TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "जो"
हर कीमत पर रोकेंगे ईरान का परमाणु कार्यक्रम

वाशिंगटन, अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि ओबामा प्रशासन ने ईरान पर वैश्विक राय बदलने में मदद की। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए अमेरिका के पास जो कुछ भी साधन है, उसका पूरा उपयोग करेगा। अटलाटा में बुधवार को एक कार्यक्रम में बिडेन ने कहा कि जब हमने कार्यभार संभाला तो ईरान पर कोई अंतरराष्ट्रीय दबाव नहीं था। पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश प्रशासन की नीतियों की आलोचना करते हुए बिडेन ने कहा कि हम राजनयिक रूप से ...
Read Full Story


भंवरी देवी मामले में तीसरा आरोप पत्र दाखिल

जोधपुर, भंवरी देवी अपहरण व हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को तीसरा आरोप पत्र दाखिल किया। सीबीआई अदालत में दाखिल यह आरोपपत्र पुखराज, दिनेश,और रेशमारम के खिलाफ हैं। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं जबकि जेल में बंद विधायक मलखान सिंह की बहन और आरोपी इंदिरा बिश्नोई के खिलाफ जांच अब तक लंबित है। आरोपियों पर भारतीय दंड विधान की धारा 120-बी आपराधिक साजिश, 364 हत्या के लिए अपहरण, 201 अपराध के सबूत मिटाना और 302 हत्या और अनुसूचित जाति जनजाति कानून के तहत आरोप लगाए गए हैं। ...
Read Full Story


फिर पनप सकता है पंजाब में आतंकवाद

जालंधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की साजिश में शामिल बलवंत सिंह राजोआणा को फांसी देने के विरोध में हाल में ही पंजाब बंद की घटना पर विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य सरकार ने अगर सतर्क होकर काम नहीं किया तो सूबे में एक बार फिर आतंकवाद पनपने का खतरा बढ़ सकता है। रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान के अध्यक्ष अजय लेले ने कहा कि पंजाब में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने एवं सूबे को अशांत करने के लिए धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने का खतरनाक मंसूबा ...
Read Full Story


गलत पहचान के चलते दुबई में फंसा भारतीय पर्यटक

दुबई, दुबई पुलिस ने एक भारतीय पर्यटक को क्रेडिट कार्ड का भुगतान न करने के चलते हिरासत में ले लिया है। फिलहाल यह भारतीय जमानत पर बाहर है, लेकिन वह दुबई छोड़कर भारत नहीं जा सकता। दिलचस्प यह है कि गलत पहचान के चलते इस पर्यटक को सजा भुगतनी पड़ रही है। त्रिवेंद्रम के मैथ्यू जोसेफ नाम के इस मछुआरे का कहना है कि वह पहली बार दुबई आया है, लेकिन उसे क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के आरोप में बंदी बना लिया गया है। असल में क्रेडिट कार्ड का भुगतान नहीं करने ...
Read Full Story


राजोआना की फांसी से संबद्ध याचिका खारिज

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की फांसी पर रोक लगाने की मांग से संबद्ध याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने याचिकाकर्ता अभिनव रामकृष्णा की याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि उन्हें अपील करने का कोई अधिकार नहीं है। न्यायालय ने यह भी जानना चाहा कि किसी आपराधिक मामले में दोषी के अलावा कैसे कोई अन्य व्यक्ति सजा से राहत पाने के लिए ...
Read Full Story


चीन से दोस्ती में सतर्कता बरते भारत

फाजिल्का, सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिंदर सिंह ने चीन से संबंधों को लेकर भारत को आगाह करते हुए कहा कि चीन से दोस्ती तो ठीक है, लेकिन भारत को इतना भी नहीं झुकना चाहिए कि चीन उसकी कमर ही तोड़ दे। एमआर कॉलेज में आयोजित एक सेमिनार में जोगिंदर सिंह ने कहा कि जहा भी कोई देश कमजोर हुआ है, वहीं से उसे हर किसी ने दबाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि शक्तिशाली देशों के साथ संबंधों में अपनी सुरक्षा की सोचना तो दूर की बात है, उससे पहले भारत के राजनीतिज्ञों को कई कमजोरियों से ...
Read Full Story


मायावती इस्तीफा देंगी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती मंगलवार दोपहर 3.30 बजे राज्यपाल बी.एल. जोशी को अपना इस्तीफा सौंप सकती हैं। विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के अब तक प्राप्त नतीजों और रुझानों में सत्तारुढ़ बहुजन समाज पार्टी करारी हार की ओर बढ़ रही ...
Read Full Story


