भारत को एमएफएन देश का दर्जा देंगे
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि उनका देश कुछ समस्याओं के बावजूद भारत को सर्वाधिक तरजीही वाले देश [एमएफएन] का दर्जा देने की ओर बढ़ रहा है जबकि दोनों देशों ने व्यापार सहयोग की ओर महत्वपूर्ण प्रगति की है।
जरदारी ने पाकिस्तान-यूरोपीय संघ के संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज के दौरान क्षेत्रीय व्यापार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने वर्ष 2012 को 'क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक ... Read Full Story
|
पाक जेल से 30 साल बाद रिहा होगा सुरजीत
लाहौर, पूर्वी पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में गत 30 साल से कैद भारतीय नागरिक सुरजीत अगले तीन माह में रिहा हो जाएगा। यह जानकारी उसके वकील ने दी है।
पंजाब सरकार ने सोमवार को लाहौर हाईकोर्ट को बताया था कि सुरजीत की सजा पूरी हो चुकी है, उसे आजाद कर दिया जाएगा। न्यायमूर्ति मंजूर अहमद मलिक की कोर्ट में दायर एक लिखित रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि पिछले माह सुरजीत को नजरबंद का दर्जा दिया गया था। कोर्ट सुरजीत की शीघ्र रिहाई के लिए पाकिस्तानी वकील अवैस शेख की याचिका पर ... Read Full Story
|
कटासराज मंदिर की बदहाली पर जरदारी ने मांगी रिपोर्ट
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने पंजाब प्रांत स्थित सदियों पुराने कटासराज मंदिर की बदहाली पर चिंता जताई है। मंदिर के हालात के लिए जरदारी इलाके में मौजूद औद्योगिक प्रतिष्ठानों को जिम्मेदार मानते हैं। मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति ने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट में मंदिर के इर्द-गिर्द मौजूद औद्योगिक प्रतिष्ठानों के कारण उसकी ... Read Full Story
|
जरदारी के खिलाफ नहीं खोलेंगे कोई मामला
लाहौर, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का कोई भी प्रधानमंत्री राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने के लिए स्विट्जरलैंड के अधिकारियों से संपर्क नहीं करेगा। उन्होंने साफ कर दिया कि वह या पीपीपी कभी जरदारी के खिलाफ कोई मामला नहीं खोलेगी।
गिलानी ने यह टिप्पणी जरदारी के खिलाफ कथित धन शोधन मामलों को फिर से खोलने के वास्ते स्विट्जरलैंड के अधिकारियों को पत्र लिखने से ... Read Full Story
|
गिलानी के भाग्य का फैसला 26 को
इस्लामाबाद, पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से खोलने के उसके निर्देश पर कार्रवाई करने में विफल रहने को लेकर प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के खिलाफ अदालत की अवमानना मामले में गुरुवार को अपना फैसला सुनाएगा।
न्यायमूर्ति नसीर उल मुल्क की अगुवाई वाली सात न्यायाधीशों की पीठ ने इस मामले में बचाव एवं अभियोजन पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। गिलानी यदि दोषी ... Read Full Story
|
विदेश मंत्री पद से हटाई जाएंगी हिना रब्बानी!
इस्लामाबाद, अमेरिकी मंत्री के साथ बैठक में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बात काटना हिना रब्बानी खार को महंगा पड़ सकता है। राजनीतिक हलकों में ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटाया जा सकता है।
इन अटकलों की शुरुआत प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा बैठक के चार दिन बाद की गई टिप्पणी के बाद हुई। गिलानी ने विदेश मंत्रालय को ये कहकर चौंका दिया कि एक 'नई टीम' कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत के साथ बातचीत करेगी। गिलानी और पीपीपी के अन्य ... Read Full Story
|
सईद पर खामोश लेकिन कश्मीर पर अलापा राग
नई दिल्ली, एक दिन की निजी यात्रा पर आए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वार्ता में जहां भारत की तरफ हाफिज सईद का मुद्दा उठा वहीं पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर समेत सियाचिन, सर क्रीक जैसे मुद्दों को हल करने की बात की। हालांकि पाक राष्ट्रपति ने सईद को भारत को सौंपने पर उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया।
विदेश सचिव रंजन मथई के मुताबिक पाक राष्ट्रपति ने लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को भारत को ... Read Full Story
|
पाक को सईद के खिलाफ सभी सुबूत दिए
बंगलूरू, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की आगामी 8 अप्रैल की भारत यात्रा के पूर्व दोनों देशों में हाफिज सईद को लेकर वाक युद्ध छिड़ गया है। विदेशमंत्री एस एम कृष्णा ने हाफिज सईद के बारे में पाकिस्तानी नेताओं की ना नुकर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पडोसी मुल्क कितनी ही दलील दे। सईद के मुंबई हमलों में शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
कृष्णा ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को मुंबई हमलों के बारे में सभी सूचनाओं के बारे में विस्तृत ... Read Full Story
|
ठाकरे ने कहा, नहीं होगी जरदारी की दुआ कबूल
मुंबई, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की अजमेर शरीफ की दरगाह की यात्रा से ठीक पहले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारत के प्रति ‘बुरी नीयत’ रखने वाले इंसान की दुआ कैसे सुनी जा सकती है।
ठाकरे ने भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे जरदारी को याद दिलाया कि उनके पूर्ववर्ती जनरल परवेज मुशर्रफ को इस सूफी धर्मस्थल की यात्रा के बाद सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि ‘यह ... Read Full Story
|
जरदारी जियारत को बेताब, पीएम से भी होगी मुलाकात
नई दिल्ली, घरेलू मोर्चे पर मुश्किलों में घिरे पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत के लिए 8 अप्रैल को भारत आएंगे। अपनी इस निजी यात्रा के दौरान जरदारी यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात करेंगे। वर्ष 2005 के बाद पाकिस्तान के किसी राष्ट्रपति की यह पहली भारत यात्रा होगी।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने रविवार को इस्लामाबाद में कहा कि राष्ट्रपति ने अजमेर जाते वक्त आठ ... Read Full Story
|
इस्तीफा देने से हल हो तो दे दूंगा इस्तीफा
लाहौर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने कहा है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से खोलने के लिए स्विस अधिकारियों से संपर्क करने का मुद्दा उनकी विदाई से हल हो जाता है तो वह इस्तीफा देने को तैयार हैं।
गिलानी ने रविवार रात अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यदि मेरे इस्तीफा देने से इस मुद्दे के हल में मदद मिलती है तो मुझे खुशी होगी। प्रधानमंत्री गिलानी के मिले पाक शीर्ष कोर्ट के अल्टीमेटम के संबंध में ... Read Full Story
|
गिलानी को सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम
इस्लामाबाद, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को अल्टीमेटम देते हुए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले फिर से खोलने के लिए स्विस सरकार को जल्द से जल्द पत्र लिखने का आदेश दिया है।
जस्टिस नसीर-अल-मुल्क की अध्यक्षता वाली सात जजों की पीठ ने गुरुवार को कहा कि गिलानी को अपने कानूनी विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार किए बिना स्विस अधिकारियों को पत्र लिखना चाहिए।
पीठ ने इसके साथ ही, गिलानी को 21 मार्च को अगली सुनवाई पर ... Read Full Story
|
पाक सुप्रीम कोर्ट ने कैबिनेट सचिव को तलब किया
इस्लामाबाद, पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के खिलाफ अदालत की अवमानना मामले में कैबिनेट सचिव नरगिस सेठी को बतौर गवाह तलब किया और सुनवाई 7 मार्च तक के लिए टाल दी।
कार्यवाही के दौरान गिलानी के वकील एतजाज अहसन ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने बचाव में कह चुके हैं कि उनकी अदालत की अवमानना करने की कभी मंशा नहीं थी। अहसन ने कहा कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ रिश्वत के मामलों को फिर से खोलने के संबंध में गिलानी अधिकारियों की सलाह ... Read Full Story
|
जरदारी के लिए ट्विटर पर चहकी बेटियां
इस्लामाबाद, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लो प्रोफाइल रहने के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटियां अब उनके बचाव में उतर आई हैं। बख्तावर और आसिफा भुट्टो जरदारी अब ट्विटर पर खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पीपीपी कायरों की पार्टी नहीं है। एक ट्वीट में बख्तावर ने कहा कि लोग छूट पर हायतौबा मचाते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि मेरे पिता ने बिना सजा के साढे़ 11 साल जेल में गुजारे। उन्होंने कहा कि जेल हमें डराती नहीं हैं। ... Read Full Story
|
पीएम गिलानी की अपील खारिज, आना होगा कोर्ट
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी अपील खारिज कर दी और 13 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया। कोर्ट राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप दोबारा न खोलने के मामले में गिलानी के खिलाफ अवमानना के आरोप तय करेगा।
अदालत के बाहर गिलानी के वकील एजाज एहसान ने संवाददाताओं को बताया, हमारी अपील खारिज हो गई, जिसके प्रधानमंत्री को 13 फरवरी को कोर्ट में पेश होना होगा, जहां उन पर अदालत ... Read Full Story
|
कोर्ट सख्त, कहा जरदारी के खिलाफ लिखें खत
इस्लामाबाद, पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने गुरुवार को सख्त रूख अख्तियार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी यदि स्विस अधिकारियों को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को फिर से खोलने के लिए पत्र लिख देते हैं तो उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
शीर्ष अदालत के प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने अदालत में पेश होने के आदेश के खिलाफ गिलानी की याचिका पर सुनवाई करने के दौरान यह टिप्पणी की। गिलानी ... Read Full Story
|
नाकाम होंगी सरकार विरोधी साजिशें : जरदारी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि सरकार के खिलाफ रोजाना हो रही साजिशें नाकाम कर दी जाएंगी।
जरदारी ने शुक्रवार को कराची में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि नौकरशाही सहयोग करे और सरकार को काम करने दे तो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सरकार अपने कार्यकाल के दौरान देश की किस्मत बदल सकती है।
'जियो टीवी' के अनुसार जरदारी ने कहा कि पीपीपी मतों की मोहताज नहीं है। देश की आर्थिक हालत के बारे में जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान को सहायता ... Read Full Story
|
जरदारी ने घटिया दवा से मौतों पर मांगी रिपार्ट
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने लाहौर के अस्पताल में इलाज के दौरान घटिया दवा के इस्तेमाल से 100 लोगों की मौत के मामले में रिपार्ट मांगी है। जरदारी ने लाहौर में घटिया दवा से मौत के मामले पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय से रिपार्ट मांगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अस्पताल में घटिया दवा से कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है।
शरीफ ने कहा कि उनकी टीम लाहौर के ‘पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियोलॉजी’ में दवा घोटाले की जांच ... Read Full Story
|
जरदारी की मीडिया सलाहकार को अपहरण की आशंका
इस्लामाबाद।। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की मीडिया सलाहकार और अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी की पत्नी फरहानाज इसपाहानी ने कहा है कि उन्होंने इसलिए देश छोड़ा है, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि आईएसआई उनका अपहरण करवा लेगी।
' जियो न्यूज' की लंदन से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश छोड़कर वॉशिंगटन चली गईं इसपाहानी ने कहा है कि उन्हें डर था कि जरदारी को गुप्त संदेश मामले में फंसाने के लिए उनके पति से जबरन बातें मनवाने के लिए उन्हें ... Read Full Story
|
सुर्पीम कोर्ट ने गिलानी को दिया अंतिम मौका
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मीडिया ने संकट से घिरे प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के नेतृत्व वाली सरकार को चेतावनी दी कि सुप्रीम कोर्ट ने उसे न्यायपालिका के साथ अपने मतभेदों को समाप्त करने के लिए अंतिम मौका दिया है क्योंकि देश फिर से सैन्य शासन बर्दाश्त करने की हालत में नहीं है।
प्रमुख समाचारपत्रों ने मंगलवार को अपने संपादकीय में लिखा है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ स्विटजरलैंड में रिश्वत के मामलों को फिर से खोलने पर अड़ी न्यायपालिका तथा ... Read Full Story
|