TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "कपिल"
कार्टून विवाद: समिति एक महीने में देगी रिपोर्ट

नई दिल्ली, एनसीईआरटी की पुस्तक में प्रकाशित कई कार्टूनों में राजनीतिज्ञों की खराब छवि पेश किए जाने पर संसद में सदस्यों की नाराजगी के बीच मानव संसाधन विकास कपिल सिब्बल ने सोमवार को कहा कि यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव थोराट के नेतृत्व में नौवीं से 11वीं कक्षा के पुस्तकों में प्रकाशित सामग्रियों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया है। सिब्बल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, 'थोराट समिति विभिन्न पाठ्यपुस्तकों की समग्रियों की समीक्षा करने ...
Read Full Story


सिब्बल ने संसद में मांगी माफी

नई दिल्ली, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान परिषद [एनसीईआरटी] की किताब में बाबा साहेब अंबेडकर पर आपत्तिजनक कार्टून को लेकर शुक्रवार को संसद में सरकार बुरी तरह फंस गई। दोनों सदनों में विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया। मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल के इस्तीफे की मांग भी उठी। उत्तेजित सदस्यों के हंगामे और शोरशराबे के कारण पूर्वान्ह में सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। बाद में सिब्बल को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के साथ ...
Read Full Story


कार्टून विवाद पर अपनों के भी निशाने पर सिब्बल

नई दिल्ली, कार्टून विवाद पर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल गैरों के साथ-साथ अपनों के भी निशाने पर आ गए हैं। संसद के दोनों सदनों में मचे हंगामे के बाद सरकार ने विवादित कार्टून को पुस्तक से निकालने के आदेश जारी किए और साथ में ही एक जांच समिति का भी गठन कर दिया। एनसीईआरटी की किताब में भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के कार्टून को लेकर संसद के दोनों सदनों में सरकार बैकफुट पर आ गई। दोनों सदनों में सांसद कपिल सिब्बल से माफी मांगने या इस्तीफा देने की ...
Read Full Story


लोकपाल से अलग होगा लोकायुक्त

नई दिल्ली, विवादित लोकपाल विधेयक पर अब भी अड़चनें बरकरार हैं। सहमति बनाने के लिए सरकार लोकपाल और लोकायुक्त के अलग प्रावधान करने जैसे कुछ संशोधनों पर तो राजी है लेकिन लोकपाल की नियुक्ति में सरकारी दखल कम करने या सीबीआइ को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने जैसे सुझाव बड़ी बाधा हैं। सरकार भाजपा समेत दूसरे दलों से मशविरे की कोशिश में जुट गई है। बताते हैं कि गुरुवार को कानून मंत्री सलमान खुर्शीद, मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल, संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल और ...
Read Full Story


‘अभिभावकों पर बोझ नहीं डालेंगे स्कूल’

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षा के अधिकार को संवैधानिक रूप से अनिवार्य करने के बाद सरकार ने निजी शिक्षण संस्थानों को संकेत दे दिए हैं कि वे फीस बढ़ा कर विद्यार्थियों के अभिभावकों पर बोझ नहीं डाल सकते। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सरकार से सहायता पाने वाले निजी स्कूलों को अपनी 25 प्रतिशत सीटें छह से 14 साल तक के गरीब बच्चों को मुफ्त देना होंगी। एक टीवी कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि सरकार स्कूलों के साथ मिलकर बढ़े ...
Read Full Story


2जी पर फैसले का होगा दूर तक असर : सिब्बल

नई दिल्ली, दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर अलॉट 122 दूरसंचार लाइसेंस रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का खनन जैसे क्षेत्रों पर दूरगामी असर पड़ेगा। खनन जैसे क्षेत्रों में भी पहले आओ, पहले पाओ की नीति का पालन किया जाता है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने तत्कालीन दूरसंचार मंत्री ए. राजा की ओर से आवंटित लाइसेंस को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दुर्लभ प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन का बेहतर तरीका नीलामी है। इस पर सिब्बल ने ...
Read Full Story


2जी मामले में सभी लाइसेंस की होगी नीलामी

नई दिल्ली, दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा है कि भविष्य में सभी लाइसेंस की नीलामी होगी और स्पेक्ट्रम आवंटन को लाइसेंस से अलग रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वत: मंजूरी के जरिए मिलने वाले स्पेक्ट्रम में साझीदारी की अनुमति होगी और लाइसेंस शुल्क समान रुप से 8 प्रतिशत होगा। लाइसेंस का नवीनीकरण 10 साल बाद होगा। सरकार 2जी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रभाव का आकलन कर रही है। सिब्बल ने कहा कि 3जी परिचालकों के बीच स्पेक्ट्रम साझीदारी नहीं होगी, ...
Read Full Story


