नासा ने 26 नए ग्रहों का पता लगाया
वॉशिंगटन, नासा के खगोलविदों ने दावा किया है कि यूएस स्पेस एजेंसी के केपलर टेलिस्कोप ने 11 सौर मंडलों में फैले 26 नए ग्रहों का पता लगाया है। नासा मुख्यालय में केपलर कार्यक्रम के वैज्ञानिक डग हजिन्स के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने कहा कि केपलर अभियान से पहले हमें पूरे आकाश में शायद 500 ग्रहों का पता था।
अभी दो साल में हमने बमुश्किल आपकी मुट्ठी से शायद ही ज्यादा ब्रह्मांड में झांका है, फिर भी केपलर ने 60 से ज्यादा ग्रहों का पता लगा लिया है और 2300 ऐसे पिंड हैं जो ग्रह का ... Read Full Story
|
धरती पर मंगल ग्रह से गिरीं चट्टानें, सोने से भी हैं कीमती
वॉशिंगटन, वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि मोरक्को में हाल ही में एकत्र किए गए 15 पाउंड (करीब 7 किलोग्राम) चट्टानों के टुकड़े मंगल ग्रह से पृथ्वी पर गिरे हैं। ये चट्टानें पिछले साल जुलाई में हुई उल्का वर्षा के दौरान गिरी थीं। इन उल्का पिंडों की भारी कीमत आंकी जा रही है। इसकी कीमत सोने से अधिक मानी जा रही है।
इतिहास में यह सिर्फ 5वां मौका है, जब वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह से उल्का पिंडों के गिरने की पुष्टि की है। लोगों ने भी चट्टानों के इन टुकड़ों को गिरते ... Read Full Story
|
सुदूर अंतरिक्ष में मिले पृथ्वी के दो हमशक्ल
न्यूयार्क। सौर मंडल के बाहर एक तारे की परिक्रमा लगाते दो ग्रहों की पहचान की गई है जो आकार में पृथ्वी जैसे हैं। वैज्ञानिकों को इन ग्रहों में जीवन होने के उत्साहजनक संकेत मिले हैं।
कैंब्रिज में हार्वर्ड स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के फ्रैंकोइस फ्रेसिन ने बताया कि इस खोज से मालूम चलता है कि ऐसे ग्रह मौजूद हैं और उन्हें केपलर अंतरिक्षयान से ढूंढा जा सकता है।
हमारे सूरज जैसे किसी तारे के चक्कर लगाने वाले वे अब तक पाए गए सबसे छोटे ग्रह हैं। फ्रेसिन ... Read Full Story
|
अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने कहा अलविदा
ह्यूस्टन। करीब तीन दशक के गौरवमयी सफर के बाद नासा का अंतरिक्ष यान डिस्कवरी सेवा से बाहर हो गया है। अपने सफर में इस यान ने हबल अंतरिक्ष दूरबीन, 21 उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने के अलावा कई मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
फ्लोरिडा में केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में कल इस अंतरिक्षयान को ईंधन सहित सभी तरल पदार्थो से खाली करते हुए ऑर्बिटर प्रोसेसिंग फैसिलीटी- 1 [ओपीएफ-1] से अलग कर दिया गया।
नासा के द्वारा परिष्कृत बोइंग 747 विमान वाहक को अब लोगों के सामने प्रदर्शन ... Read Full Story
|
मंगल पर मिला जिप्सम
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान अपॉरच्यूनिटी ने मंगल ग्रह पर खनिज की मौजूदगी का पता लगाया है, जो संभवत: पानी के जमने से बना जिप्सम हो सकता है। यह पानी की धार जैसी शक्ल में मौजूद है।
मार्स रोवर अपॉरच्यूनिटी अभियान के प्रमुख स्टीव एस ने बताया कि यह शुद्ध रासायनिक जमाव है, जो ठीक उसी जगह मिला है जहां हमे इसकी मौजूदगी की संभावना थी। स्टीव के मुताबिक भूवैज्ञानिकों के लिए यह अप्रत्याशित घटना है। अपॉरच्यूनिटी ने इन धाराओं की बहुत बारीकी से जांच की ... Read Full Story
|
नासा अंतरिक्ष में लगाएगा 8.8 अरब डालर की दूरबीन
वाशिंगटन। नासा ने कहा है कि 2018 में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप [जेडब्ल्यूएसटी] को प्रक्षेपित कर दिया जाएगा। इस दूरबीन पर 8.8 अरब डालर की लागत आएगी।
इस परियोजना के साथ ही दुनिया की सबसे शक्तिशाली दूरबीन बन जाएगी। यह हबल अंतरिक्ष दूरबीन से 100 गुणा अधिक संवेदनशील होगी। हालांकि कांग्रेस की एक उपसमिति ने इस साल की शुरुआत में लगातार लागत में बढ़ोतरी होते जाने के चलते इस परियोजना को सिरे से ही रद्द करने की चेतावनी दी थी। लेकिन बाद में नासा के आग्रह पर कांग्रेस ने इस ... Read Full Story
|
नासा को सौर मंडल में मिला पृथ्वी जैसा ग्रह
वाशिंगटन। पृथ्वी से बाहर जीवन तलाशने की कोशिश में वैज्ञानिकों को एक बड़ी मिलती नजर आ रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सौर मंडल में एक ऐसा ग्रह मौजूद है, जिसपर पानी तरल रूप में उपलब्ध होने की संभावना है। वैज्ञानिक अब इस ग्रह के बारे में अन्य जानकारियां जुटा रहे हैं।
केप्लर 22बी नाम का यह ग्रह पृथ्वी से आकार में लगभग 2.5 गुना बड़ा है। बनावट के आधार पर यह बिल्कुल पृथ्वी जैसा ही दिखता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों को उम्मीद है ... Read Full Story
|
एक घंटे में दुनिया में कहीं भी बम गिरा सकेगा अमेरिका
होनोलुलू ।। अमेरिका ने एक ऐसे हाइपरसोनिक बम वाहक का सफल परीक्षण किया है जो ध्वनि की गति से पांच गुना तेजी से उड़ सकता है। पेंटागन के एक प्रवक्ता के मुताबिक इस विमान का परीक्षण हवाई के एक मिसाइल परीक्षण केंद्र से किया गया और ये 2,300 किलोमीटर दूर स्थित क्वाजालीन एटॉल तक आधे घंटे से भी कम समय में पहुंच गया। इस दूरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में श्रीनगर से बेंगलुरु शहर की दूरी लगभग इतनी ही है।
क्या है हाइपरसोनिक
वैज्ञानिकों का कहना है कि ... Read Full Story
|
बृहस्पति पर जीवन की संभावना जगी
वाशिंगटन: पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना तलाश रहे वैज्ञानिकों को अहम सफलता हाथ लगी है। नासा के अंतरिक्षयान गैलीलियो को सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा की दस किलोमीटर मोटी बर्फीली सतह के तीन किलोमीटर नीचे पानी के विशाल भंडार की मौजूदगी के सुबूत मिले हैं। गैलीलियो द्वारा भेजी गई यूरोपा के सतह की वृत्ताकार ऊबड़-खाबड़ क्षेत्र की दो तस्वीरों की कंप्यूटर से बनाए गए रेखाचित्रों से वैज्ञानिक बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यूरोपा की सतह ... Read Full Story
|
नासा के पास अंतरिक्ष यान नहीं
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पास अंतरिक्ष यान नहीं है फिर भी वह और अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती की योजना बना रहा है। नासा के स्पेस शटल बेड़े के सभी यान रिटायर हो चुके हैं। नासा का अंतिम अंतरिक्ष यान 8 जुलाई 2011 को रिटायर हुआ।
नासा में अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या 1999 में 150 थी, जोकि 2011 में घटकर 61 रह गई। कई लोग रिटायर हो गए और कई ने नासा की नौकरी छोड़ दी। हाल ही में एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री रूस के सोयूज यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए ... Read Full Story
|
प्रशांत महासागर में गिरा नासा का निष्क्रिय उपग्रह
ह्यूस्टन,नासा का साढ़े छह टन का एक निष्क्रिय अनियंत्रित उपग्रह प्रशांत महासागर के सुदूर हिस्से में पश्चिम अमेरिकी तट के करीब गिरा। ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान उपग्रह भारतीय महासागर और अफ्रीका के हिस्सों को पार करता हुआ (स्थानीय समयानुसार) शुक्रवार रात 11.23 बजे और कल अहले सुबह 1.09 बजे के बीच गिरा। नासा ने कहा कि 32 साल में अंतरिक्ष से गिरने वाले अमेरिका के इस अब तक के सबसे बड़े उपग्रह का मलबा प्रशांत महासागर के सुदूर हिस्से में गिरा लेकिन उस स्थान की पहचान नहीं हो ... Read Full Story
|
इस हफ्ते धरती से टकरा सकता है सैटेलाइट
वॉशिंगटन।नासा ने चेतावनी दी है कि पृथ्वी का चक्कर लगा रहा एक बेकार सैटेलाइट इस हफ्ते कभी भी धरती से टकरा सकता है। ट्रक जितना बड़ा ये सैटेलाइट 1991 में लॉन्च किया गया था। इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने का मकसद ओजोन लेयर के बाहरी वातावरण का अध्ययन था। 14 साल तक काम करने के बाद इस सैटेलाइट ने काम करना बंद कर दिया था।
उसके बाद से यह पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। पिछले दिनों नासा ने इसके पृथ्वी से टकराने की आशंका जाहिर की थी लेकिन कोई तय समय नहीं बताया था। लेकिन अब ... Read Full Story
|
वैज्ञानिकों ने खोजा दो सूर्य वाला ग्रह
वाशिंगटन। खगोलशास्त्रियों ने एक ऐसा ग्रह खोजने का दावा किया है, जो दो सूर्य की परिक्रमा करता है। ठीक उसी तरह जैसा हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वार्स' में काल्पनिक ग्रह 'टैटूइन' दिखाया गया है।
वैज्ञानिकों के अंतरराष्ट्रीय दल ने अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा के केप्लर अंतरिक्षयान की मदद से इसे खोजा है। इस ग्रह को केप्लर-16 बी नाम दिया गया है। यह पृथ्वी से दो सौ प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह ग्रह पत्थर और गैस का बना हुआ है और इसका आकार शनि ग्रह ... Read Full Story
|
नासा में पड़ी अंतरिक्ष यात्रियों की कमी
वाशिंगटन।अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को अंतरिक्ष यात्रियों की कमी पड़ गई है। अपने अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए उसे और अंतरिक्ष यात्रियों को रखने की सलाह दी गई है। अमेरिका की राष्ट्रीय शोध परिषद विज्ञान से जुड़ी सरकारी नीतियों पर सलाह देती है।
नासा के पास नहीं है अपना अंतरिक्ष यान:-
परिषद ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि नासा को अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। अमेरिका की राष्ट्रीय शोध परिषद का कहना है कि अधिक अंतरिक्ष ... Read Full Story
|
सितंबर में शुरू होगा नासा का चंद्र मिशन
वाशिंगटन।अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा का खोज मिशन कार्यक्रम, ग्रेविटी रिकवरी एंड इंटीरियर लैबोरेटरी (जीआरएआईएल) शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। फ्लोरिडा के एयर फोर्स स्टेशन के केप कार्निवाल से आठ सितम्बर को जीआरएआईएल यान का प्रक्षेपण होगा।
नासा ने गुरुवार को घोषणा की कि जीआरएआईएल जुड़वां अंतरिक्ष यान को नौ महीने के मिशन पर आठ सितम्बर को प्रक्षेपित किया जाएगा। इस मिशन के जरिए पृथ्वी के सबसे नजदीकी पड़ोसी चंद्रमा के सम्बंध में नई ... Read Full Story
|