भंवरी मामले में मदेरणा और मलखान मुख्य आरोपी

जोधपुर, बहुचर्चित भंवरी देवी मामले में सीबीआई ने अपनी दूसरी चार्जशीट में राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान सिंह को मुख्य आरोपी बताया है। इन दोनों पर भंवरी के अपहरण और उसकी हत्या का आरोप लगाया गया है। यहां सीबीआई कोर्ट में दाखिल 97 पेज की पूरक चार्जशीट में मदेरणा, मलखान और सात अन्य को आईपीसी व एससी-एसटी (अत्याचार रोकथाम) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपित किया गया है। आरोपित लोगों में भंवरी का पति अमरचंद भी शामिल है। अन्य ...
Read Full Story


बच्चे छुड़वाने को बढ़ाया प्रेशर, नॉर्वे भेजा अफसर

नई दिल्ली, भारतीय मां-बाप को उनके बच्चों से अलग रखने के मामले में दबाव बढ़ता देख भारत सरकार सक्रिय हो गई है। तेजी दिखाते हुए उसने सुलह का रास्ता निकालने के लिए विदेश मंत्रालय के सीनियर अफसर को आनन-फानन में ओस्लो भेजा। पीटीआई के मुताबिक, सचिव (पश्चिम) एम. गणपति ओस्लो ने नॉर्वे पहुंचकर विदेश मंत्री जोनस गार स्टोर से मुलाकात की। मंत्रालय ने बातचीत को पॉजिटिव बताया है। विदेश मंत्रालय पिछले हफ्ते कड़ा बयान जारी कर कह चुका है कि नॉर्वे भारतीय बच्चों को अनाथ और ...
Read Full Story


नदी जोड़ परियोजना चढ़ी परवान

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों को लंबे समय से लटकी पड़ी नदी जोड़ परियोजना लागू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने परियोजना क्रियान्वयन के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया न्यायमूर्ति ए के पटनायक एवं न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की पीठ ने नदी जोड़ परियोजना मामले में फैसला सुनाते हुए सरकार को समयबद्ध तरीके से परियोजना लागू करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि यह कोर्ट के लिए संभव नहीं है कि ...
Read Full Story


विमान हादसे में कांगो के राष्ट्रपति के सहायक की मौत और वित्त मंत्री घायल

किन्शासा, डिमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबीला के एक सहायक की विमान हादसे में मौत हो गई और देश के वित्त मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि विमान देश के पूर्वी हिस्से में बुकावू हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे चालक दल के दो अमेरिकी सदस्य भी मारे गए। विमान से कुचल कर दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई। बयान के अनुसार, कबीला के सहायक 48 साल के ऑगस्टिन काटुम्बा म्वांके को उनके अत्यंत ...
Read Full Story


सीरिया के खिलाफ अमेरिका का कड़ा रूख

सोफिया, अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सीरियाई प्रशासन के खिलाफ अपने वर्तमान प्रतिबंधों को और कड़ा करने की प्रतिबद्धता जताई है। अमेरिका ने कहा है कि वह सीरिया को वित्तीय मदद रोकने और हथियारों की आपूर्ति को रोक देगा। हिलेरी ने सोफिया में रविवार को कहा कि हम सीरिया के खिलाफ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने का प्रयास करेंगे। ताकि वित्तीय और हथियारों की मदद के स्रोतों को खत्म किया जा सके। दूसरी तरफ विश्व में मुस्लिमों के सबसे बडे़ संगठन ...
Read Full Story


अब बाइडेन ने उड़ाया भारतीयों का मजाक

वाशिंगटन, अमेरिका में नजदीक आ रहे राष्ट्रपति चुनावों के बीच राजनेताओं का प्रवासी भारतीय समुदाय का मजाक उड़ाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी क्रम में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीयों के अंग्रेजी उच्चारण की नकल उतारकर मजाकिया लहजे में उसका इस्तेमाल किया। बाइडेन पहले भी भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां करते रहे हैं। संबोधन में भारत का जिक्र किया था अमेरिका के न्यूयॉर्क ...
Read Full Story


एंटनी ने दिए जोधपुर रक्षा भूमि घोटाले की जांच के आदेश

नई दिल्ली, जोधपुर में 15 करोड़ रुपये की रक्षा भूमि घोटाले की बात सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्री एके एंटनी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों के अनुसार मामले की छानबीन अतिरिक्त सचिव रैंक के अधिकारी करेंगे। इस मामले में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की भूमिका भी संदेहों के घेरे में है। आरोप के अनुसार वर्ष 2007 में सेना की 4.84 एकड़ भूमि जोधपुर के एक शाही परिवार द्वारा संचालित निजी ट्रस्ट को हस्तांतरित कर दी गई। यह भूमि शहर के बीच में ...
Read Full Story


