TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for "अन्ना"
फिर विवादों में ओमपुरी, नक्सलियों को बताया ‘लड़ाकू’

भोपाल, समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान सांसदों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में आए फिल्म अभिनेता अब एक नए संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नक्सलियों को लड़ाकू बताया है। ओमपुरी के इस बयान को एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल ने प्रसारित किया है। ओमपुरी निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की आने वाली फिल्म चक्रव्यूह की शूटिंग के सिलसिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी आए हुए हैं। बताया गया है कि झा के साथ ओमपुरी और अन्य कलाकारों ने होशंगाबाद जिले के ...
Read Full Story


अन्ना के काफिले पर हमला, यूथ कांग्रेस ने ठहराया जायज

नागपुर, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र दौरे पर निकले समाजसेवी अन्ना हजारे के काफिले पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की। एक जगह पर कुछ युवकों ने काले झंडे लहराए तो महल क्षेत्र में चिटनिस पार्क स्टेडियम के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, यूथ कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष विश्वजीत कदम ने प्रदर्शन को जायज ठहराया है। बताया जाता है कि एक दिन पहले हजारे की यात्रा के दौरान ...
Read Full Story


देश को तोड़ रही हैं टीम अन्ना: कासमी

मुरादाबाद, कभी टीम अन्ना का हिस्सा रहे मुफ्ती शमून कासमी ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन से खुद को निष्कासित किए जाने के बाद अन्ना के सहयोगी अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और प्रशांत भूषण पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग करते हुए कासमी ने कहा कि टीम अन्ना आंदोलन को केस करने के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रही है। कासमी का कहना है कि अन्ना भले इंसान हैं, मैं उनके साथ हमेशा जुड़ा रहूंगा और रालेगढ़ ...
Read Full Story


अन्ना हजारे के खिलाफ याचिका दायर

नई दिल्ली, समाजसेवी अन्ना हजारे के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में एक याचिका दायर हुई है। इसमें लोकपाल विधेयक के लिए हुए प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप हजारे और उनके सहयोगियों पर लगाया गया है। अदालत से कार्रवाई के लिए आदेश जारी करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता एलके वेंकट का आरोप है कि पिछले साल दिसंबर में हजारे के सहायकों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने में असफल रही, जबकि एक शिकायत भी दर्ज कराई गई ...
Read Full Story


रामदेव से मिलकर आंदोलन नहीं करेगी टीम अन्ना

नई दिल्ली, टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण ने बाबा रामदेव के साथ मिलकर आंदोलन चलाने की संभावना से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह बाबा रामदेव के साथ मिलकर कोई आंदोलन नहीं करने वाले हैं। प्रशांत भूषण के इस बयान के बाद अन्ना हजारे और उनकी टीम के अन्य सदस्यों के बीच रामदेव को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। गौरतलब है कि एक मई को अन्ना महाराष्ट्र के शिरडी और बाबा रामदेव छत्ताीसगढ़ के दुर्ग से अपना आंदोलन एक साथ शुरू किया है। ऐसे में प्रशांत भूषण का ...
Read Full Story


केजरीवाल-रामदेव पर भड़के सांसद

नई दिल्ली, योग गुरू बाबा रामदेव अपने बयान के बाद बाद अब सांसदों के निशाने पर हैं। इससे पहले टीम अन्ना के अरविंद केजरीवाल भी सांसदों को अपशब्द कहने पर सांसदों की नाराजगी झेल चुके हैं। बाबा रामदेव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव के बाद केजरीवाल पर भी ऐसी ही तलवार लटकी हुई है। बुधवार को संसद में इन दोनों के बयानों के खिलाफ सांसदों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। टीम अन्ना के बाद योगगुरु बाबा रामदेव भी सासदों के निशाने पर आ गए हैं। सासदों के खिलाफ अपशब्द कहने और ...
Read Full Story


मुझसे मिलना है, तो टीम छोड़ें अन्नाः ठाकरे

मुंबई, शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने समाजसेवी अन्ना हजारे को उनकी टीम के सदस्यों अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और किरन बेदी जैसे लोगों से पीछा छुड़ाने की सलाह दी है। ठाकरे ने कहा कि वह अन्ना से तब तक नहीं मिलेंगे, जब तक वह ऐसे लोगों से घिरे रहेंगे। ठाकरे ने मुंबई में एक प्रोग्राम के बाद कहा, 'जब तक केजरीवाल, सिसौदिया और किरन बेदी टीम अन्ना का हिस्सा हैं, मैं उनसे (हजारे) मुलाकात की नहीं सोच सकता हूं।' गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ठाकरे ने हजारे से मिलने से इनकार कर ...
Read Full Story


संसद में बैठे हैं शैतान: रामदेव

नई दिल्ली, टीम अन्ना के बाद अब रामदेव ने सांसदों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कहा है कि संसद के भीतर कुछ लोग अच्छे हैं, लेकिन ज्यादातर लुटेरे और जाहिल बैठे हैं। रामदेव ने सांसदों को हत्यारा तक करार देते हुए कहा है कि संसद में बैठे लोग इंसान के रूप में शैतान हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि जो सांसद अच्छे हैं मैं उनका सम्मान करता हूं। ये बातें उन्होंने काले धन के खिलाफ दुर्ग में नए अभियान की शुरुआत करते हुई कहीं। रामदेव ने इस मौके पर कहा कि देश की संसद ...
Read Full Story


टीम अन्ना ने पेश किए रक्षा दलाली नेटवर्क के सबूत

नई दिल्ली, टीम अन्ना ने काग्रेस के खिलाफ नया मोर्चा खोलते हुए रक्षा सौदे में दलाली के बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने के आरोपों के साथ कुछ सनसनीखेज कागजात पेश किए हैं। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये कागजात सरकार के शीर्ष स्तर से इस नेटवर्क को संरक्षण हासिल होने का सबूत हैं। सरकारी जाच एजेंसिया इन दलालों को पकड़ने की बजाय संरक्षण दे रही हैं। यहा तक कि एजेंसिया इन सबूतों को लेने तक से इंकार कर रही हैं। टीम अन्ना ने आरोप लगाया है कि नौसेना वार रूम लीक घोटाले में ...
Read Full Story


अन्ना ने फिर लिखी प्रधानमंत्री को चिट्ठी

मुंबई, सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा अपनी मांगें अनसुनी करने के बावजूद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक और पत्र भेजा। अन्ना ने इसमें प्रधानमंत्री को संयुक्त राष्ट्र के दस्तावेज पर सरकार द्वारा किए गए उस हस्ताक्षर की याद दिलाई है, जिसमें सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी सख्त कदम उठाने का वादा किया था। वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में तत्कालीन महासचिव कोफी अन्नान ने कहा था कि भ्रष्टाचार बहुत हानिकारक और सभी ...
Read Full Story


बातें लीक कर रहे थे काजमी: अन्ना

नई दिल्ली, मुस्लिम नेता के निष्कासन के बाद टीम अन्ना में दिखती नई दरार के बीच अन्ना हजारे ने कहा कि सूचना के लीक होने और योग गुरू रामदेव को लेकर समूह में कोई दरार नहीं है। मुफ्ती शमीम काजमी के निष्कासन के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में हजारे ने कहा कि इस मुद्दे से फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने काजमी द्वारा टीम अन्ना के सदस्यों और आंदोलन पर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। अन्ना अपने तय कार्यक्रम से दो दिन पहले ही अपने गांव रालेगण सिद्धि पहुंचे गए ...
Read Full Story


संघ के हाथों में खेल रही है टीम अन्ना

लखनऊ, अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले समाजवादी पार्टी [सपा] नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने रविवार को कहा कि टीम अन्ना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] के हाथों में खेल रही है। टीम अन्ना की बैठक में विवाद की बाबत पूछे जाने पर आजम ने रामपुर में कहा कि टीम अन्ना आरएसएस जैसी सांप्रदायिक ताकतों के हाथों में खेल रही है और देश के संविधान को कमजोर रही है। उल्लेखनीय है कि मुफ्ती शमून कासमी को कथित रूप से टीम अन्ना की बैठक में ...
Read Full Story


रामदेव के रवैये से नाराज है टीम अन्ना

नई दिल्ली, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बाबा रामदेव के साथ गठबंधन करने के एक महीने बाद ही टीम अन्ना उनसे नाराज हो गई है। टीम अन्ना रामदेव से आगे की रणनीति की घोषणा करते वक्त 'खुद को ही सब कुछ दिखाने' और अन्ना हजारे को 'भरोसे' में न लेने के कारण नाराज है। अन्ना हजारे ने रामदेव से गुड़गांव में शुक्रवार को मुलाकात की थी। इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई थी, जिसके बारे में टीम अन्ना का दावा है कि उसे इसके बारे में पता नहीं था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव और ...
Read Full Story


आर-पार की लड़ाई के लिए साथ आए अन्ना और रामदेव

नई दिल्ली, जन लोकपाल, करप्शन और काला धन के खिलाफ अलग-अलग अभियान चला रहे बाबा रामदेव और अन्ना हजारे अब एक साथ आंदोलन चलाएंगे। दिल्ली में शुक्रवार को आयोजिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि 1 मई से मैं छत्तीसगढ़ और अन्ना हजारे महाराष्ट्र से आंदोलन शुरू करेंगे। 3 जून को अन्ना और रामदेव एक दिन का सांकेतिक अनशन पर बैठेंगे। 1 मई से अन्ना हजारे महाराष्ट्र के शिरडी से अपना आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं, बाबा रामदेव छत्तीसगढ़ के दुर्ग से। अन्ना ने कहा कि उनका ...
Read Full Story


नेताओं को टीम अन्ना की नसीहत

नई दिल्ली, टीम अन्ना ने अब नेताओं को ईमानदारी की सीख काग्रेस के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री एके. एंटनी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेने को कहा है। अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के नोटिस के जवाब में भेजे पत्र में यह बातें कही हैं। केजरीवाल ने वीरभद्र पर आरोप तो दोहराए ही हैं, साथ ही उनकी कथित गैरकानूनी बातचीत की एक सीडी भी साथ भेज दी है। दागी जन प्रतिनिधियों के खिलाफ बढ़-चढ़कर बयान देने से विवाद में रहने वाले केजरीवाल ने पहली बार ...
Read Full Story


स्वर्णकारों के पक्ष में प्रणव को पत्र लिखेंगे अन्ना

मुंबई, छोटे स्वर्णकारों द्वारा तैयार उत्पादों पर उत्पाद कर लगाने के विरोध में अन्ना हजारे देश के वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी को चिट्ठी लिखेंगे । यह बात उन्होंने उनसे मिलने गए छोटे स्वर्णकारों की समस्याएं सुनने के सोमवार शाम को कही। जनलोकपाल के लिए संघर्ष कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपने गांव रालेगण सिद्धि में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की सोच के अनुसार यदि छोटे उद्योग प्रगति करेंगे तो ही देश तरक्की कर सकता है। लेकिन ...
Read Full Story


टीम अन्ना को हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिया झटका

नई दिल्ली, देशभर में भ्रष्टटाचार के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली टीम अन्ना को हिमाचल प्रदेश सरकार ने झटका दिया है। राज्य सरकार ने टीम अन्ना से होनी वाली अपनी बैठक को रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि टीम अन्ना ने राज्‍य सरकार के मौजूदा लोकायुक्त बिल के स्वरूप का विरोध किया था। जिसके बाद हिमाचल सरकार के साथ टीम अन्‍ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों की बैठक तय की गई थी। केजरीवाल की दोटूक, मैं नहीं मागूंगा माफी इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय ...
Read Full Story


हिमाचल प्रदेश सरकार ने केजरीवाल से नहीं की मुलाकात

नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सरकार ने टीम अन्ना के मेंबर अरविंद केजरीवाल से तय अपनी मुलाकात रद्द कर दी है। केजरीवाल की ओर से हिमाचल प्रदेश में बनाए गए लोकायुक्त बिल की आलोचना किए जाने के कारण शायद राज्य सरकार ने उनसे मिलने का कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है। रेमन मैग्सायसाय अवॉर्ड से नवाजे जा चुके अरविंद केजरीवाल ने बिल पर बीजेपी के बारे में कहा था, 'ऐसा लगता है कि इस कानून के मामले में बीजेपी और कांग्रेस का रुख एक जैसा ही है।' केजरीवाल ने हिमाचल के ...
Read Full Story


केजरीवाल की दोटूक, मैं नहीं मागूंगा माफी

नई दिल्ली, टीम अन्ना के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के कानूनी नोटिस पर कहा कि मेरे किसी से माफी मांगने को प्रश्न ही नहीं उठता। केजरीवाल ने कहा कि सांसदों को लेकर की गई मेरी टिप्पणी तथ्यों पर आधारित है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और एक हफ्ते में वीरभद्र सिंह के नोटिस का जवाब दूंगा। जगदंबिका पाल ने भी भेजा नोटिस इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी न मांगने की सूरत में उनके खिलाफ ...
Read Full Story


दागियों से घिर गए हैं अन्ना

अहमदाबाद, जन लोकपाल आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ जुड़ने वाली प्रख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई ने खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि टीम अन्ना अब राजनीतिक हो गई है। टीम के सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल के गठन के लिए एकजुट हुए थे, लेकिन खुद उनकी टीम के ही कई सदस्य दागी निकले। हालांकि मल्लिका ने टीम के सदस्यों का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ कहना है कि उन्हें टीम अन्ना का राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल रास नहीं आया इसलिए उन्होंने खुद को इससे अलग कर ...
Read Full Story


1 2 3 4 5 6 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker