TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "न्यूयॉर्क"
फिर हो सकता है 9/11 जैसा हमला

लंदन, अमेरिका पर 9/11 हमला करने वाले आतंकी संगठन अलकायदा के लड़ाके फिर अफगानिस्तान पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां फिर से अपने अड्डे स्थापित कर ये लड़ाके पश्चिमी देशों पर फिर 9/11 जैसा हमला कर सकते हैं। इस बार निशाने पर वाशिंगटन और न्यूयॉर्क की जगह कोई और बड़ा शहर होगा। काबुल में अमेरिका के राजनयिक रेयान क्रोकर ने यह दावा किया है। ब्रिटिश अखबार 'द डेली टेलीग्राफ' ने क्रोकर के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित की है। उनका मानना है कि यदि अमेरिका व ...
Read Full Story


सोनिया की अमेरिका यात्रा का विरोध

न्यूयॉर्क, अमेरिका में सक्रिय कुछ सिख संगठनों ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को पत्र लिखकर देश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी पर एतराज व्यक्त किया है। सिख फॉर जस्टिस ने क्लिंटन को लिखे पत्र में कहा कि सोनिया गांधी की अमेरिका में उपस्थिति एवं प्रवेश से आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम तथा अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्रता अधिनियम 1998 की धाराओं का उल्लंघन हुआ है। एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह ने कहा कि इन कानूनों के तहत प्रताड़ना या ...
Read Full Story


अब बाइडेन ने उड़ाया भारतीयों का मजाक

वाशिंगटन, अमेरिका में नजदीक आ रहे राष्ट्रपति चुनावों के बीच राजनेताओं का प्रवासी भारतीय समुदाय का मजाक उड़ाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी क्रम में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीयों के अंग्रेजी उच्चारण की नकल उतारकर मजाकिया लहजे में उसका इस्तेमाल किया। बाइडेन पहले भी भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां करते रहे हैं। संबोधन में भारत का जिक्र किया था अमेरिका के न्यूयॉर्क ...
Read Full Story


अमेरिका में मुस्लिम विरोधी फिल्म पर बवाल

न्यूयार्क। अमेरिका में प्रशिक्षु अधिकारियों को मुस्लिम विरोधी फिल्म दिखाए जाने के मामले को लेकर न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त रेमंड केली सामाजिक संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। मुस्लिम समुदाय ने उनके इस्तीफे की मांग की है। अमेरिकन-अरब एंटी-डिस्क्रिमीनेशन कमेटी [एडीसी] ने कहा कि केली और डिप्टी कमिश्नर पॉल को भड़काऊ फिल्म निर्माण का हिस्सा बनने के लिए तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 'थर्ड जिहाद' नामक इस 72 मिनट की फिल्म में मुस्लिम कट्टरपंथियों को ईसाइयों के ...
Read Full Story


स्वर्ण मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भारत नाराज

वाशिंगटन। अमेरिका में एक टीवी शो प्रस्तोता द्वारा सिखों के धार्मिक स्थल श्री दरबार साहिब यानी स्वर्ण मंदिर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने पर भारत ने नाराजगी जताई है। एनबीसी चैनल पर प्रसारित होने वाले 'द टूनाइट शो' के प्रस्तोता जेय लेनो ने 19 जनवरी को कार्यक्रम के दौरान अमृतसर स्थित 'स्वर्ण मंदिर' की तस्वीर दिखाई थी और इसे मिट रोमनी का संभावित 'समर होम' बताया। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में रोमनी भी शामिल हैं। वह एक अमीर ...
Read Full Story


न्यूयॉर्क में हिंदू व मुस्लिम धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ाई

न्यूयॉर्क। अमेरिकी पुलिस ने मंगलवार को एक हिंदू मंदिर, एक मस्जिद समेत उन चार जगहों की सुरक्षा बढ़ा कर विशेष निगरानी शुरू कर दी, जहां कल रात बम से हमला किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध का स्केच जारी किया है। अधिकारियों को इन हमलों के पीछे जातीय विद्वेष की भावना का संदेह है। कल रात चार जगहों पर पेट्रोल बम से हमला किया गया, जिससे संपत्ति को थोड़ा नुकसान हुआ है। हमला क्वींस इलाके में हुआ। अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से एक हिंदू धर्म स्थल, एक ...
Read Full Story


ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों ने जमाया यूबीएस बैंक पर कब्जा

लंदन। पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ अमेरिका में मुखर होते आंदोलन के बाद अब ब्रिटेन में इस व्यवस्था के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। ब्रिटेन में इस व्यवस्था के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने लंदन स्थित यूबीएस बैंक के दफ्तर के खाली हिस्से पर कब्जा जमा लिया है। यूबीएस स्विटजरलैंड की प्रमुख बैंकिंग संस्था है। आंदोलनकारियों की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि ब्रिटेन की राजधानी में ऐसे विरोध प्रदर्शन का यह तीसरा स्थान है। आक्यूपाई लंदन स्टॉक एक्सचेंज [एलएसएक्स] ...
Read Full Story


अमेरिका में फिर भड़की बेरोजगारी की 'आग'

वाशिंगटन, अमेरिका में एक बार फिर बेरोजगारी और आर्थिक असमानता के खिलाफ हजारों लोगों ने देश भर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। 'वॉल स्ट्रीट पर कब्जा करो' बैनर के तले हजारों प्रदर्शनकारियों ने देश भर में विरोध-प्रदर्शन किए हैं। कॉरपोरेट लालच और पूंजीवाद से पैदा हो रही असमानता के ख़िलाफ़ इस आंदोलन के सदस्यों ने प्रदर्शनों के दो महीने पूरे होने पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किए। न्यूयॉर्क सहित अन्य शहरों से 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। न्यूयॉर्क ...
Read Full Story


न्यूयॉर्क में फिर आंदोलन, 100 गिरफ्तार

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क की एक अदालत द्वारा ‘ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट’ के प्रदर्शनकारियों को पार्क से हटाने को उचित ठहराने एवं उन्हें रात में ठहरने से मना करने के आदेश के कुछ घंटे बाद उसे दोबारा खोल दिया गया। पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। दो माह पहले इसी पार्क से इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी। टीवी चैनल सीएनएन ने बताया कि निचले मैनहट्टन में स्थित जकाती पार्क के दरवाजे को पुलिस ने जैसे ही खोला, भीड़ उसमें घुसने के लिए बेकाबू हो गई। ‘टाइम्स’ पत्रिका ...
Read Full Story


कलाम के अपमान पर अमेरिका ने मांगी माफी

नई दिल्ली। अमेरिका ने न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की तलाशी के मामले में उनसे माफी मांगी है। भारत ने पूर्व राष्ट्रपति के साथ हुई इस घटना पर कड़े शब्दों में नाराजगी जताई थी। भारत ने कहा था कि अगर ऐसी ‘अस्वीकार्य’ गतिविधियां नहीं रुकीं तो अमेरिका से आने वाले अतिथियों के साथ भी ऐसा ही जवाबी कदम उठाया जाएगा। इस तल्ख प्रतिक्रिया के बाद कलाम और भारत सरकार को लिखित माफीनामे में अमेरिका ने कहा है कि उच्च पदस्थ ...
Read Full Story


खाड़ी में सैन्य उपस्थिति बढ़ाएगा अमेरिका

वाशिंगटन। इराक में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त होने या ईरान के साथ सैन्य संघर्ष होने पर जवाबी कार्रवाई करने के मकसद से अमेरिका कुवैत में अपनी लड़ाकू सेना तैनात करके फारस की खाड़ी में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक इराक से साल के अंत तक अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद कुवैत में लड़ाकू सेना तैनात की जाएगी। कुवैत में लड़ाकू सेना की तैनाती के साथ साथ अमेरिका अब इस क्षेत्र में जंगी जहाज तैनात करने पर ...
Read Full Story


स्टैचू ऑफ लिबर्टी ने मनाया 125वां जन्मदिन

न्यूयॉर्क। विश्व में मशहूर 'स्टैचू ऑफ लिबर्टी' ने शुक्रवार को अपना 125वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उसे तोपों की सलामी दी गई, आतिशबाजी हुई और 125 आप्रवासियों ने राज्यनिष्ठा की कसम ली। इस आयोजन में न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग और गृहमंत्री केन सालजार के साथ गायक और पियानो वादक माइकल फिनस्टिन, ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित अभिनेत्री सिगोउर्ने वीवर तथा गायक कैपाथिया जेनकिन्स भी शामिल हुए। समारोह का थीम 'ऑनर हिस्ट्री, एनविजन द फ्यूचर' था। इस अवसर पर ...
Read Full Story


भारत के आगे झुका चीन, ब्रह्मपुत्र पर बांध नहीं

बीजिंग। आखिरकार ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध को लेकर भारत के कड़े विरोध के आगे चीन को झुकना ही पड़ा। चीन के उप जल संसाधन मंत्री जियाओ वांग ने साफ किया है कि चीन ब्रह्मपुत्र नदी का बहाव नहीं मोड़ेगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सरकार की ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने की कोई योजना नहीं है। चीनी जनता बांध के पक्ष में वांग ने बीजिंग में एक प्रेंस कांफ्रेंस में कहा कि चीनी जनता चाहती है कि ब्रह्मपुत्र नदी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो। पर अन्य देशों के साथ संबंध ...
Read Full Story


अन्ना ने दी चुनौती-अगर इंटरव्यू का टेप है तो सामने लाएं

रालेगण सिद्धि , गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने अमेरिकी अख़बार न्यूयॉर्क टाइम्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उनकी टीम के खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है। दरअसल, अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में अन्ना के हवाले से छापा है कि उनकी टीम में भी कुछ मतभेद हैं जिन्हें वह जल्द ही दूर कर देंगे। अख़बार के एक सवाल के जवाब में अन्ना ने कहा था कि अनशन के दौरान सरकार से बातचीत में अहंकार आड़े आ रहा था। अन्ना ने कहा, 'सरकार की ओर से चिदंबरम और ...
Read Full Story


आखिरी दिनों में केवल परिवार को समय देते थे जाब्स

न्यूयॉर्क। एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जाब्स जीवन के अंतिम दिनों में केवल अपने परिवार के साथ समय गुजारने में समर्थ थे। अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित जाब्स इस साल फरवरी में ही जान गए थे कि समय उनके हाथ से निकला जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रपट में जाब्स की बहन मोना सिंप्सन के हवाले से लिखा गया है कि जाब्स अंतिम दिनों में उन लोगों से जुड़े रहे जो उन पर निर्भर थे, जिन लोगों ने एप्पल में जाब्स के लिए काम किया। जाब्स ने विदाई समारोहों और विभिन्न अवार्ड के ...
Read Full Story


अमेरिका में थम नहीं रहा गुस्‍सा, 'अमीरों पर टैक्स लगाओ' के नारे तेज

न्यूयॉर्क, सामाजिक-आर्थिक गैर बराबरी और कॉरपोरेट जगत के भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे अमेरिका में लोग सड़कों पर उतर गए हैं और अपने-अपने शहरों पर कब्जा करने के नारे बुलंद कर रहे हैं। अमेरिका के बाल्टीमोर, लॉस एंजिल्स, मयामी, बोस्टन, शिकागो और मैसाचुसेट्स में लोग सड़कों पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने फेडरल रिजर्व बैंक तक मार्च निकाला और लॉस एंजिल्स, पोर्टलैंड, मैंन में पार्कों में रात गुजारी। न्यूयॉर्क के मैनहेटन में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने 'कॉरपोरेट ...
Read Full Story


आर्थिक भेदभाव पर अमेरिका में प्रदर्शन

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में आर्थिक भेदभाव और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर रविवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे। ‘वॉल स्ट्रीट पर कब्जा’ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे करीब 700 लोगों को बिना इजाजत मार्च निकालने और ट्रैफिक व्यवस्था ठप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बोस्टन, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को समेत अन्य शहरों में भी इसी तरह के प्रदर्शनों की खबर है। प्रदर्शनकारी पिछले दो हफ्ते से देश में मची कारपोरेट लूट के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। लोगों का ...
Read Full Story


मनमोहन ने पत्रकारों संग विमान में जन्मदिन मनाया

एयर इंडिया वन के विमान से। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को अपना 79 वा जन्मदिन मनाया और यह उनके लिए बिल्कुल अलग तरह का जन्मदिन था। यह चौथा मौका है जब प्रधानमंत्री ने अपना जन्मदिन एयर इंडिया वन के विमान में मनाया। संयुक्त राष्ट्र से लौट रहे सिंह ने विमान में मौजूद पत्रकारों के समक्ष केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में नयापन लाने के लिए पत्रकारों ने सवाल-जवाब को विराम दे दिया और अपनी अपनी कलम रख दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई ...
Read Full Story


9/11‌ से कनेक्‍शन है दिल्ली ब्लास्ट का

दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाके की गूंज विदेशी मीडिया में भी महसूस की जा रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स, डेली स्टार, द डॉन और द नेशन ने ‌दिल्ली में हुए धमाके की खबर को प्रमुखता से जगह दी है। पाक अखबार 'द नेशन' का मानना है कि अमेरिका में 9 सितंबर 2001 हुए आतंकी हमले की दसवीं बरसी से इसका जरूर कोई रिश्ता है। पाक अखबार 'द डॉन ने' 'Briefcase explodes near Delhi court; 11 dead' हेडिंग के साथ इसे पहले पेज पर छापा है। अखबार के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्‍थल पर सूटकेस के ‌जरिए धमाके में 11 (अब ...
Read Full Story


न्यूयॉर्क में आइरीन ने मचाई तबाही , 21 मरे

वाशिंगटन।तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे समुद्री तूफान ‘आइरीन’ से 21 लोगों की मौत हो गई है और लाखों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। अमेरिका के पूर्वी तटीय आठ राज्यों में आपात काल लागू है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान की रफ्तार कम हुई है और यह उत्तर की ओर मुड़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा खुद आइरीन से निपटने की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। तूफानी बारिश और बाढ़ के डर से अमेरिका के आर्थिक केंद्र ...
Read Full Story


1 2 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker