हार के बाद भी खत्म नहीं हुई कांग्रेस दिग्गजों में रार
नई दिल्ली, यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी पंजाब कांग्रेस के दिग्गजों के बीच घमासान मचा हुआ है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात इस कदर खराब हैं कि हाईकमान की बुलाई बैठक में भी सभी नेता एक साथ शामिल नहीं हुए। पार्टी महासचिव व पंजाब कांग्रेस के प्रभारी गुलचैन सिंह चरक नेताओं के व्यवहार से बुरी तरह आहत हैं।
प्रदेश कांग्रेस के नेता अलग-अलग समय पर उनसे मुलाकात कर चुनाव में हार के लिए एक-दूसरे को दोषी करार देते हुए चलते बने। पार्टी नेता कैप्टन ... Read Full Story
|
चुनावी नतीजे खतरे की घंटी
लखनऊ, विधानसभा चुनाव के नतीजे कई मौजूदा सांसदों के लिए खतरे की घंटी बजाने वाले हैं। चुनाव के लोकसभा क्षेत्रवार नतीजे देखने से साफ है कि इस बार कई संसदीय क्षेत्रों में भारी उलटफेर हुआ है। तीन वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव में जहां कई संसदीय क्षेत्रों में पार्टी विशेष का ही परचम लहराया था वहीं अब दूसरे दलों ने सेंधमारी की है।
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में नए परिसीमन पर हुए लोकसभा के आम चुनाव में सूबे के 80 संसदीय क्षेत्रों में से सर्वाधिक 23 पर जहां सपा ने कब्जा जमाया था ... Read Full Story
|
SAD के नोटों से हार गए हम: मनप्रीत
चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) चीफ मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर वोट हासिल करने के लिए पैसे की ताकत के इस्तेमाल का आरोप लगाया। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के चुनाव में मनप्रीत की पार्टी खाता भी नहीं खोल सकी।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनप्रीत ने कहा, एसएडी ने हर विधानसभा सीट पर वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया। यह पैसा पंजाब सरकार के खजाने का ... Read Full Story
|
पंजाब में 14 महिलाओं ने जीत दर्ज कर बनाया रिकार्ड
मोगा, पंजाब विधानसभा चुनाव में एक और इतिहास रचा गया। वह है 14 महिलाओं का विधानसभा में पहुंचना। आज तक आठ से ज्यादा महिलाएं यहां किसी विधानसभा में नहीं पहुंच सकी थीं।
इस बार कांग्रेस व अकाली दल की छह-छह महिलाएं व भाजपा की दो महिलाएं विधायक बनी हैं। भाजपा की सीमा कुमारी [भोआ] व नवजोत सिद्धू [अमृतसर पूर्वी], कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल [लहरागागा], हरचंद कौर [महलकलां], अरुणा चौधरी [दीनानगर], चरणजीत कौर बाजवा [कादियौं], गुरइकबाल कौर [नवांशहर] व करण कौर [मुक्तसर] और अकाली ... Read Full Story
|
उत्तराखंड में सरकार बनाएंगे: गडकरी
नई दिल्ली, पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव परिणामों के रुझानों को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि पार्टी उत्ताराखंड में सरकार बनाएगी।
उत्तार प्रदेश में फिसड्डी प्रदर्शन के बावजूद भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर हमले तेज करते हुए मंगलवार को कहा कि पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया है कि देश में कांग्रेस द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ महौल बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि ... Read Full Story
|
पंजाब में शिअद-भाजपा को बढ़त
चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती 111 सीटों के रुझान में सत्तारूढ़ शिअद-भाजपा गठबंधन 71 सीटों में बढ़त के साथ अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी से आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस ने 36 सीटों पर, जबकि अन्य ने 2 सीटों पर बढ़त बना रखी है।
पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह और सन्नौर से कांग्रेस के ही लाल सिंह आगे चल रहे हैं वहीं राजपुरा से कांग्रेस के कंबोज पीछे चल रहे हैं। लुधियाना दक्षिण और पूर्वी से कांग्रेस आगे चल रही है। बरनाला के पहले ... Read Full Story
|
आज खुलेगा राज, कौन बनेगा सरताज
नई दिल्ली, लंबे इंतजार के बाद फैसले की घड़ी आज आ ही गई। आज मंगलवार है। देखना यह है कि आज का मंगलम किसके लिए मंगलमय होंगे और किस पार्टी या प्रत्याशी के लिए अमंगल। इसकी तस्वीर दो बजे तक साफ हो जाएगी। बहरहाल, अपनी-अपनी के दावे करने में कोई भी दल पीछे नहीं है। विधानसभा चुनाव के तहत मतदान की प्रतिक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है।
हालांकि अपनी-अपनी जीत के दावे करने में कोई भी दल पीछे नहीं है। विधानसभा चुनाव के तहत ... Read Full Story
|
दूसरे चरण में अब तक 16 फीसदी मतदान
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों के 59 सीटों पर शनिवार सुबह मतदान शरू हुआ। पहले दो घंटे में 16 फीसदी मतदान की खबर है। पहले चरण में खराब मौसम के बावजूद लोगों ने काफी उत्साह दिखाया और उन क्षेत्रों में उम्मीद से अधिक वोटिंग हुई।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये जिले हैं- महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर। इस चरण में कई बड़े नेताओं सहित 1098 प्रत्याशियों की ... Read Full Story
|
उत्तर प्रदेश विस चुनाव: पहले चरण का मतदान बुधवार को
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में बाराबंकी, सीतापुर, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, बस्ती और सिद्धार्थनगर शामिल हैं।
पहले चरण के इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार सोमवार शाम थम गया। अब उम्मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं संपर्क करने में जुट गए हैं। पहले चरण में जिन 55 सीटों पर मतदान होगा उनमें से मौजूदा में 30 बसपा, 18 सपा, चार भाजपा और तीन ... Read Full Story
|
ममता के मिजाज का नुकसान झेला राज्य ने
नई दिल्ली, यूपीए के प्रमुख घटक दल होने के बावजूद केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल को इस दफा पूर्वी राज्यों में हरित क्रांति के लिए बनाई योजना के तहत आवंटित राशि में पचास फीसदी की कटौती कर दी है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश को न सिर्फ पिछले साल से अधिक धन दिया गया है बल्कि इस साल के लिए आवंटित राशि का एकमुश्त भुगतान भी कर दिया गया है। बिहार को भी पिछले वर्ष से कम राशि दी गई है।
कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र सराकर के साथ ... Read Full Story
|
मणिपुर में चुनाव के दौरान हिंसा, 5 की मौत
इम्फाल, मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान हिंसा में एक सुरक्षाकर्मी समेत 5 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। उधर, दोपहर एक बजे तक 48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चंदेल जिले के सुगनू विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसमें एक सीआरपीएफ के जवान, ग्राम स्वयंसेवक बल के 3 कर्मियों और एक आम नागरिक की मृत्यु हो गई और 2 अन्य जख्मी हो गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ... Read Full Story
|
मोहाली में 67 पेटी शराब बरामद
चंडीगढ़। मोहाली के बलोंगी क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 67 पेटी शराब बरामद की हैं।
गौरतलब है कि दो दिन बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने सख्त रवैया अख्तियार किया हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67 में से 6 पेटियां खाली मिलीं जबकि 61 पेटियां भरी हुई थीं जिन्हें संभवत वोटरों को लुभाने के लिए बांटा जाना ... Read Full Story
|
ढाई लाख से ज्यादा कैश होने पर पकड़े जाएंगे आप
नई दिल्ली।। अगर आप किसी काम के लिए ढाई लाख या उससे अधिक रुपये लेकर जा रहे हैं तो चुनाव आयोग का उड़न दस्ता आपको पकड़कर पूछताछ कर सकता है। ऐसी हालत में आपको कैश ले जाने का कारण और उसके सोर्स के प्रूफ देने होंगे। ऐसी सूरत में आपको अपना आइडेंटिटी कार्ड दिखाना होगा और पैन नंबर बताना पड़ेगा।
अगर रुपये ले जाने के कारण से उड़न दस्ते की टीम को संतुष्ट नहीं कर सके तो रुपये जब्त कर लिए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में प्रत्याशियों के ... Read Full Story
|
यूपी में स्थानीय निकाय चुनाव जुलाई में।
लखनउःगुरप्रीत सिहःःःप्रदेश में स्थानीय निकाय का चुनाव जुलाई में कराने की तैयारी हैं। इसके लिए जून के दूसरे हफते तक अधिसूचना जारी करने की योजना है। शासन स्तर पर चुनाव की तैयारियों के लिए मंथन शुरू हो गया है। बताया तो यह भी जा रहा है। कि उच्चाधिकारियों की बैठक में यहॉं तक कहा जा चुका हैं। कि जून में चुनाव प्रक्रिया शुरू कर जुलाई में खत्म कर ली जाए।
प्रदेश में मेयर की 13,पालिका अध्यक्ष 194, नगर पंचायत अध्यक्ष 423 तथा पार्षद 980, नगर पालिका सदस्य 5727 व नगर पंचायत ... Read Full Story
|