सोशल मीडिया को सेंसर करने की योजना नहीं: सिब्बल

मुंबई, केंद्रीय टेलिकॉम और आईटी मंत्री कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया को सेंसर करने की किसी भी योजना से मंगलवार को इनकार किया लेकिन कहा कि कंपनियों को यहां के कानून का पालन करने की आवश्यकता है। सिब्बल की टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत के आदेश के परिपेक्ष्य में आई है। अदालत ने फेसबुक, ट्विटर, गूगल इंक जैसे सोशल मीडिया साइटों से आपत्तिजनक सामग्री को हटाने को कहा था। सोशल मीडिया संगठनों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने के सिलसिले में सिब्बल ने सोशल मीडिया पर ...
Read Full Story


सिब्बल ने आयोग पर उठाए सवाल

कानपुर, मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने सलमान खुर्शीद का बचाव करते हुए चुनाव आयोग पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आयोग को देखना चाहिए कि मायावती सरकार नौकरशाही का किस तरह दुरुपयोग कर रही है। सिब्बल ने कहा कि यूपी में मानक तोड़े जा रहे हैं। गृह सचिव कुंवर फतेह बहादुर सिंह को आयोग ने पद से हटाया तो उन्हें ट्रांसफर-पोस्टिंग वाले विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई। कैबिनेट सचिव शशांक शेखर बसपा का एजेंडा चला रहे हैं। नोएडा का गौतमबुद्ध ...
Read Full Story


बीजेपी ने सिब्बल से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को निशाने पर लिया है। बीजेपी ने कहा है कि कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल जीरो लॉस (कोई नुकसान नहीं) की बात कहकर देश को गुमराह कर रहे थे। ऐसे में नैतिक आधार पर उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। सीनियर बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि सिब्बल लगातार कहते रहे हैं कि 2जी मामले में जीरो लॉस यानी कोई ...
Read Full Story


अगले सत्र से शुरू होगी मेटा यूनिवर्सिटी

नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संकेत दिया कि प्रस्तावित ‘मेटा यूनिवर्सिटी’ कंसेप्ट को अगले शैक्षणिक सत्र से मूर्त रूप दे दिया जाएगा। इससे आर्ट्स के छात्र अपने कोर्स के साथ ही किसी दूसरे यूनिवर्सिटी से साइंस के किसी विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने एक कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मेटा यूनिवर्सिटी अगले साल से शुरू हो जाएगी। मेटा यूनिवर्सिटी शुरू होने पर आईआईटी ...
Read Full Story


रद्द लाइसेंस की नीलामी बड़ी चुनौती

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की ओर से एक साथ सभी 122 लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद अब सरकार के सामने चार महीने में स्पेक्ट्रम की नीलामी करने की चुनौती खड़ी हो गई है। नीलामी के साथ ही निवेशकों और ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने की चुनौती भी दूरसंचार मंत्रालय के सामने है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सरकार ने कहा है कि वह इस मामले में ट्राई की सिफारिश के बाद ही आगे बढ़ेगी। वहीं, ट्राई ने इस सिलसिले में जल्द विचार विमर्श शुरू करने की बात कही है। निवेशकों और ग्राहकों का ...
Read Full Story


फैसले पर किसी के इस्तीफे की जरूरत नहीं: कपिल सिब्बल

नई दिल्ली।, 2जी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, सरकार कोर्ट के आदेश का सम्‍मान करती है। इसका पूरी तरह पालन करेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि फैसले की वजह से कोई इस्तीफा नहीं देने वाला है। उनके मुताबिक कोर्ट के फैसले से यह जाहिर हुआ है कि 2जी घोटाले के लिए प्रधानमंत्री और चिदंबरम जिम्मेदार नहीं हैं। कपिल सिब्बल ने कहा, 122 कंपनियों के लाइसेंस रद्द होने के बाद अब आगे की कार्यवाही के लिए ट्राई की सिफारिशों का ...
Read Full Story


सपा, बसपा व भाजपा गठजोड़ ने रोका लोकपाल

लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने लोकपाल बिल पारित न होने के लिए सपा, बसपा व भाजपा के गठजोड़ का जिम्मेदार ठहराया। पार्टी के कार्यक्रम में गोरखपुर जा रहे केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल व श्रीप्रकाश जायसवाल को खराब मौसम के कारण लखनऊ में ही ठहरना पड़ा। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सिब्बल ने उप्र के पिछड़ेपन के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और इसके आंकड़े भी बताएं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रदेश की बसपा सरकार ...
Read Full Story


देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हो: सिब्बल

चेन्नई। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की इच्छा जाहिर की। चर्चित गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 125वीं जयंती समारोह के उद्घाटन के मौके पर सिब्बल ने कहा कि अभी तक हमारी शिक्षा व्यवस्था सामाजिक तौर पर वर्गीकृत रही है। आईआईएम और आईआईटी जैसे कुछ संभ्रात विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रबंधकों के उस वर्ग में शामिल हैं, जो भारतीय राज्य और उद्योग को चलाता है। यह बदल रहा है और इसे बदलना चाहिए। सिब्बल ने ...
Read Full Story


आपसी मतभेदों में फंसा लोकपाल

नई दिल्ली। पूरा देश लोकपाल पर सरकार का अंतिम फैसला जानने के लिए सांस थामे बैठा है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की साख दांव पर लगी होने के बावजूद सरकार इस पर अपनी ही रफ्तार से चल रही है। सरकार के अंदरूनी मतभेदों और देर से जागने की आदत के चलते इसके मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए कैबिनेट की बैठक सोमवार को भी नहीं हुई। लोकपाल बिल संसद में पेश करने या इस पर विचार के लिए संसद के सत्र को आगे बढ़ाने को लेकर अब तक सरकार ने विपक्ष को भी कोई ...
Read Full Story


सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पलटे सिब्बल

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों की ओर से सरकार को अंगूठा दिखाने के बाद अब दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल अचानक नरम पड़ गए हैं। इंटरनेट पर शिकंजा कसने की बात करने वाले सिब्बल ने पलटी मारते हुए कहा कि सरकार अब सोशल नेटवर्किंग के साथ बातचीत कर यह रास्ता ढूंढ रही है कि कैसे सोशल मीडिया सरकार के हाथ मजबूत कर सकता है। दरअसल, इन वेबसाइटों के खिलाफ कड़े दिशानिर्देश की बात पर हुए चौतरफा विरोध को देखकर भी सरकार ने अपने तेवर ढीले कर लिए हैं। सोशल नेटवर्किंग ...
Read Full Story


साइट्स पर प्रतिबंध के बदले कानून का क्रियान्वयन हो

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री कपिल सिब्बल ने साफ कर दिया है कि सरकार सोशल नेटवर्किग साइट्स के साथ न हस्तक्षेप करना चाहती है और न उन पर प्रतिबंध ही लगाना चाहती, लेकिन आपत्तिजनक सामग्री पर निगरानी रखने के उनके प्रस्ताव पर शुरू बहस शांत होने का नाम नहीं ले रही है। कानूनी विशेषज्ञों ने सरकार को ऐसा करने के खिलाफ आगाह किया है और इसके बदले मौजूदा कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन का सुझाव दिया है। कई न्यायविद, आपत्तिजनक सामग्री पर रोक के लिए सोशल नेटवर्किग ...
Read Full Story


टूजी घोटाले में चिदंबरम के बचाव में उतरी सरकार

नई दिल्ली। टू जी घोटाला मामले में पी. चिदंबरम के बचाव में उतरते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि राजग के लोग गृहमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि राजग के लोग चिदंबरम की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्री के खिलाफ 2जी घोटाले से जुड़े सभी आरोपों को हम खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम आवंटन को लेकर ए. राजा ने चिदंबरम के साथ कोई बैठक नहीं की थी। रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि वित्त ...
Read Full Story


इंटरनेट आजादी के समर्थन में आया अमेरिका

वाशिंगटन। सोशल नेटवर्किग साइटों पर भारत में सेंसर की बात करने वाले दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के खिलाफ अमेरिका भी खड़ा हो गया है। इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की वकालत करते हुए अमेरिका ने कहा कि इंटरनेट नियामक प्रणाली को लेकर वह भारत सरकार से बातचीत कर रहा है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा,'हमारा मानना है कि जिस तरह असल जिंदगी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लागू होती है उसी तरह इंटरनेट पर भी।' उन्होंने यह बात फेसबुक, गूगल, याहू, ट्विटर ...
Read Full Story


1 2 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker