काटजू की टिप्पणी पर और बढ़ा विवाद
नई दिल्ली, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मार्कण्डेय काटजू की टिप्पणियों पर तीखी जुबानी हमले शुरू हो गई है। काटजू के बयान से नाराज होकर भाजपा ने जहां उनके इस्तीफे की मांग की है, वहीं कांग्रेस उनके बचाव में खुलकर सामने आ गई है।
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली पर काटजू ने आरोप लगाया कि वह तथ्यों को तोड़-मरोड़कर ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ इल्जाम लगा रहे हैं। काटजू ने तो यहां तक कह ... Read Full Story
|
कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति से हो रही है घुसपैठ: जेटली
शिलांग, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा कि सत्तारुढ़ कांग्रेस वोट की राजनीति के तहत सीमाओं को खुला रखे हुए है जिससे अवैध शरणार्थी देश में आसानी से प्रवेश कर सकें। जेटली ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 50 वर्षों से यह अवैध कार्य करती आ रही है जिससे पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में समाज को खतरा उत्पन्न हो गया है उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में संस्कृति, भाषा और जनसंख्या संतुलन संबंधी खतरा ... Read Full Story
|
जवानों की हत्या पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री: जेटली
नई दिल्ली, भाजपा ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों की हत्या के मामले में प्रधानमंत्री पर मौन साधने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार के जवाब में कोई स्पष्टता नहीं है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘इस देश का इस तरह से अपमान कभी नहीं हुआ।’’
उन्होंने कहा कि अफसोस की बात यह है कि घटना को छह दिन हो गए हैं लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है जो किसी लोकतंत्र में देश के सबसे बड़े नेता होते हैं। जेटली ... Read Full Story
|
FDI आया तो सरकार नहीं टिकेगी: जेटली
नई दिल्ली, राज्यसभा में आज रिटेल में एफडीआई पर बहस के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा, खेती के बाद सबसे ज्यादा लोग खुदरा कारोबार से ही रोजगार पाते हैं। जेटली ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि हर परिवर्तन सुधार नहीं हो सकता। विकसित देशों को अपने सुधार की परिभाषा तय करनी होगी। संसद में ज्यादातर दल एफडीआई के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि एफडीआई किस सेक्टर में आए, देश इसका फैसला करे।
जेटली ने कहा कि 18 से 20 करोड़ लोग खुदरा कारोबार पर निर्भर हैं। सो ... Read Full Story
|
कैश सब्सिडी: भाजपा आज चुनाव आयोग से करेगी शिकायत
नई दिल्ली, आपका पैसा, आपके हाथ। यूपीए सरकार की सब्सिडी का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में डालने की यह योजना भाजपा के गले नहीं उतर रहा है। वह शुक्रवार को सरकार के इस योजना की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी।
पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर डेढ़ बजे मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपथ से मुलाकात करेगा।
भाजपा का आरोप है कि यह गुजरात चुनाव में वोटरों को लुभाने की एक कोशिश है। पार्टी ... Read Full Story
|
गैस आवंटन पर गुजरात के साथ भेदभाव : जेटली
अहमदाबाद, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने आज केन्द्र की कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन संप्रग सरकार पर घरेलू गैस आंवटन में गुजरात के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। जेटली ने यहां पत्रकारों से चर्चा में केन्द्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री आर पी.एन.सिंह के कल के उस बयान पर कड़ी आपत्ति की जिसमें उन्होंने गुजरात सरकार के पर्याप्त रसोई गैस उपलब्घ नहीं कराने के दावे को गलत करार दिया था। गुजरात से राज्यसभा के सांसद जेटली ने कहा कि सिंह राज्य को ... Read Full Story
|
'मनमोहन सिंह को पीएम पद पर बने रहने का हक नहीं'
इंदौर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार के मुखिया को अब एक दिन भी पद पर बने रहने का हक नहीं है। सरकारी खजाने को 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने वाली कैग की रिपोर्ट के हवाले से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर अरुण जेटली ने सीधा हमला बोला।
जेटली ने इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा संकल्प बाइक रैली में कहा, '2-जी घोटाले को लेकर कहा गया था कि इसके लिए तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए. राजा जिम्मेदार हैं और ... Read Full Story
|
गंगा बचाने को पीएम से मिले भाजपा नेता
नई दिल्ली, गंगा बचाव अभियान को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी, वर्तमान मुख्यमंत्री आर पी निशंक व गंगा अभियान से लंबे समय से जुड़ी उमा भारती ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान खंडूरी ने पीएम से गंगा को बचाने के लिए कड़े कदम उठाने की गुजारिश करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहले गंगा अभियान को लेकर जो भी नीतियां बनी थी उनमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यही ... Read Full Story
|
जम्मू-कश्मीर को देश से दूर ले जाने की साजिश
जम्मू, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी व कश्मीर केंद्रित पार्टियां केंद्र की शह पर राज्य से देश के संवैधानिक रिश्ते को कमजोर बना रही हैं। वे नहीं चाहतीं कि राज्य को देश से जोड़ने में जुटी सेना व सुरक्षाबल यहां रहें। उन्होंने राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने को एक ऐतिहासिक भूल करार दिया।
कश्मीर में अलगाववादी सोच के खिलाफ लड़ाई छेड़ने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश को राज्य की एकता अखंडता के लिए ... Read Full Story
|
राष्ट्रपति चुनाव: दो हिस्सों में बंट गई एनडीए
नई दिल्ली, राष्ट्रपति चुनाव के मसले पर एनडीए की एकता तार-तार हो गई। अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि एनडीए के चार घटक दलों में से बीजेपी और अकाली दल पी. ए. संगमा का समर्थन करेंगे, तो जेडीयू और शिवसेना यूपीए के उम्मीदवार प्रणव मुखर्जी के लिए वोट डालेगी।
जेडीयू के कदम को 2014 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जिस तरह से बीजेपी में नरेंद्र मोदी का कद बढ़ रहा है, उससे नीतीश कुमार खुश नहीं हैं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि यही कारण है कि जेडीयू ने ... Read Full Story
|
अपराध मुक्त दिल्ली बनाने का वायदा
नई दिल्ली, भाजपा ने दिल्ली को अपराध मुक्त बनाने का वायदा किया। भाजपा नेता अरुण जेटली ने बुधवार को पार्टी का विजन 2025 जारी किया।
भाजपा के विजन 2025 में अपराध मुक्त दिल्ली बनाने के वायदे के अलावा दिल्ली को दुर्घटना मुक्त और जल समस्या को पूर्ण समाधान करने का भी वायदा किया ... Read Full Story
|
जेटली ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा
गांधीनगर, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने सोमवार को भाजपा के दो अन्य नेताओं के साथ गुजरात से राज्यसभा चुनावों के लिए नामांकन भरा।
जेटली के अलावा 30 मार्च को होने वाले इस चुनाव के लिए पूर्व विधायक मनसुख मंडाविया एवं शंकर वेगाड ने भी नामांकन भरा।
जेटली ने अपना नामांकन भरने के बाद कहा कि मैं गुजरात की जनता, मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष का धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे दो अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ नामांकित करके राज्य ... Read Full Story
|
बजट सत्र के पहले चरण में पेश होगा लोकपाल बिल
नई दिल्ली, सरकार ने बुधवार को कहा कि संसद के मौजूदा बजट सत्र के पहले चरण में राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पेश किया जाएगा, ताकि इस पर पिछले सत्र में अधूरी रही चर्चा पूरी हो सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक मजबूत कानून बनाया जा सके।
प्रश्नकाल स्थगित कर लोकपाल विधेयक पर चर्चा कराने के लिए उच्च सदन में विपक्ष के नेता अरूण जेटली द्वारा दिए गए नोटिस के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री पीके बंसल ने कहा कि पिछले सत्र में लोकपाल विधेयक पर बहस के दौरान सदस्यों ने ... Read Full Story
|
संसद में सरकार को घेरने को तैयार भाजपा
नई दिल्ली, भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल स्थगित कर लोकपाल विधेयक पर चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। पार्टी दोनों सदनों में एनसीटीसी, आरपीएफ अधिनियम के गठन के माध्यम से देश के संघीय ढांचे पर प्रहार के मुद्दे और श्रीलंका में तमिलों की स्थिति पर भी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता एस एस आहलुवालिया ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने प्रश्नकाल स्थगित कर लोकपाल विधेयक पर चर्चा कराने के लिए नोटिस ... Read Full Story
|
बेनी पर आयोग सख्त, आज देंगे जवाब
नई दिल्ली, मुस्लिम आरक्षण पर बयान देकर चुनाव आयोग को ललकारने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा भले ही पीछे हटते दिख रहे हों, लेकिन आयोग उनकी इन कोशिशों से अंजान है। यही वजह है कि वह अपने नोटिस पर अगली कार्रवाई का मन बना रहा है। इंतजार है तो बस बेनी के औपचारिक जवाब का।
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के माफीनामे के बाद भी बेनी का हालिया बयान आयोग को बहुत नागवार गुजरा है। लिहाजा इस मामले को आयोग ही यूं ही नहीं छोड़ना चाहता है। बताते हैं कि आयोग ... Read Full Story
|
मोदी पर जेटली भी गडकरी के साथ
जालंधर, भारतीय जनता पार्टी के नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का जो बयान दिया है, वह पार्टी का बयान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी गडकरी के बयान से सहमत है। जेटली मंगलवार को जालंधर में पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मालूम हो बीते रविवार को भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने एक टीवी शो में ... Read Full Story
|
भाजपा का पंजाब में मजबूत लोकायुक्त का वादा
जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि सूबे में दोबारा अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर पार्टी भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए मजबूत लोकायुक्त बनाएगी।
सूबे में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए जालंधर में पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने मंगलवार को यहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त लोकायुक्त के पक्ष में है। इसे मजबूत करते हुए ऐसी व्यवस्था की ... Read Full Story
|
मनमोहन का कद पीएम लायक नहीं
जालंधर। मनमोहन सिंह को अबतक का कमजोर प्रधानमंत्री बताने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उन पर हमला और तेज करते हुए कहा है कि उनका कद प्रधानमंत्री के लायक नहीं है। पार्टी ने कहा कि यही कारण है कि उनके हर फैसले में कांग्रेस और सहयोगी दल टांग अड़ा देते हैं।
केंद्र सरकार को 'कमजोर गठबंधन' वाली सरकार करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कल देर रात यहां कहा कि केंद्र सरकार में शामिल कांग्रेस और अन्य घटक दलों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ... Read Full Story
|
सेनाध्यक्ष से जुड़े विवाद पर भाजपा ने सरकार की खिंचाई की
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह की उम्र केविवाद पर सरकार को आड़े हाथ लिया। भाजपा का कहना है कि ये मामला जगजाहिर नहीं होना चाहिए था। सरकार को ये मुद्दा अपने तक सीमित रखते हुए जल्दी निपटाना चाहिए था। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि इस मामले से सरकार केतौर तरीकों का पता चलता है। सेनाध्यक्ष से जुड़े मुद्दे को त्वरित और गोपनीय ढंग से सुलझया जाना चाहिए। मालूम हो कि जनरल सिंह की जन्म तारीख पर विवाद छिड़ा हुआ था और ... Read Full Story
|
लोकपाल को लेकर भाजपा पहुंची राष्ट्रपति के द्वार
नई दिल्ली, राज्यसभा में लोकपाल विधेयक पर मतदान से भागी सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा ने संसद सत्र बुलाने एवं मत विभाजन कराने की मांग की है। पार्टी सांसदों के साथ मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन पहुंचे भाजपा नेताओं ने प्रतिभा पाटिल को 29 दिसंबर को राज्यसभा के घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया है। राष्ट्रपति पाटिल ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले पर कोई कार्रवाई करने से पहले सारे पहलुओं पर गौर करेंगी।
लोकपाल ... Read Full Story
|