्किट से लगी आग में बैंक स्वाहा

रायसेन, जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज तहसील के ग्राम ढाहिया में भारतीय स्टेट बैंक के भवन में आग लग जाने से पूरा बैंक जलकर खाक हो गया। शाखा प्रबंधक मनोहर अकोदिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात बैंक में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिसके कारण बैंक के सभी कम्प्यूटर, फर्नीचर तथा अन्य दस्तावेज जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि इस आग से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिस मकान में यह बैंक चल रहा था, के मकान मालिक हरिशंकर माहेश्वरी ने बताया कि ...
Read Full Story


शराब कंपनी के मुनीम से लूटे 35 लाख रुपए

बहराइच, उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सोमवार को शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के प्रतिष्ठान के मुनीम से करीब 35 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पोंटी चड्ढा की फर्म सुपरलेटिव वाइंस प्राइवेट लिमिटेड का मुनीम सुनील राम कंपनी के शिवनगर स्थित गोदाम से 34 लाख 65 हजार रुपये बैग में रखकर एक गार्ड के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसे वह रकम एचडीएफसी बैंक में जमा करानी थी। रास्ते में गोंडा रोड रेलवे ...
Read Full Story


आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की बैठकों में शामिल होंगे प्रणब

नई दिल्ली, केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक की बैठकों में शामिल होने के लिए 18 अप्रैल को चार दिन की राजकीय यात्रा पर रवाना होंगे। यात्रा के दौरान मुखर्जी ग्रुप-20 और ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। वह अमरीका, दक्षिण कोरिया, ईरान और ब्रिटेन के वित्त मंत्रियों के साथ भी बातचीत करेंगे। वित्त मंत्री 19 अप्रैल को अपने अमरीकी समकक्ष टिमोथी गीथनर के साथ बैठक से शुरूआत करेंगे। बाद में वह ...
Read Full Story


वर्ल्ड बैंक ने किया भारत में करप्शन का खुलासा

नई दिल्ली, वर्ल्ड बैंक ने भारत में एक और करप्शन का खुलासा किया है। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि नैशनल हाइवेज़ बनाने की योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार है और इसमें करोड़ों रुपए की घूसखोरी और हेराफेरी हो रही है। यह सारी बातें वर्ल्ड बैंक की इंस्टिट्यूशनल इंटिग्रिटी यूनिट की एक रिपोर्ट में कही गई हैं, जिसकी प्रमुख बातें अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने छापी हैं। वित्त मंत्रालय को भेजी गई यह रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे नैशनल हाइवेज़ पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा ...
Read Full Story


विश्व बैंक ने माली की सहायता राशि रोकी

वाशिगटन, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक ने अफ्रीकी देश माली को दी जाने वाली विकास सहायता राशि रोक दी है। इसके साथ ही वहां हुए सैन्य तख्तापलट की कड़ी निंदा की। दोनों संस्थाओं ने कहा कि वे अफ्रीकी संघ और पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्रीय संगठन ईसीओडब्ल्यूएस के साथ मिलकर 'सैन्य तख्ता पलट की निंदा करते हैं और इस संकट से निपटने के लिए शीघ्र प्रस्ताव पेश करने का आग्रह करते हैं। साथ ही देश और वहा के नागरिकों के विकास के संरक्षण के लिए संवैधानिक सरकार की फिर से बहाली की ...
Read Full Story


ऋण प्रबंधन पर बजट सत्र में आ सकता है विधेयक

नई दिल्ली, सरकार लोक ऋण के बेहतर प्रबंधन के लिए आगामी बजट सत्र में ऋण प्रबंधन कार्यालय स्थापित करने से सबंधित एक विधेयक पेश कर सकती है। वित्त मंत्रालय द्वारा सरकारी ऋण पर जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, 'वित्त मंत्रालय में एक ऋण प्रबंधन कार्यालय की स्थापना करना लोक ऋण प्रबंधन मामले में एक अहम सुधार है जिसे आगे बढ़ाया जा रहा है।' रिपोर्ट के अनुसार, 'आगामी बजट सत्र में इस संबंध में जरूरी विधेयक पेश किया जा सकता है।' सरकार का अलग से स्वतंत्र ऋण प्रबंधन कार्यालय ...
Read Full Story