अन्ना का अभियान दिग्भ्रमित : रीता बहुगुणा

इलाहाबाद। कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने पर टीम अन्ना को आड़े हाथों लेते हुए उत्तार प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि चुनावों में पार्टी के खिलाफ प्रचार करने के अन्ना हजारे के फैसले का उनके राज्य में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। रीता बहुगुणा जोशी ने अन्ना के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि वह एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। लेकिन टीम अन्ना दिग्भ्रमित हो गई है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसका आंदोलन काग्रेस विरोधी अभियान हो ...
Read Full Story


खुलेगा पूरा पिटरा तो ढहेंगे कई महल: जोशी

कानपुर। संसदीय लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा का जेल जाना काफी नहीं है। रिपोर्ट का पूरा पिटारा खुलने दीजिए, कई और लोगों के महल ध्वस्त होंगे। गृहमंत्री चिदंबरम ही नहीं, सरकार में शामिल कई और लोग जेल जाने की कतार में हैं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में वरिष्ठ भाजपा नेता जोशी ने कहा कि घोटाले की जांच रिपोर्ट गोपनीय है, लिहाजा वह ब्यौरा नहीं दे सकते। लोकपाल मुद्दे पर उन्होंने कहा ...
Read Full Story


राजोय स्पेन के नए प्रधानमंत्री बने

मैड्रिड। स्पेन की संसद ने मतदान कर कंजरवेटिव मारियानो राजोय को मंगलवार को देश का नया प्रधानमंत्री चुना। गौरतलब है स्पेन कर्ज संकट से जूझ रहा है। राजोय की पॉपुलर पार्टी को संसद में पूर्ण बहुमत मिला। उनकी पार्टी को 20 नवंबर के चुनाव में देश को आर्थिक संकट से उबारने के वादे पर जबरदस्त जीत मिली थी। निचले सदन में उन्हें 350 में से 187 वोट प्राप्त हुए जबकि 149 ने उनके खिलाफ मतदान किया। वहीं, 14 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं ...
Read Full Story


तालिबान अमेरिका का दुश्मन नहीं : बिडेन

वाशिंगटन। अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि तालिबान हमारे दुश्मन नहीं हैं। बिडेन की इस टिप्पणी ने रिपब्लिकन पार्टी को नया मुद्दा दे दिया है। लेकिन व्हाइट हाउस ने बिडेन का बचाव किया है। न्यूजवीक/डेली बेस्ट के साथ साक्षात्कार में बिडेन ने बताया कि पाकिस्तान किस तरह तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान का साथ निभा पाने में समर्थ हुआ। उन्होंने कहा कि यदि तालिबान ने अलकायदा का समर्थन बंद कर दिया होता तो अमेरिका भी ऐसा कर सकता था। सुलह प्रक्रिया की ओर ...
Read Full Story


उत्तार कोरियाई नेता किम जोंग इल का निधन

सोल। उत्तार कोरिया की अनोखी शख्सियत और करिश्माई नेता किम जोंग इल का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उत्तार कोरिया की राजधानी प्योंगयाग में सरकारी टेलीविजन ने आज किम के निधन की घोषणा की। माना जाता है कि वर्ष 2008 में किम को आघात हुआ था लेकिन हाल में चीन और रुस के दौरे की तस्वीरों और वीडियो में वह अपेक्षाकृत स्वस्थ नजर आ रहे थे। सिगार और स्वादिष्ट भोजन के शौकीन किम को मधुमेह और हृदय की बीमारियों से घिरे थे। उनके निधन का समाचार ऐसे समय में आया है जब उत्तारी कोरिया ...
Read Full Story


सिद्धू पर सुरक्षाकर्मी को पीटने का आरोप

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के सांसद एवं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू पर आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक सुरक्षाकर्मी को पीटने का आरोप लगा है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी को इसलिए पीट दिया क्योंकि नाके पर गाड़ी रोकने के प्रयास में उसके डंडे से सिद्धू की कार का शीशा टूट गया था। पुलिस ने कहा कि मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से हल हो जाने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया। घटना मंगलवार शाम को घटी जब भाजपा सांसद की कार सुलुरपेट के निकट स्वर्ण पथकर नाके ...
Read Full Story


1 2 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker