परमाणु क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण करेगा पाक
इस्लामाबाद, पाकिस्तान इस महीने के आखिर में परमाणु क्षमता से युक्त मिसाइल का परीक्षण करेगा। यह जानकारी शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
'जियो न्यूज' के अनुसार सतह से सतह पर मार करने वाली 'नस्र' मिसाइल 180 किलोमीटर की दूरी तक सटीक वार कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि सेना इस परीक्षण की तैयारी कर चुकी है। पाकिस्तान ने गत 25 अप्रैल को मध्यम दूरी तक मार करने वाली परमाणु क्षमता सम्पन्न मिसाइल का परीक्षण किया था। उसने यह परीक्षण भारत द्वारा 5000 किलोमीटर की दूरी तक ... Read Full Story
|
एक पैसे की मदद के काबिल नहीं पाक
वाशिंगटन, पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था अमेरिकी मदद पर ही निर्भर है, लेकिन आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के रवैए को देखते हुए अमेरिका को भी अब सोचने पर मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान को शर्तो के साथ मदद पर अमेरिका में चल रही खींचतान तेज हो गई है। पाक को शर्तो के साथ मदद संबंधी विधेयक पर ओबामा प्रशासन की वीटो की धमकी के बाद गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस में इस मुद्दे पर जोरदार बहस हुई।
इस दौरान दक्षिण-पूर्व एशिया मामलों की समिति के समक्ष कई सांसदों ने पाकिस्तान पर जमकर ... Read Full Story
|
पाक को वित्तीय मदद देने पर अमेरिका में गतिरोध
वाशिंगटन, पाकिस्तान को वित्तीय वर्ष 2013 में वित्तीय मदद देने पर अमेरिका में ठन गई है। एक तरफ जहां व्हाइट हाउस पाक को मदद देने पर अपनी सहमति जता रहा है। दूसरी ओर राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम के तहत मदद पर कई तरह की शर्ते लगाई जा रही है।
हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक ओबामा प्रशासन ने कहा कि अमेरिकी मदद प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान पर लगाई गई किसी तरह की शर्ते इस संवेदनशील समय में सहीं नहीं होगी।
राष्ट्रीय ... Read Full Story
|
दाऊद मामले में पाक संग कड़ा रुख अपनाएगा भारत
नई दिल्ली, गृह सचिव आर के सिंह ने पाकिस्तान से कहा है किभारत के पास दाऊद के उनके देश में मौजूदगी के पक्के सबूत हैं। भारत अब दाऊद के मामले में कड़ा रुख अपनाने की योजना बना रहा है।
उधर, अमेरिका ने बुधवार को दाऊद इब्राहीम के दो साथियों छोटा शकील एवं इब्राहीम टाइगर मेनन को मादक पदार्थो का तस्कर घोषित करके इनपर प्रतिबंध लगा दिया ... Read Full Story
|
मुशर्रफ के चीन दौरे से पाकिस्तान में मचा बवाल
बीजिंग, पिछले हफ्ते जनरल परवेज मुशर्रफ के चीन दौरे से पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। लोग इस खबर से हैरान हैं कि बेनजीर हत्याकांड में मुशर्रफ भगोड़ा घोषित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से संपर्क साधा जा रहा है। फिर भी बीजिंग स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने पूर्व राष्ट्रपति को कैसे आधिकारिक प्रोटोकॉल प्रदान कर दिया। दूतावास ने प्रोटोकॉल देने की खबरों का मंगलवार को खंडन किया।
पाकिस्तान ऑनलाइन न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते बीजिंग पहुंचे ... Read Full Story
|
सैनिकों की संख्या में कटौती नहीं करेगा भारत
इस्लामाबाद, भारत ने पाकिस्तानी मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि भारत, पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों की संख्या में कटौती करेगा।
भारत ने स्पष्ट किया है कि वह मुंबई हमले के बाद युद्ध की स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान सीमा पर तैनात किए गए सैनिकों की संख्या कम नहीं करेगा। इससे पूर्व मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि भारत पाकिस्तान से लगी सीमा पर 26/11 के बाद तैनात किए गए सैनिकों की संख्या घटा सकता है। भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल ... Read Full Story
|
नाटो आपूर्ति मार्गो को खोलने के पक्ष में हिना
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की ओर से नाटो आपूर्ति मार्गों को बंद करने के छह महीने बीत जाने के बाद विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा है कि उनका निजी तौर पर मानना है कि इन मार्गों को फिर से खोल दिया जाना चाहिए।
खार ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ ब्रिटेन यात्रा पर गए संवाददाताओं से बातचीत में की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय अभियान में सहायता करना पाकिस्तान के हित में है। उन्होंने कहा कि नाटो और आइएसएएफ को पाकिस्तान के ... Read Full Story
|
सईद की गिरफ्तारी को पर्याप्त सबूत नहीं
लंदन, पाकिस्तान ने एक बार फिर मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को गिरफ्तार नहीं करने पर पर्याप्त सबूत नहीं होने का रोना रोया है जबकि भारत सईद के नवंबर 2008 के आतंकी हमले में संलिप्तता के सबूत दे चुका है।
ब्रिटेन के दौरे पर आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि लश्कर ए ताइबा के संस्थापक सईद को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को पकड़ भी लिया जाता है तो वह ... Read Full Story
|
पाकिस्तान ने भारत को उल्लू बनाया?
नई दिल्ली, गुमराह करने वाली जानकारी प्लांट करा कर क्या भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आईएसआई बेवकूफ बना रही है? क्या आईएसआई खुद आतंकवादियों से संबंधित फर्जी सूचनाएं भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को पहुंचवा रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय मचों पर किरकिरी हो? खबर है कि जिस आंतकवादी अलर्ट और स्केच को लेकर पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों की फजीहत हुई, उसके पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है।
गौरतलब है कि 6 मई को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था और कहा था कि ... Read Full Story
|
ढाई दशक बाद भारत करेगा तोपों की शॉपिंग
नई दिल्ली, चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगी पर्वतीय सीमाओं की रक्षा के लिए अब अमेरिका से 145 एम-777 होवित्जर तोपों का आयात किया जाएगा। बोफोर्स सौदे (1986) के करीब ढाई दशक बाद रक्षा मंत्रालय ने थलसेना के लिए तोपों के आयात के बहुप्रतीक्षित फैसले को मंजूरी दी। इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की खरीद परिषद ने एल-70 हवाई रक्षा तोपों के लिए तीन हजार करोड़ रुपये लागत के 65 रेडार खरीदने को मंजूरी दी। इसके अलावा टी-90 टैंकों के सिमुलेटर खरीदने को भी मंजूरी दी गई। इन सभी सौदों पर कुल 7,000 ... Read Full Story
|
पाक का हत्फ-3 मिसाइल टेस्ट सफल
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने कम दूरी तक मार करनेवाली और परमाणु हथियार ले जाने में समर्थ हत्फ-3 मिसाइल का गुरुवार को सफल टेस्ट किया। भारत द्वारा इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल अग्नि-5 का टेस्ट किए जाने के बाद पाकिस्तान का यह दूसरा टेस्ट है। इससे कुछ दिनों पहले उसने हत्फ-4 का टेस्ट किया था।
इस मिसाइल का दूसरा नाम गजनवी है और यह 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। 9.6 मीटर लंबी और 0.99 मीटर चौड़ी इस मिसाइल की जद में कई भारतीय शहर आ सकते हैं। टेस्ट के बाद पाकिस्तानी मिलिट्री के ... Read Full Story
|
पाक ने नहीं दी थी लादेन को शरणः गिलानी
लंदन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में शरण देने में सरकार की कोई भूमिका नहीं रही है। अगर वैश्विक खुफिया एजेंसियां पाक में रह रहे लादेन का पता नहीं लगा पाईं थीं तो वह उनकी नाकामी थी।
ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर आए गिलानी ने 'द गार्जियन' को दिए साक्षात्कार में इस बात से मना किया कि एबटाबाद में लादेन की मौजूदगी के बारे में खुफिया तरीके से पता लगाया गया था। उन्होंने कहा कि उसमें ... Read Full Story
|
कोई जबरदस्ती पद से नहीं हटा सकता : गिलानी
इस्लामाबाद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उन्हें जबरदस्ती पद से नहीं हटाया जा सकता। उन्होंने अपनी सजा के खिलाफ निष्पक्ष सुनवाई करवाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने की भी बात कही। ब्रिटेन दौरे में उनके साथ गए पत्रकारों से बातचीत में मंगलवार को उन्होंने यह बात कही।
गिलानी ने कहा, ‘मुझे प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की कोई इच्छा नहीं है। लेकिन खुद को इंसाफ दिलाने के लिए हर जगह जाऊंगा।’ सुप्रीम कोर्ट द्वारा गिलानी की सजा पर विस्तृत ... Read Full Story
|
पाकिस्तान में दो बम विस्फोट, नौ घायल
पेशावर, पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर अकोरा खट्टक में हुए 2 बम विस्फोट में पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत 9 व्यक्ति घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी हयात उल्लाह ने बताया, 'दोनों विस्फोट खैबर पख्तूनवा प्रांत की राजधानी पेशावर से करीब 40 किमी पूर्व में, पश्तून राष्ट्रवादी नेता अजमल खट्टक की
कब्र में किए गए जिससे शहर में दहशत फैल गई।' अधिकारी ने बताया, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि तीन टाइम बम उपकरण मकबरा पर लगाया गया था। धमाके के साथ विस्फोट हुआ लेकिन इसमें कोई ... Read Full Story
|
लादेन को छिपाने में पाक की भूमिका नहीं थी
लंदन, अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को छिपने के लिए सुरक्षित स्थान मुहैया कराने में पाकिस्तान की कोई भूमिका न होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि दुनिया भर की खुफिया एजेंसियों की नाकामी की वजह से लादेन उनके देश में छिपा रहा।
पांच दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन आए गिलानी ने द गार्जियन को दिए साक्षात्कार में इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि एबटाबाद में लादेन के छिपे होने के बारे में खुफिया जानकारी थी।
उन्होंने कहा कि इसमें छिपाने वाली ... Read Full Story
|
भारत को एमएफएन देश का दर्जा देंगे
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उनका देश कुछ समस्याओं के बावजूद भारत को सर्वाधिक तरजीही वाले देश [एमएफएन] का दर्जा देने की ओर बढ़ रहा है जबकि दोनों देशों ने व्यापार सहयोग की ओर महत्वपूर्ण प्रगति की है।
जरदारी ने पाकिस्तान-यूरोपीय संघ के संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज के दौरान क्षेत्रीय व्यापार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2012 को 'क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक ... Read Full Story
|
पाकिस्तान में 65 पर्सेंट चाहते हैं, हटें गिलानी
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के 65 पर्सेंट लोग चाहते हैं कि अवमानना केस में मुजरिम करार दिए जाने के बाद प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को इस्तीफा दे देना चाहिए। पाकिस्तान के जिओ न्यूज चैनल की ओर से कराए गए पोल में लोगों की ये राय सामने आई। न्यूज चैनल के मुताबिक, इस पोल में तकरीब 2500 लोग शामिल हुए। हालांकि चैनल ने यह नहीं बताया कि यह सर्वे कब और कहां कराया गया।
चैनल के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। 36 पर्सेंट लोगों ने कहा कि ... Read Full Story
|
पाक को आर्थिक और सुरक्षा सहायता पर रोक
वाशिंगटन, काग्रेस की एक समिति ने वर्ष 2013 के लिए अपने बजट प्रस्ताव में पाकिस्तान को आर्थिक और सुरक्षा सहायता देने पर तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक वह आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के साथ सहयोग नहीं करता। इसके अलावा उसे हक्कानी नेटवर्क, तालिबान, अलकायदा, लश्कर ए तैयबा तथा जैश ए मोहम्मद जैसे समूहों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी होगी।
हाउस एप्रोप्रिएशंस कमेटी ने वर्ष 2013 के लिए स्टेट एंड फॉरेन आपरेशंस एप्रोप्रिएशंस बिल जारी कर दिया। समिति ने एक बयान में कहा ... Read Full Story
|
पाक जेल से 30 साल बाद रिहा होगा सुरजीत
लाहौर, पूर्वी पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में गत 30 साल से कैद भारतीय नागरिक सुरजीत अगले तीन माह में रिहा हो जाएगा। यह जानकारी उसके वकील ने दी है।
पंजाब सरकार ने सोमवार को लाहौर हाईकोर्ट को बताया था कि सुरजीत की सजा पूरी हो चुकी है, उसे आजाद कर दिया जाएगा। न्यायमूर्ति मंजूर अहमद मलिक की कोर्ट में दायर एक लिखित रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि पिछले माह सुरजीत को नजरबंद का दर्जा दिया गया था। कोर्ट सुरजीत की शीघ्र रिहाई के लिए पाकिस्तानी वकील अवैस शेख की याचिका पर ... Read Full Story
|
सईद को सजा मिलते देखना चाहता है अमेरिका
वाशिंगटन, अमेरिका ने कहा है कि वह 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड व लश्कर-ए-तैय्यबा के संस्थापक हाफीज सईद को अपराध की सजा मिलते देखना चाहता है। इसके लिए सईद के खिलाफ पाकिस्तान, अमेरिका या किसी भी अन्य देश में केस चले लेकिन उसे न्याय के कटघरे में लाया ही जाना चाहिए।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान सईद के खिलाफ मुंबई हमला मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू करे। ... Read Full Story
|