TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "पंजाब"
पंजाब के सरहदी जिलों को मिलेगा विशेष पैकेज

फिरोजपुर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि पंजाब के सरहदी छह जिलों के लिए अलग से योजना बनाई जाएगी और इसके लिए विशेष फंड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को फिरोजपुर व फाजिल्का के सरहदी इलाकों का दौरा करने के बाद यह बात कही। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी थे। उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब के सेम प्रभावित गांवों का भी दौरा किया जहां उनके साथ सुखबीर के अलावा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सांसद हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद ...
Read Full Story


पालिटिक्स बनी पैसे कमाने की फैक्ट्री

अमृतसर, पंजाब के इकलौते सांसद, जिन्होंने छह बार संसद की सीढि़यां चढ़ी.. विदेश राज्य मंत्री से लेकर राज्यपाल तक की कुर्सी संभाली.. उनकी नजरों में अब पालिटिक्स पैसे कमाने की फैक्ट्री बन चुकी है..। हालिया कुछ वर्षो में राजनीतिक के बदले ताने-बाने का शिकन रघुनंदन लाल भाटिया के चेहरे पर साफ झलकता है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव जैसे पदों पर सुशोभित हो चुके भाटिया नेताओं के व्यवहार और राजनीति के बदले आचरण से हैरान और आहत ...
Read Full Story


पंजाब: बैंक में 38 लाख की लूट

गुरदासपुर, पंजाब के गुरदासपुर जिले में शुक्रवार को तीन युवक कैशियर को घायल कर बैंक से 38 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे भी काफी दिन से खराब पड़े हैं। तारागढ़ स्थित कोआपरेटिव बैंक में घुसे तीन युवकों ने कैशियर शामलाल की कनपटी पर पिस्तौल रखकर स्ट्रांग रूम को खुलवाया। स्ट्रांग रूम खुलवाने के बाद युवकों ने शामलाल के सिर पर दातर मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद वे ...
Read Full Story


अकाली मंत्री तोता सिंह का इस्तीफा मंजूर

चंडीगढ़, सरकारी मशीनरी के मिसयूज में दोषी करार पंजाब के कृषि तोता सिंह को आखिरकार कैबिनेट से रिजाइन करना ही पड़ गया। उनका इस्तीफा राज्यपाल शिवराज पाटिल ने मंजूर कर लिया है। हालांकि तोता सिंह बीती शाम ही राहत की उम्मीद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे लेकिन मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने उनका इस्तीफा राज्यपाल को भिजवा दिया था। बादल सुबह खुद ही राज्यपाल पाटिल से मिलने राजभवन पहुंचे और अपने कैबिनेट सहयोगी तोता सिंह का इस्तीफा उन्हें ...
Read Full Story


लड़कियों से रोशन है बिजलीपुर

बिजलीपुर, पंजाब के बिजलीपुर गांव में कुछ तो खास है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने यहां पिछले कुछ दिनों से डेरा डाला हुआ है तो इसकी एक बड़ी वजह है। दरअसल, बिजलीपुर गांव पंजाब का इकलौता ऐसा इलाका है जहां सेक्स रेश्यो में महिलाओं की संख्या पुरुषों से हैरतअंगेज तौर पर ज्यादा है। पूरा पंजाब जहां सेक्स रेश्यो के मामले में पूरे देश में सबसे खराब आंकड़े पेश करता रहा है वहां बिजलीपुर गांव में 1000 पुरुषों के मुकाबले 1800 महिलाओं के आंकडे़ सामने आए हैं। यानी, 2005 से ...
Read Full Story


मलवे से 55 घंटे बाद भी निकला मजदूर

जालंधर, पंजाब के जालंधर में ढह चुकी चार मंजिला फैक्ट्री के मलबे से बुधवार को हादसे के 55 घंटे बाद भी संदीप नामक एक किशोर को बाहर निकाला गया। तीन दिन पहले हुए इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 12 तक पहुंच चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बड़ी संख्या में अब भी लोग मलबे में दबे हुए है। गौरतलब है कि दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी कम्बल निर्माता कम्पनी होने का दावा करने वाली शीतल फाइबर्स की फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। मलबे से बाहर निकाले गए किशोर की ...
Read Full Story


फिर पनप सकता है पंजाब में आतंकवाद

जालंधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की साजिश में शामिल बलवंत सिंह राजोआणा को फांसी देने के विरोध में हाल में ही पंजाब बंद की घटना पर विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार ने अगर सतर्क होकर काम नहीं किया तो सूबे में एक बार फिर आतंकवाद पनपने का खतरा बढ़ सकता है। रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान के अध्यक्ष अजय लेले ने कहा कि पंजाब में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने एवं सूबे को अशांत करने के लिए धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने का खतरनाक मंसूबा ...
Read Full Story


पंजाब में चुनावी समीक्षा बैठक के पहले भीड़े कांग्रेसी

नई दिल्ली, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे से जबरदस्त तरीके से भीड़ गए है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर सभी प्रमुख धड़ों के नेताओं की चुनावी समीक्षा बैठक बुधवार राजधानी दिल्ली में बुलाई गई है। लेकिन पार्टी नेताओं के बीच मचे घमासान को देखते हुए बैठक नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो पंजाब कांग्रेस के अलग-अलग धड़ों में बंटे नेता एक साथ बैठने को तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि प्रदेश ...
Read Full Story


5वीं बार बादल के सिर पर पंजाब का ताज

चंडीगढ़, प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को लगातार दूसरी बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ - ग्रहण किया। इससे पहले वह तीन अलग - अलग कार्यकालों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटील ने बादल को मोहाली के चाप्पर चिरी में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 84 साल के बादल पंजाब के अब तक के सबसे बुजुर्ग मुख्यमंत्री हैं। उनके साथ कैबिनेट स्तर के 16 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली , जिनमें चार सहयोगी ...
Read Full Story


SAD के नोटों से हार गए हम: मनप्रीत

चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) चीफ मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर वोट हासिल करने के लिए पैसे की ताकत के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के चुनाव में मनप्रीत की पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनप्रीत ने कहा, एसएडी ने हर विधानसभा सीट पर वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया। यह पैसा पंजाब सरकार के खजाने का ...
Read Full Story


चुनावों में हार के बाद पंजाब कांग्रेस में दरार

नई दिल्ली, पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में असंतोष उत्पन्न हो गया है। राज्य कांग्रेस इकाई के पूर्व प्रमुख ने हार के कारणों का पता लगाने के लिए तुरंत पीसीसी का बैठक बुलाने की मांग की है। पूर्व सांसद वीरेन्द्र कटारिया ने एक बयान जारी कहा कि पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह को तुरंत बैठक बुलानी चाहिए क्योंकि पंजाब पार्टी के लिए 'सबसे ज्यादा जीत योग्य राज्य' था लेकिन पार्टी को 'करारी हार' का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की ...
Read Full Story


पंजाब में 14 महिलाओं ने जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड

मोगा, पंजाब विधानसभा चुनाव में एक और इतिहास रचा गया। वह है 14 महिलाओं का विधानसभा में पहुंचना। आज तक आठ से ज्यादा महिलाएं यहां किसी विधानसभा में नहीं पहुंच सकी थीं। इस बार कांग्रेस व अकाली दल की छह-छह महिलाएं व भाजपा की दो महिलाएं विधायक बनी हैं। भाजपा की सीमा कुमारी [भोआ] व नवजोत सिद्धू [अमृतसर पूर्वी], कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल [लहरागागा], हरचंद कौर [महलकलां], अरुणा चौधरी [दीनानगर], चरणजीत कौर बाजवा [कादियौं], गुरइकबाल कौर [नवांशहर] व करण कौर [मुक्तसर] और अकाली ...
Read Full Story


पंजाब में शिअद-भाजपा को बढ़त

चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती 111 सीटों के रुझान में सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा गठबंधन 71 सीटों में बढ़त के साथ अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी से आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस ने 36 सीटों पर, जबकि अन्य ने 2 सीटों पर बढ़त बना रखी है। पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह और सन्नौर से कांग्रेस के ही लाल सिंह आगे चल रहे हैं वहीं राजपुरा से कांग्रेस के कंबोज पीछे चल रहे हैं। लुधियाना दक्षिण और पूर्वी से कांग्रेस आगे चल रही है। बरनाला के पहले ...
Read Full Story


वैज्ञानिक की चेतावनी: उत्‍तर भारत में बड़े भूकंप का खतरा

नई दिल्ली/हिसार, सोमवार की दोपहर में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई शहर भूकंप के झटकों से हिल गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 आंकी गई। भारतीय मौसम विभाग के सिसमोलॉजी डिपार्टमेंट के निदेशक एस. दत्तात्रेय ने मीडिया को जानकारी दी है कि आफ्टर शॉक का कोई खतरा नहीं है। लेकिन वैज्ञानिक इतनी तीव्रता के भूकंप को सामान्य मानते हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हाल हाल के समय में आए 4.2 से लेकर 4.9 तीव्रता के भूकंप को नेशनल ...
Read Full Story


प्रदूषण पर कोर्ट ने कंट्रोल बोर्ड से रिपोर्ट तलब की

चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचकूला के नए बसे इलाकों सेक्टर-23 और सेक्टर 25 में डंपिंग साइट बनाने और सॉलिड वेस्ट मटीरियल को जलाने के कारण हो रहे प्रदूषण पर कंट्रोल बोर्ड से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। बोर्ड को एक हफ्ते का वक्त दिया गया है। हाईर्कोर्ट ने यह निर्देश सेक्टर 26 की रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन और शिवालिक विकास मंच की तरफ से दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को ...
Read Full Story


एच. एस. राणा की नियुक्ति पर सरकार को नोटिस

चंडीगढ़, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस एच. एस. राणा की नियुक्ति के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। नेम चंद जैन ने एक जनहित याचिका के जरिए राणा की नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 अप्रैल तय की है। याचिका में दलील दी गई है कि राणा की नियुक्ति, हरियाणा पुलिस एक्ट-2007 के नियमों का उल्लंघन कर की गई है। सरकार ने 13 सितंबर 2010 को एक ...
Read Full Story


पोलिंग बूथ नंबर 106 पर बादल ही बादल

पंजाब में लंबी विधानसभा क्षेत्र के बादल गांव के सरकारी स्कूल में बना मतदान केंद्र नंबर 106 अन्य केंद्रों की तरह साधारण था लेकिन यह पंजाब के पहले राजनीतिक परिवार बादल की आपसी राजनीतिक लड़ाई का गवाह बन गया। सोमवार की सुबह पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हुई। इस केंद्र पर रजिस्टर्ड मतदाताओं में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल , उनके बेटे अकाली दल प्रमुख और डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखबीर सिंह बादल व पुत्रवधू एवं भटिंडा से सांसद हरसिमरत कौर हैं। ...
Read Full Story


भारी मतदान का कोई आशय निकालना मुश्किल

चंडीगढ़, पंजाब में इस बार 77 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। कई सीटों पर तो यह 85 प्रतिशत का आंकड़ा भी छू गया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हलके लंबी में 85 प्रतिशत, जबकि मलेरकोटला में 88 प्रतिशत मतदान हुआ। इतने मतदान के कोई अर्थ निकालना पंजाब में बेहद मुश्किल है। पिछले चार विधानसभा चुनावों के आंकड़े देखें तो यह कहना कठिन है कि किस दल की सरकार मार्च में बनेगी। 2007 में बीते विधानसभा चुनाव दौरान सूबे में 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ था और अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में आया ...
Read Full Story


मोहाली में 67 पेटी शराब बरामद

चंडीगढ़। मोहाली के बलोंगी क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 67 पेटी शराब बरामद की हैं। गौरतलब है कि दो दिन बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने सख्त रवैया अख्तियार किया हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67 में से 6 पेटियां खाली मिलीं जबकि 61 पेटियां भरी हुई थीं जिन्हें संभवत वोटरों को लुभाने के लिए बांटा जाना ...
Read Full Story


आज थम जाएगा उत्तराखंड और पंजाब में चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। उत्तराखंड और पंजाब में आज शाम को प्रचार अभियान समाप्त हो जाएगा। इसे देखते हुए आज होने वाली चुनावी सभाओं में सारी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड और पंजाब में लगभग सभी बड़ी पार्टियों के नेताओं ने अपनी अपनी चुनावी रैलियां कर मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जहां कांग्रेस की तरफ से पंजाब में सोनिया गांधी और मनमोहन और राहुल ने चुनावी रैलिया कर अपनी बात रखी और प्रदेश सरकार को कोसा तो बीएसपी ...
Read Full Story


1 2 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker