गीता मामले में पाबंदी की मांग खारिज
मॉस्को, रूस के तोमस्क शहर के कोर्ट ने बुधवार को भगवदगीता के अनुवादित संस्करण पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका में इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की लिखी किताब 'भगवद गीता एज इट इज' को चरमपंथी साहित्य बताया गया था। भारत समेत दुनिया भर में गीता के अनुयायियों ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। तोमस्क के सरकारी वकीलों ने लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। लोअर कोर्ट ने 28 दिसंबर को दिए अपने फैसले में कहा था कि किताब ... Read Full Story
|
गीता मामलाः आतंकी शब्द हटाना चाहते हैं
मास्को, अनुवादित भगवद् गीता पर प्रतिबंध लगाए जाने को एक रूसी कोर्ट द्वारा इनकार किए जाने के करीब दो महीने बाद एक शीर्ष साइबेरियाई वकील ने ग्रंथ के प्रमाणिक टेक्स्ट को प्रभावित किए बिना किताब से एक रूसी टिप्पणी ‘आतंकी’ को हटाने की मांग की।
संवेदनशील मामले का विवेकपूर्ण समाधान
साइबेरिया के तोम्स्क शहर में एक कोर्ट ने 28 दिसंबर को भगवद् गीता के अनुवादित संस्करण पर प्रतिबंध लगाने जाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। इस फैसले का भारत ने स्वागत करते हुआ ... Read Full Story
|
गीता धार्मिक पुस्तक नहीं, दर्शन है: हाई कोर्ट
जबलपुर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि गीता कोई धार्मिक पुस्तक नहीं बल्कि भारतीय दर्शन पर आधारित ग्रंथ है। कोर्ट ने कहा कि इसलिए स्कूलों में इसको पढ़ाए जाने पर रोक नहीं लगाई जा सकती।
मध्य प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में गीता-सार को शामिल किए जाने के विरोध में दायर जनहित याचिका को जस्टिस अजित सिंह और जस्टिस संजय यादव की बेंच खारिज कर दिया। बेंच ने कहा कि 'गीता' में दर्शन है न कि धार्मिक सीख। कैथलिक बिशप काउंसिल के प्रवक्ता आनंद मुत्तंगल ने याचिका में कहा ... Read Full Story
|
रूस में भगवद्गीता पर नहीं लगेगा प्रतिबंध
मास्को। रूस में रहने वाले हिंदुओं ने बुधवार को एक बड़ी कानूनी लड़ाई जीत हासिल की। रूसी प्रांत साइबेरिया के शहर टोम्स्क की एक अदालत ने हिंदू धर्मग्रंथ श्रीमद् भगवद्गीता के अनूदित संस्करण को प्रतिबंधित करने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत के इस फैसले से रूस सहित दुनिया भर के हिंदुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। विदेश मंत्री ने इस मुद्दे पर समर्थन देने के लिए रूस की सरकार को धन्यवाद दिया है।
फैसले से खुश रूसी हिंदू कौंसिल के अध्यक्ष और इस्कॉन नेता ... Read Full Story
|
गीता मुद्दा सुलझाए रूस सरकार : भारत
नई दिल्ली। भगवद्गीता के मुद्दे पर भारत ने अपनी चिंताओं से रूस को अवगत कराते हुए इसके समाधान के लिए कहा है। कल गीता पर पाबंदी के मामले पर साइबेरिया के टोमस्क शहर की एक अदालत में सुनवाई होने वाली है। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने रूस के राजदूत अलेक्जेंडर कदाकिन से कहा कि मामला सुलझाने के लिए रूसी सरकार को हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा ने गीता पर रोक से जुड़े केस की भारत में नजाकत से रूसी राजदूत को अवगत करा दिया है। मुलाकात केदौरान रूसी ... Read Full Story
|
भारत ने रूस से कहा, गीता का मुद्दा सुलझाए
मॉस्को।। भारत ने रूसी अधिकारियों से हिंदू ग्रंथ भगवद्गीता पर बैन लगाने की मांग को लेकर उठे विवाद को सही ढंग से सुलझाने की अपील की है और कहा कि यह महज एक धामिर्क ग्रंथ नहीं बल्कि भारतीय सोच को परिभाषित करने वाली किताबों में से एक है।
क्रिश्चन ऑथोर्डोक्स चर्च से जुड़े एक समूह के भगवद्गीता को ' चरमपंथी ' बताने और इस पर बैन लगाने की मांग पर रूस में भारत के राजदूत अजय मल्होत्रा ने कहा कि मामले को सही ढंग से सुलझाने के लिए उच्च स्तर पर रूसी अधिकारियों से बात की गई ... Read Full Story
|
सुषमा ने कहा, राष्ट्रीय पुस्तक घोषित हो गीता
नई दिल्ली। साइबेरिया में भगवद गीता पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग पर उठे विवाद पर आज संसद में भी हंगामा मचा। गीता विवाद पर विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि भारत सरकार लगातार रूस के संपर्क में है और जल्द ही यह मुद्दा सुलझा लिया जायेगा।
विदेश मंत्री के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज असंतुष्ट दिखी। उन्होंने सरकार के कदम को नाकाफी बताया। साथ ही गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग की। संसद में विदेश मंत्री ने गीता को बैन किये जाने ... Read Full Story
|
गीता के अपमान पर उबला संत समाज
वाराणसी। श्रीमद्भागवत गीता के संदेश भले ही सदियों पूर्व कुरुक्षेत्र में गूंजे हों, लेकिन वह आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इसमें उल्लिखित ज्ञान विज्ञान का समावेश काल देश की सीमाओं से परे है। यह मानना है काशी के संत समाज का। रूस के साइबेरिया की कोर्ट में गीता को भेदभाव पैदा करने वाली व युद्ध के लिए उकसाने वाली कृति बताकर इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग को संतों ने सनातन धर्म के खिलाफ साजिश करार दिया।
सक्तेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने कहा कि गीता मानव ... Read Full Story
|
रूस में 'गीता' पर बैन: अमेरिका में बसे हिंदू दुखी
वॉशिंगटन।। रूस में गीता पर पाबंदी लगाने के हाल के प्रयासों को लेकर अमेरिका में बसा हिंदू समुदाय बेहद दुखी और अक्रोशित है। वॉशिंगटन स्थित हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के प्रबंध निदेशक सुहाग शुक्ला ने कहा, 'रूसी अभियोजकों की यह कार्रवाई बिल्कुल समर्थन के काबिल नहीं है और यह रूस में हिंदुओं की धार्मिक आजादी पर कठोरता से प्रतिबंध लगाने के प्रयासों को बताती है।'
उन्होंने कहा, 'एक पवित्र ग्रन्थ के बारे में एक संकीर्ण और असहिष्णु एजेंडे से दुनिया भर में एक ... Read Full Story
|
गीता पर प्रतिबंध का फैसला 28 तक टला
मॉस्को। रूस की एक अदालत ने हिंदू ग्रंथ भगवद्गीता पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर अपना फैसला 28 दिसंबर तक टाल दिया है। कैथोलिक चर्च से जुड़े एक स्थानीय समूह ने इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद द्वारा लिखी गीता को 'अतिवादी' बताते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
साइबेरियाई शहर टोम्स्क की अदालत में सोमवार को इस मामले की सुनवाई थी। इस्कॉन के वकीलों ने अदालत से गुजारिश की थी कि कोई भी फैसला करने से पहले मॉस्को व सेंट पीटर्सबर्ग के रूसी ओम्बुड्समैन और ... Read Full Story
|
पवित्र ग्रंथ गीता पर रूस की टिप्पणी से संसद में हंगामा
नई दिल्ली। रूस की एक अदालत में भगवद्गीता को उग्रवादी साहित्य बता कर पूरे देश में प्रतिबंधित करने के प्रयासों पर लोकसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने सोमवार को भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी ... Read Full Story
|
कोड़ा मामले में जरूरी हुआ तो करूंगा कार्रवाई : चिदंबरम
रांची, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी व विधायक गीता कोड़ा ने बुधवार शाम हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की। चिदंबरम झारखंड में नक्सल निरोधी अभियान की समीक्षा के लिए रांची आए थे। मुलाकात के बाद गीता ने बताया कि पति मधु कोड़ा के साथ हुई मारपीट के बाद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी उन्होंने गृहमंत्री को दी। बताया कि घटना के आठ-नौ दिन बीत जाने के बाद भी न्यायिक जांच शुरू नहीं हुई है। जबकि मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ... Read Full Story
|
अमर सिंह को अंतरिम जमानत मिली
नई दिल्ली।‘वोट के लिए नोट’ मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता अमर सिंह को स्वास्थ्य के आधार पर 19 सितम्बर तक अंतरिम जमानत दे दी।
विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगरा सहगल ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका मंजूर कर ली और उन्हें 2,00,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करने और देश छोड़कर नहीं जाने के लिए कहा।
अदालत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से भी ... Read Full Story
|