उप्र में कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को तलब किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर जवाब तलब करेंगे।
माना जा रहा है समीक्षा बैठक प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर बुलाई गई। प्रदेश में सपा सरकार के गठन के बाद अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे सपा सरकार की किरकिरी हो रही है और विपक्ष उस पर चौतरफा हमला कर रहा ... Read Full Story
|
निर्मल बाबा पर झांसी में भी मुकदमा दर्ज
झांसी, उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अधिवक्ता ने अवैध वसूली और धन हड़पने के आरोपों के तहत निर्मल बाबा उर्फ निर्मल जीत सिंह नरूला के खिलाफ बुधवार को स्थानीय अदालत में परिवाद दाखिल किया। स्थानीय अधिवक्ता अरुण द्विवेदी ने मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में निर्मल बाबा के खिलाफ परिवाद दायर किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। द्विवेदी का आरोप है कि निर्मल बाबा दशवंत पूजा के नाम पर भक्तों से धन लेकर उससे अपनी संपत्ति बना रहे हैं।
अदालत यदि ... Read Full Story
|
अखिलेश ने एमएलसी के रूप में शपथ ली
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
अखलेश ने पहली बार विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली है। अभी तक वह कन्नौज सीट से सांसद थे। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद वह लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडे ने विधान भवन में अखिलेश सहित सपा के आठ, राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक सदस्य को शपथ दिलाई। ये सदस्य ... Read Full Story
|
बेरोजगारी भत्ते पर अखिलेश अपने वादे से पलटे
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले किए गए वादे को मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव ने बदल लिया है। यूपी कैबिनेट ने फैसला लिया है कि समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार सभी बेरोजगारों को भत्ता नहीं देगी।
कैबिनेट के फैसले के मुताबिक यूपी में 30 से 40 साल तक की उम्र के लोगों को ही बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और इसके लिए कम से कम हाई स्कूल (10वीं) पास होना भी जरूरी होगा।
चुनावों से पहले अखिलेश यादव ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने के बाद 35 साल की उम्र से अधिक सभी लोगों को ... Read Full Story
|
पद की गंभीरता नहीं समझने वाले अफसर नपेंगे
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक डीआइजी द्वारा एक फरियादी से आपत्तिजनक बात कहे जाने को लेकर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अफसरशाही को कड़ा संदेह देते हुए कहा कि अपनी पद की गंभीरता को नहीं समझने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से सहारनपुर जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक एसके. माथुर द्वारा एक फरियादी से आपत्तिजनक बात कहे जाने संबंधी सवाल पर कहा कि आपके माध्यम से एक बड़े अफसर का बयान ... Read Full Story
|
एनआरएचएम मामला: प्रदीप शुक्ला सीबीआई हिरासत में
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के चर्चित एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कसा है। घोटाले की जांच में जुटी सीबीआई ने आरोपी सीनियर आईएएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला को बृहस्पतिवार सुबह हिरासत में लिया। जांच एजेंसी ने शुक्ला को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से कस्टडी में लिया।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार के कार्यकाल के दौरान चार साल तक स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव रह चुके प्रदीप शुक्ला के समय में एनआरएचएम घोटाला हुआ था। सीबीआई इस मामले ... Read Full Story
|
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने बुलाई बैठक
लखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आपात बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाओं में इजाफा हो रहा है। घटना चाहे वह सहारनपुर में एक युवती के कथित तौर पर भाग जाने की हो, या गाजियाबाद व गोंडा में हुई फायरिंग की हो। प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे ... Read Full Story
|
माया सरकार की हवाई अड्डा परियोजना पर ब्रेक
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी सपा ने गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में मायावती सरकार द्वारा शुरु की गई ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को रद्द कर दिया है। सपा ने इस मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस परियोजना को केंद्र की मंजूरी नहीं मिली है।
एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है। क्योंकि इसके लिए केंद्र से स्वीकृति नहीं मिल पा ... Read Full Story
|
बतौर मुख्यमंत्री मायावती ने घर सजाने पर खर्च किए थे 86 करोड़ रुपए
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने न केवल दलित स्मारकों और मूर्तियों पर पैसा पानी की तरह बहाया, बल्कि उन्होंने जनता के 86 करोड़ रुपए लखनऊ में अपने 13, मॉल अवेन्यू के बंगले के रेनोवेशन पर भी खर्च किए। हालांकि, एक अधिकारी के मुताबिक कुल खर्च जोड़ने पर यह 100 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच सकता है।
मायावती को यह बंगला तब मिला था, जब वह 1995 में पहली बार मुख्यमंत्री बनी थीं। 2007 में जब मायावती मुख्यमंत्री बनीं, तब इसका रेनोवेशन शुरू हुआ, लेकिन काफी काम उनके ... Read Full Story
|
शराब कंपनी के मुनीम से लूटे 35 लाख रुपए
बहराइच, उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सोमवार को शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के प्रतिष्ठान के मुनीम से करीब 35 लाख रुपये लूट लिए।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पोंटी चड्ढा की फर्म सुपरलेटिव वाइंस प्राइवेट लिमिटेड का मुनीम सुनील राम कंपनी के शिवनगर स्थित गोदाम से 34 लाख 65 हजार रुपये बैग में रखकर एक गार्ड के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसे वह रकम एचडीएफसी बैंक में जमा करानी थी। रास्ते में गोंडा रोड रेलवे ... Read Full Story
|
परमाणु कार्यक्रम जारी रखेगा उ. कोरिया
सिओल, उत्तरी कोरिया ने रविवार को अपने शांतिपूर्ण परमाणु और अंतरिक्ष कार्यक्रम को जारी रखने का संकल्प दोहराया है। उ. कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों की अपील को खारिज कर दिया है। वियना में परमाणु अप्रसार बैठक से अलग उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र के सहयोगियों अमेरिका, चीन, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा गुरुवार को जारी किए गए एक बयान की निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र ने अपने बयान में उ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर गहरी ... Read Full Story
|
माया हटाओ अभियान चलाएंगे बसपाई
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ उनकी ही पार्टी के कार्यकताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए दिल्ली में एक बैठक की गई। इसमें देश भर से आए अनेक बसपा कार्यकताओं ने हिस्सा लिया। कई पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भी मीटिंग में शामिल हुए। यह बैठक बहुजन मूवमेंट बचाओ राष्ट्रीय आंदोलन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
बैठक में बसपा के संस्थापक सदस्य रामप्रसाद मेहरा ने कहा कि कांशीराम ने ... Read Full Story
|
अखिलेश ने भी किया एनसीटीसी का विरोध
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय आतंकवादी रोधी केंद्र (एनसीटीसी) का विरोध करते हुए कहा कि इसके माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा एकतरफा शक्तियां ग्रहण करने का प्रयास संघीय प्रणाली पर सीधा प्रहार है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
एनसीटीसी के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में यादव ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीटीसी के लिए वर्तमान में जो व्यवस्था प्रस्तावित की गई है वह राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र का ... Read Full Story
|
अखिलेश का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश की कन्नौज संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शुक्रवार को सदन को अवगत कराया कि यादव ने अपना इस्तीफा गत दो मई को भेजा था। जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पिछले दिनों हुए चुनाव में सपा को मिली भारी जीत के बाद यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है। इस वजह से उन्हें लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा ... Read Full Story
|
पूर्व मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी में एफआईआर
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और बीएसपी नेता लालजी वर्मा समेत 3 लोगों के खिलाफ कुछ युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी कर धन उगाही के आरोप में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया। खिलाड़ियों ने पूर्व मंत्री के अलावा सैयद मोहम्मद हुसैन रिजवी और लक्ष्मीकांत के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।
वाराणसी के एक क्रिकेट क्लब 'वेलडन इलेवन' के खिलाडि़यों ने आरोप लगाया कि यूपी 20-20 लीग के कथित आयोजकों ने उनसे और उनके साथियों से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ... Read Full Story
|
राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा
लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद बाजपेई को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। यह जानकारी देर रात जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के मुख्य सचिव थे और उनके खासे करीबी माने जाते हैं। यादव से कथित करीबी के चलते विपक्षी दलों की माग पर चुनाव आयोग ने बाजपेई को वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य सचिव के पद से हटा ... Read Full Story
|
अब जैन समाज राज ठाकरे के निशाने पर
मुंबई, उत्तर प्रदेश और बिहार से मुंबई आए लोगों को निशाना बनाते रहे मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अब जैन समाज पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। बहाना है महाराष्ट्र के सूखे में इस समाज द्वारा किसानों की मदद करने के बजाय अपना धार्मिक उत्सव मनाने का।
मुंबई के पायधुनी क्षेत्र में श्वेतांबर जैनों के श्री गोदीजी पार्श्वनाथ भगवान मंदिर के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह समुदाय पिछले कई दिनों से एक समारोह मना रहा है। इसी समारोह की कड़ी में समारोह समिति ने मुंबई में ... Read Full Story
|
राहूल खफा, कहा पार्टी से बाहर होंगे विश्वासघाती
अमेठी, अमेठी में काग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्यकर्ताओं की शिकायतों की बौछार के बीच पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने वादा किया कि उत्तर प्रदेश के हालिया विधानसभा चुनाव में दल को नुकसान पहुंचाने वाले पार्टी नेताओं की पहचान करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
गत फरवरी-मार्च में संपन्न विधानसभा चुनाव में काग्रेस की पराजय के कारण तलाशने के लिए अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल ने खफा कार्यकर्ताओं का रुख भांप लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ... Read Full Story
|
माया ने पीएम को लिखा पत्र, कहा जान को खतरा
नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की सुरक्षा में कटौती कर दी ... Read Full Story
|
मेयर पद के प्रत्याशी को ही मिलेगा चुनाव चिन्ह
लखनऊ, सपा ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं दिया जाएगा। चुनाव चिन्ह केवल मेयर पद के प्रत्याशी को ही दिया जाएगा।
मैनपुरी के कड़हाल कस्बे में पहुंचे सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पार्टी किसी भी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह नहीं देगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी केवल मेयर पद के प्रत्याशी को ही चुनाव चिन्ह ... Read Full Story
|