12 साल के सत्यम का आइआइटी में डंका
भोजपुर, महज 12 वर्ष की उम्र में आइआइटी प्रवेश परीक्षा में सफलता। सुनने में यह अविश्वसनीय लगता है लेकिन है सच। बिहार के छोटे से गांव के सत्यम कुमार ने यह सच साबित कर दिखाया है। उसकी सफलता पर बिहार गर्व कर रहा है।
महज पांच वर्ष की उम्र में रामायण और गीता जैसे महाकाव्यों को कंठस्थ करने वाले बालक सत्यम के बारे में सबको यह विश्वास था कि एक दिन यह बालक अद्भुत कार्य करेगा। छोटे से गांव बखोरापुर निवासी सिद्धनाथ सिंह के पुत्र सत्यम कुमार का जन्म 20 जुलाई, 1999 में हुआ था। ... Read Full Story
|
राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब का समर्थन नहीं: भाजपा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] ने राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवार केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी पर अपने नेता यशवंत सिन्हा द्वारा दिए गए बयान से बुधवार को दूरी बना ली। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए मुखर्जी की सम्भावित उम्मीदवारी का पक्ष लिया है।
कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति पद के सम्भावित उम्मीदवारों में मुखर्जी का नाम जोर पकड़ने और राजनीतिक दलों में उनके नाम पर बढ़ती सहमति के परिप्रेक्ष्य में भाजपा नेता सिन्हा ने ... Read Full Story
|
1984 के सिख दंगे सज्जन व पुलिस की साजिश!
नई दिल्ली, सीबीआइ ने एक बार फिर काग्रेसी नेता सज्जन कुमार और पुलिस को दिल्ली कैंट में वर्ष 1984 में हुए सिख दंगे के लिए कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दंगे इन दोनों के सुनियोजित षड्यंत्र का परिणाम था। यही कारण है कि दंगों के बाद इससे जुड़े सबूतों कोभी पुलिस ने साथ-साथ मिटा दिया।
सीबीआइ के सरकारी वकील आरएस चीमा और दंगा पीड़ितों के वकील एचएस फुल्का ने सोमवार को यह बातें कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेआर आर्यन के समक्ष अपनी अंतिम दलीलें देते ... Read Full Story
|
जनार्दन रेड्डी की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ाई
बेंगलूर, कर्नाटक की एक अदालत ने राज्य के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी और उनके निजी सहायक महफूज अली खान की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। इन दोनों को अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया गया था।
अतिरिक्त दीवानी एवं सत्र न्यायाधीश और विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश बी एम अंगदी ने सीबीआई की ओर से उनकी हिरासत को बढ़ाने की मांग करने का आवेदन दिए जाने के बाद यह आदेश दिया।
रेड्डी और उनकी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के स्वामित्व वाली एसोसिएटेड माइनिंग ... Read Full Story
|
सांसद व विधायक बनाने की फैक्ट्री नहीं है भाजपा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के 32 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के उल्लेख से बचते हुए शुक्रवार को कहा कि भाजपा कोई सांसद या विधायक बनाने की फैक्ट्री नहीं है। उन्होंने भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया।
इस मौके पर यहां पार्टी मुख्यालय में विरासत प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए ... Read Full Story
|
आडवाणी ने की चुनाव आयोग की प्रशंसा
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने झारखंड में राज्यसभा चुनाव रद्द करने के लिए चुनाव आयोग की तारीफ की है। चुनाव आयोग के फैसले को मील का पत्थर करार देते हुए उन्होंने कहा कि इससे बिना राजनीतिक समर्थन के सिर्फ धनबल के आधार पर चुनाव मैदान में कूदने वालों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
आडवाणी ने रविवार को अपने ब्लॉग में झारखंड में इस साल के राज्यसभा चुनावों को रद्द करने के फैसले के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी की सराहना की है। ... Read Full Story
|
दागियों से घिर गए हैं अन्ना
अहमदाबाद, जन लोकपाल आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ जुड़ने वाली प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि टीम अन्ना अब राजनीतिक हो गई है।
टीम के सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल के गठन के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन खुद उनकी टीम के ही कई सदस्य दागी निकले। हालांकि मल्लिका ने टीम के सदस्यों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ कहना है कि उन्हें टीम अन्ना का राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल रास नहीं आया इसलिए उन्होंने खुद को इससे अलग कर ... Read Full Story
|
लोकायुक्त के लिए मोदी पर दबाव बनाएगी टीम अन्ना
अहमदाबाद, जन लोकपाल एवं भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दूसरे चरण का जंतर मंतर पर आगाज करने के बाद अब लोकायुक्त के मुद्दे पर टीम अन्ना मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाऐगी। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अभियान को गांवों तक ले जाने के साथ टीम अन्ना गुजरात में चर्चा समूहों का गठन कर सरकार पर नैतिक दबाव डालेगी। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विधानसभा में कैग की रिपोर्ट नहीं आने देने का आरोप लगाया है।
टीम अन्ना की कोर ... Read Full Story
|
उप जिलाधिकारी के पास 118 करोड़ की संपत्ति, गिरफ्तार
अलीबाग[महाराष्ट्र]। अपने पद का दुरुपयोग कर अरबों की संपत्तिका मालिक बना एक और अधिकारी बेनकाब हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो [एसीबी] ने महाराष्ट्र में रायगढ़ के निलंबित उप जिलाधिकारी के पास 118 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तिहोने का भंडाफोड़ किया है। उप जिलाधिकारी नीतीश जनार्दन ठाकुर सहित उनके चार परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीबी ने बाकायदा एक बयान जारी कर इस अरबपति अफसर की कारगुजारियों का ब्यौरा दिया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, मुंबई से ... Read Full Story
|
राज्यसभा उम्मीदवारों पर बसपा-भाजपा की बैठक आज
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी [बसपा] अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है जिसमें राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले नेताओं के नाम पर निर्णय लिया जाएगा।
मॉल एवेन्यू स्थित बसपा मुख्यालय में मायावती दोपहर में सभी निर्वाचित 80 विधायकों, वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगी। बैठक में राज्यसभा भेजे जाने वाले नेताओं के नाम तय होंगे। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए खाली हो रही 10 सीटों में विधायकों की संख्या के आधार ... Read Full Story
|
यूपी में सरकार गठन में किसी को समर्थन नहीं
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन के लिए किसी पार्टी को समर्थन देने की बात से स्पष्ट इंकार किया है।
राजनाथ सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन में पार्टी का किसी भी दल से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता। इस सवाल पर कि क्या परिस्थिति बनने पर भाजपा सरकार बनाने में बसपा को सहयोग दे सकती है, सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता लगातार कहते आए हैं कि हम सरकार बनाने अथवा बनवाने में किसी का ... Read Full Story
|
कर्नाटक: वकीलों का तांडव, मीडिया पर हमला
बंगलूरू, कर्नाटक की राजधानी का सिटी सिविल कोर्ट शुक्रवार को ‘जंग का मैदान’ बन गया। उत्पाती वकीलों के मीडियाकर्मियों और पुलिस पर हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा।
झड़प के बाद पथराव शुरू कर दिया
टकराव तब शुरू हुआ जब वकीलों ने अवैध खनन मामले में पेश हुए पूर्व मंत्री व खनन उद्योग के दिग्गज जी. जनार्दन रेड्डी के कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों की मौजूदगी का विरोध किया। झड़प और तीखे शब्दों ... Read Full Story
|
जनार्दन रेड्डी 12 मार्च तक सीबीआई हिरासत में
बेंगलुरु, कर्नाटक में बीजेपी की सरकार के पूर्व मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी को अवैध खनन के मामले में शुक्रवार को 12 मार्च तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया।
बेंगलुरु की अतिरिक्त नगर और सत्र अदालत के न्यायाधीश बी. एम. अंगादी ने कर्नाटक में लौह अयस्कों के अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रेड्डी को हिरासत में लिए जाने संबंधी सीबीआई की याचिका स्वीकार कर ली।
सीबाआई ने रेड्डी को अंगादी की अदालत में पेश किया। उन्हें शुक्रवार सुबह हैदराबाद में चंचलगुडा जेल से ... Read Full Story
|
चिदंबरम के घर के बाहर धरना देंगे अमर सिंह
बिजनौर, राष्ट्रीय लोकमंच के प्रमुख अमर सिंह ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद बटला हाउस मामले को लेकर गृहमंत्री चिदंबरम के घर के बाहर धरना देंगे। एसपी के पूर्व नेता अमर सिंह ने यहां बढ़ापुर में चुनावी रैली में कहा कि चुनाव के बाद वह चिदंबरम के घर के बाहर तब तक धरने पर बैठेंगे, जब तक गृह मंत्री बटला हाउस मामले में मुसलमानों से माफी नहीं मांग लेते। ... Read Full Story
|
नदी जोड़ परियोजना चढ़ी परवान
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों को लंबे समय से लटकी पड़ी नदी जोड़ परियोजना लागू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने परियोजना क्रियान्वयन के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है।
मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया न्यायमूर्ति ए के पटनायक एवं न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की पीठ ने नदी जोड़ परियोजना मामले में फैसला सुनाते हुए सरकार को समयबद्ध तरीके से परियोजना लागू करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि यह कोर्ट के लिए संभव नहीं है कि ... Read Full Story
|
सीरिया में नए संविधान के लिए जनमत संग्रह
दमिश्क, सीरिया में रविवार को नए संविधान के लिए जनमत संग्रह हो रहा है जिससे देश में पांच दशकों से चल रहा एक ही पार्टी का शासन समाप्त हो सकता है।
देश में एक ही पार्टी के शासन के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के कारण गृह युद्ध की आशंका पैदा हो गई है। इस माह के शुरू में राष्ट्रपति बशर अल असद ने सुधारों के अपने आग्रह के तहत एक नया राष्ट्रीय घोषणापत्र पेश किया है।
निरीक्षकों का कहना है कि बीते मार्च से शुरू हुए असद विरोधी आंदोलन और उसके कारण हुई हिंसा में 7600 से अधिक लोग ... Read Full Story
|
मायावती ने किया 24 घंटे बिजली का वादा
बुलंदशहर, बहुजन समाज पार्टी [बसपा] की मुखिया मायावती ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश वासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। बुलंदशहर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 में जब बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तब हमें गरीबी और पिछड़ापन विरासत में मिला, लेकिन हमने पांच सालों में इसे बदलने का प्रयास किया है। प्रदेश में कायम गुंडाराज को समाप्त कर कानूनराज स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ... Read Full Story
|
मैं यूपी को बदलकर दिखाऊंगा: राहुल
एटा, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी [बसपा] प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी [सपा] अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर हमला जारी रखते हुए रविवार को कहा कि ये नेता जनता से केवल झूठे वादे कर 22 वर्षो से उन्हें छलते आए हैं।
एटा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मायावती, मुलायम और भाजपा के लोगों ने झूठे वादे कर पिछले 22 वर्षो में लोगों को केवल धोखा दिया है। सत्ता में आने पर इन नेताओं ने विकास का कोई काम नहीं किया।
राहुल ने कहा कि वादे वे ... Read Full Story
|
यूपी में विकास की आस जगा रही माया
जालौन, बहुजन समाज पार्टी [बसपा] की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अगर भ्रष्टाचार और गुंडाराज से दूर रहना चाहते हैं, तथा विकास चाहते हैं तो एक बार फिर उन्हें बसपा विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
मायावती ने जालौन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इसके पहले के विधानसभा चुनाव में हमने दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट दे दिया था, जिन्हें आप लोगों ने जिता कर लखनऊ भेजा था। लेकिन बाद में कुछ नेताओं की गलत गतिविधियों में ... Read Full Story
|
कांग्रेस ने 40 वर्षो में नहीं दूर की गरीबी
मैनपुरी, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी [बसपा] की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने पिछले 40 वर्षो के दौरान गरीबी दूर करने का प्रयास ही नहीं किया।
मैनपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक लगभग 40 वर्षो तक शासन किया है और उसने गरीबी दूर करने का प्रयास करने के बजाय उनके नेताओं ने विदेशों में काला धन जमा किया। उन्होंने कहा कि जब से बसपा की सरकार बनी है, विरोधी पार्टियां एक साथ मिलकर ... Read Full Story
|