फर्जी चेक से उड़ाए 1 करोड़ 29 लाख रुपये

कानपुर, कानपुर के शिक्षा विभाग के जिला विद्यालय निरीक्षक के सरकारी बैंक खाते से फर्जी चेक लगाकर 1 करोड़ 29 लाख 17 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में निरीक्षक ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) शिवसेवक सिंह का सरकारी खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया स्वरूप नगर में है। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का पैसा आता है। इस खाते से 23 फरवरी 2012 को कोर बैंकिग सोल्यूशन (सीबीएस) सुविधा के तहत तीन चेक ...
Read Full Story


दिल्ली के बाद बैंकॉक में ब्लास्ट

बैंकॉक, थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में मंगलवार को तीन विस्फोट हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। टाइम्स नाउ के मुताबिक सीरियल ब्लास्ट में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ब्लास्ट के तार दिल्ली में सोमवार को इस्राइली दूतावास की गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए हमले से जोड़े जा रहे हैं। ट्विटर पर डाली गई एक तस्वीर में एक थाई स्कूल के बाहर फुटपाथ पर बिखरे कांच के टुकड़ों के साथ बुरी तरह घायल एक व्यक्ति को पडे़ दिखाया ...
Read Full Story


जींद में बैंक लूट

जींद, स्टेट बैंक आफ पटियाला की बोहतवाला ब्राच से शुक्त्रवार दोपहर हथियार बंद बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों की संख्या दो थी, जो नकाब लगाए हुए थे। बैंककर्मियों ने बताया कि बदमाश सीधे स्ट्राग रूप में पहुंचे और हथियारों के बल पर रुपये लेकर चलते बने। घटना के बाद पुलिस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रखी ...
Read Full Story


विश्व बैंक की चेतावनी, आर्थिक झटकों के लिए तैयार रहें विकासशील देश

वाशिंगटन, विश्व बैंक ने विकासशील देशों को चेताया है कि उन्हें अर्थिक झटकों के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि वैश्विक आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी होती जा रही है। विश्व ने पहले अनुमान लगाया था कि 2012 और 2013 में वैश्विक आर्थिक विकास दर 3.6 प्रतिशत रहेगी, मगर अब उसका कहना है कि 2012 में यह दर महज ढाई प्रतिशत आर्थिक दर हासिल हो पाएगी। वैश्विक विकास पर अपने पिछले अनुमान को कम आंकते हुए अब विश्व बैंक ने कहा है कि 2012 में यूरोज़ोन की आर्थिक विकास दर में 0.3 प्रतिशत गिरावट आएगी। ...
Read Full Story


लीबिया के केंद्रीय बैंक से प्रतिबंध हटा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र परिषद ने लीबिया के केंद्रीय बैंक और देश के एक महत्वपूर्ण विदेशी निवेश करने वाले बैंकों से प्रतिबंध हटा लिया है। यह कदम नकदी की समस्या को खत्म करने के लिए किया गया है। राजनयिकों ने बताया कि लीबिया के केंद्रीय बैंक और विदेशी निवेशक बैंक पर फरवरी में प्रतिबंध लगाया गया था। लीबिया के मारे जा चुके शक्तिशाली नेता मुअम्मर गद्दाफी के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के तहत ही इन पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। अंतरिम सरकार ने हाल के ...
Read Full Story


नवम्बर में मुद्रा प्रसार दर 9.11 फीसदी रही

नई दिल्ली। थोक मूल्य पर आधारित देश की वार्षिक मंहगाई दर अब भी उच्चा दर पर बनी हुई है। बुधवार को जारी आंक़डों के अनुसार, नवम्बर में मुद्रास्फीति की दर 9.11 प्रतिशत रही। इससे भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरें घटाने की सम्भावनाओं को झटका लग सकता है। ऊंची महंगाई दर को देखते हुए रिजर्व बैंक को कठोर मौद्रिक नीति बरकरार रखनी प़ड सकती है, भले ही बेशक दरों में वह और वृद्धि न करे। भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति की मध्य-तिमाही समीक्षा करने जा रहा है। ...
Read Full Story


रुपए की कमजोरी से IT निर्यात को नुकसान

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्धन परिषद ने कहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में जारी कमजोरी से सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात उद्योग को मध्यम और दीर्घ अवधि में नुकसान होगा। परिषद ने कहा है कि मध्यम और दीर्घ अवधि में रुपए की गिरावट का देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर होगा। रुपए की कीमतों में गिरावट होने मुद्रास्फीति दर ऊंची होगी और देश से पूंजी बाहर जाएगी। इससे आयात महंगा होगा और संसाधन की कीमतों में वृद्धि होगी। इससे न ...
Read Full Story


कालेधन पर आयकर विभाग को मिलेंगे 80 करोड़

नई दिल्ली। जेनेवा स्थित एचएसबीसी बैंक से भारतीयों के खातों के बारे में मिली गोपनीय सूची के आधार पर दिल्ली में छापेमारी के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आयकर के रूप में 80 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन खातों में तकरीबन पांच सौ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति यानी कालाधन हो सकता है। सूची मिलने के बाद दिल्ली में कई जगहों पर छापे मारे गए। आयकर विभाग की प्रवर्तन और जांच शाखा के अधिकारियों ने पिछले दो माह में दिल्ली में 22 जगहों पर छापेमारी की। इन लोगों ने विदेशी बैंकों ...
Read Full Story


आग से 60 बाइक और 16 कारें जलकर खाक

नई दिल्ली।। दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, मगर बाइक के एक शोरूम के बेसमेंट में लगी आग में 60 नई बाइक और दूसरी घटना में पार्किंग में खड़ी 16 कारें जल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनमें से एक मामला सोमवार रात का है। पुलिस के मुताबिक, लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉंप्लेक्स की पार्किंग में मंगलवार शाम करीब 5 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 16 गाडि़यां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। ...
Read Full Story


स्विस बैंक से राजीव गांधी का पैसा मंगवाने के लिए याचिका

नई दिल्ली ।। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दायर कर केंद्र सरकार को यह निर्देश देने की मांग की गई कि स्विस बैंक अकाउंट में कथित तौर पर जमा राजीव गांधी के 25 लाख फ्रैंक वापस लाए जाएं। याचिका में एक पत्रिका में छपी 20 साल पुरानी रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि स्विस बैंक में राजीव गांधी के 25 लाख फ्रैंक जमा हैं। पत्रिका जानी-मानी नहीं है। ऐडवोकेट एम.एल. शर्मा ने अपनी याचिका के साथ एक स्विस पत्रिका में 1991 में छपी रिपोर्ट की स्कैन की हुई कॉपी लगाई है। इस ...
Read Full Story


नोट के डिजाइन में बदलाव पर विचार

ठाणे। भारतीय रिजर्व बैंक मुद्रा नोट के डिजाइन में बदलाव पर विचार कर रहा है। केंद्रीय बैंक ने भारतीय बैंकिंग कंज्यूमर फोरम को आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। रिजर्व बैंक का कहना है कि मुद्रा नोट के डिजाइन में बदलाव पर सक्रियता से विचार किया जा रहा है। ...
Read Full Story


स्विस बैंक को लगाया 9500 करोड़ का चूना

जेनेवा। स्विस बैंक यूबीएस को एक शरारती शेयर ट्रेडर ने करीब 9,500 करोड़ रुपये [2 अरब डॉलर] की तगड़ी चपत लगाई है। अपनी गोपनीयता और कालेधन को छिपाने के लिए जाना जाने वाला यह बैंक अपने ही निवेश बैंकिंग कारोबार से जुड़े इस ट्रेडर [कारोबारी] का शिकार बना है। इस पर अनधिकृत ढंग से कारोबार करने का आरोप लगा है। बैंक ने इस घटना के बारे में बताया कि मामले की जांच चल रही है। साथ ही यह भी साफ किया कि ग्राहकों का जमा धन सुरक्षित है। यूबीएस ने निवेशकों को चेताया है कि इस भारी-भरकम ...
Read Full Story


स्विस बैंक में जमा हैं भारतीयों के 9295 करोड़

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को स्वीकार किया कि 31 दिसंबर 2010 तक स्विस नेशनल बैंक में भारतीयों के 9295 करोड़ रुपये जमा थे। वित्त राज्यमंत्री एसएस पलानीमाणिक्कम ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि स्विस नेशनल बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार 31 दिसंबर 2010 तक भारतीयों के प्रति स्विस बैंक की देनदारी 1.945 अरब सीएचएफ करीब 9295 करोड़ रुपये थी। उन्होंने स्विस बैंक में जमा भारतीयों की कुल धनराशि के बारे में एमपी अच्युतन, डी राजा और भरत कुमार राउत के लिखित सवालों के जवाब ...
Read Full Story


1
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker