TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

Tag Search for ""
कार्टून के सवाल पर ममता गुस्से से लाल, स्टूडेंट को कहा माओवादी

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक टीवी शो के दौरान स्टूडेंट्स ने कार्टून विवाद मामले में सवाल क्या पूछा वह अपना आपा खो बैठीं। गुस्से से लाल-पीली ममता ने दर्शकों के साथ-साथ स्टूडेंट को भी माओवादी करार दिया और शो बीच में छोड़कर चली गईं। जाधवपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने ममता से कार्टून मामले में प्रफेसर अंबिकेश महापात्रा की गिरफ्तार पर सवाल किया। ममता ने कहा,'वह कार्टून नहीं था। हम कार्टून पसंद करते हैं। कार्टून अलग चीज है। वह ...
Read Full Story


शाहरूख पर हमारे फैसले पर विचार करे BCCI: देशमुख

लाटूर, केंद्रीय मंत्री और मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विलासराव देशमुख ने शनिवार को कहा कि बीसीसीआई को बालिवुड ऐक्टर शाहरूख खान के मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए पांच साल के लिए प्रतिबंधित करने के फैसले के बारे में बता दिया गया है और उन्हें इस पर विचार करना चाहिए। एमसीए ने 16 मई को वानखेड़े में आईपीएल मैच के बाद हुए झगड़े के बाद यह फैसला किया है जिसमें शाहरूख ने कथित रूप से सुरक्षाकर्मी से हाथापाई की थी। अगर बीसीसीआई इस प्रतिबंध को नहीं ...
Read Full Story


निर्मल बाबा की मुश्किलें बढ़ी, वारंट जारी

अररिया, बिहार की अररिया अदालत ने शनिवार को धोखाधड़ी के मामले में निर्मल बाबा के खिलाफ वारंट जारी किया। इस बीच, अररिया के एसपी ने कहा कि उन्हें अभी तक अदालत के फैसले की कापी नहीं मिली है। फैसले की कापी मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इससे पहले, बुधवार को निर्मल बाबा ने अररिया की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। निर्मल बाबा ने ये याचिका अपने वकील के जरिए दी थी। अररिया के एक शख्स ने बाबा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। वहीं, उत्तर ...
Read Full Story


परमाणु क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण करेगा पाक

इस्लामाबाद, पाकिस्तान इस महीने के आखिर में परमाणु क्षमता से युक्त मिसाइल का परीक्षण करेगा। यह जानकारी शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई। 'जियो न्यूज' के अनुसार सतह से सतह पर मार करने वाली 'नस्र' मिसाइल 180 किलोमीटर की दूरी तक सटीक वार कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि सेना इस परीक्षण की तैयारी कर चुकी है। पाकिस्तान ने गत 25 अप्रैल को मध्यम दूरी तक मार करने वाली परमाणु क्षमता सम्पन्न मिसाइल का परीक्षण किया था। उसने यह परीक्षण भारत द्वारा 5000 किलोमीटर की दूरी तक ...
Read Full Story


येद्दयुरप्पा ने भाजपा को फिर संकट में डाला

बेंगलूर, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येद्दयुरप्पा ने एक बार फिर कर्नाटक में जारी संकट के लिए पार्टी महासचिव अनंत कुमार जिम्मे दार ठहराते हुए मुंबई में होने वाली पार्टी कार्यकारिणा की बैठक में नहीं जाने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा न छोड़ने के उनके फैसले को एक बार फिर दोहराया है। उनका कहना है कि न तो पार्टी छोड़ेंगे और न किसी और पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार समस्या का हल नहीं निकलने देना चाहते। उधर, उन्होंने बेंगलूर में आज अपने ...
Read Full Story


कश्मीर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद

श्रीनगर, सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर शाम उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के कंडी क्षेत्र में स्थित एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए वहां से भारी मात्रा विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम मुखबिरों से कंडी जंगल में तीन-चार आतंकियों की सूचना मिलने के बाद 47 आरआर और पुलिस के एसओजी दस्ते ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार ने बताया कि सुरक्षाबल जब ...
Read Full Story


शाहरुख को अमेरिका में गुस्सा क्यों नहीं आता: ठाकरे

नई दिल्ली, वानखेड़े स्टेडियम में हुए तमाशे के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के निशाने पर आ गए हैं। शिवसेना सुप्रीम बाल ठाकरे ने शाहरुख के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह अपना स्टारडम संभाल नहीं पा रहे हैं और उन्हें बात-बात पर गुस्सा आ जाता है। ठाकरे ने 'सामना' में लिखे लेख में व्यंग्य करते हुए कहा कि यही शाहरुख जब अमेरिका जाते हैं और उन्हें एयरपोर्ट पर 5-5 घंटे जब रोका जाता है, तब उनका गुस्सा क्यों नहीं फूट ...
Read Full Story


गुजरात में झूठ बोलने की फैक्ट्रियां खुलीं

गांधीनगर, विपक्ष समेत अपनों के ही निशाने पर आए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब विरोधियों से दो-दो हाथ करने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया। मोदी के निशाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के साथ अब केशूभाई पटेल भी आ गए हैं। हालांकि केशू बप्पा के आरोपों का वह संकेतों में ही जवाब दे रहे हैं। वह कहते है कि गुजरात में झूठ बोलने की फैक्ट्रियां खुल गई हैं। ऐसे लोगों को राज्य में विकास नजर नहीं आता, क्योंकि उनका एकमेव ...
Read Full Story


रूस के सैन्य अड्डे में आग, 1800 को घरों से बाहर निकाला गया

मास्को, रूस के पूर्वी इलाके में स्थित एक सैन्य अड्डे में आग लगनेके बाद राहतकर्मियों ने शुक्रवार को इस स्थल के पास स्थित गांवों से 1800 लोगों को उनके घरों से बाहर निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। आग के कारण बारूद के जखीरे में विस्फोट हुआ। रशन रेलवेज ने कहा है कि उसने इस घटना की वजह से ट्रांस साइबेरियन रेलवे खंड बंदकर दिया है। उधर, इतर तास ने खबर दी है कि रूस के प्रिमोरस्की क्षेत्र में एक सैन्य डिपो में आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो ...
Read Full Story


कामयाबी के लिए भारतीयों की तरह करें जुगाड़

लंदन, भारतीय मूल के तीन लेखकों द्वारा लिखी गई एक किताब में भारत में किए जाने वाले ‘जुगाड़’ की जमकर तारीफ की गई है। किताब में पश्चिमी देशों की कंपनियों को सुझाया गया है कि वे गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कामयाबी पाने के लिए ‘जुगाड़’ का सहारा लेकर नए तरीके, नए नुस्खे ईजाद कर सकते हैं। जुगाड़ की वकालत करने वाली इस किताब का नाम ‘जुगाड़ इनवोशन: थिंक फ्रुगल, बी फ्लेक्सिबल, जेनरेट ब्रेकथ्रू ग्रोथ’ है। इसके लेखक कैंब्रिज के प्रोफेसर जयदीप प्रभु, अमेरिका के ...
Read Full Story


चीन में एक लाख से अधिक मानचित्र जब्त किए

पेइचिंग, चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2011 के दौरान एक राष्ट्रीय अभियान में अवैध मानचित्रों से जुड़े 370 मामलों की जांच हुई और गलत सीमाएं दिखाने वाले एक लाख से भी अधिक मानचित्रों को जब्त किया गया। नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ सर्वेइंग, मैपिंग एंड जिओ इनफर्मेशन (एनएएसएमजी) के अनुसार उन अवैध मानचित्रों में देश की बाहरी सीमा में गलती के अलावा कई द्वीप भी शामिल नहीं किए गए थे। संगठन ने यह भी बताया कि इस अभियान के दौरान 338 वेबसाइटों की भी जांच की गई और ...
Read Full Story


साईं बाबा को 60 लाख रुपये का सोना चढ़ाया

शिरडी, शिरडी के साईं बाबा मंदिर में शुक्रवार को 60 लाख रुपये के सोने का चढ़ावा चढ़ाया गया। शिरडी संस्थान के सूत्रों ने बताया कि यह चढ़ावा दो श्रद्धालुओं ने चढ़ाया। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने जहां 1.5 किलो की सोने की घंटी चढ़ाई वहीं मुंबई के एक व्यक्ति ने 900 ग्राम का सोने का बर्तन चढ़ाया। सूत्रों के मुताबिक, साईं बाबा मंदिर के खजाने में फिलहाल 280 किलो सोना और 3000 किलो चांदी है। इसके अलावा तीन करोड़ रुपये की कीमत का हीरा भी खजाने में शामिल है। ...
Read Full Story


चीन ने भारत पर मढ़ा सीमा उल्लंघन का आरोप

बीजिंग, सीमा उल्लंघन के भारत के आरोप पर चीन के सरकारी मीडिया ने उल्टे भारत पर ही आरोप मढ़ दिया है कि उसने पिछले दो साल में करीब 1000 बार सीमा का उल्लंघन किया। चीन सरकार ने हालांकि इस संबंध में सतर्क प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि वह सीमा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ हुए समझौतों को लागू करने के लिए वचनबद्ध है। सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' में सामरिक विश्लेषक वांग देहुआ के हवाले से कहा गया है कि भारत द्वारा किया गया सीमा का उल्लंघन उसकी ओर से लगाए ...
Read Full Story


12 साल के सत्यम का आइआइटी में डंका

भोजपुर, महज 12 वर्ष की उम्र में आइआइटी प्रवेश परीक्षा में सफलता। सुनने में यह अविश्वसनीय लगता है लेकिन है सच। बिहार के छोटे से गांव के सत्यम कुमार ने यह सच साबित कर दिखाया है। उसकी सफलता पर बिहार गर्व कर रहा है। महज पांच वर्ष की उम्र में रामायण और गीता जैसे महाकाव्यों को कंठस्थ करने वाले बालक सत्यम के बारे में सबको यह विश्वास था कि एक दिन यह बालक अद्भुत कार्य करेगा। छोटे से गांव बखोरापुर निवासी सिद्धनाथ सिंह के पुत्र सत्यम कुमार का जन्म 20 जुलाई, 1999 में हुआ था। ...
Read Full Story


अखिलेश को घेरने की तैयारी में मायावती

नई दिल्ली, एनआरएचएम समेत कई घोटालों में घिरी राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए राज्य की मौजूदा कानून व्यवस्था और घोटालों के ऊपर अखिलेश को घेरने की कोशिश करेंगी। मायावती अब अपने बचाव के साथ-साथ मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जवाबी हमला करने में उतर गई हैं। मायावती पहले ही कह चुकी हैं कि अखिलेश यादव की कार्रवाई पूरी तरह से भेदभावपूर्ण है। अपने को तमाम घोटालों में पाक साफ कहलाने वाली मायावती शनिवार को दिल्ली ...
Read Full Story


सेना भर्ती में विफल अभ्यार्थियों ने मचाया उत्पात

जयपुर, जयपुर जिले के गोविंदगढ़ में सेना की भर्ती में विफल रहे अभ्यार्थियों ने चौबीस घंटे के दौरान जयपुर-लोहारू रेल मार्ग पर छोटा गुढा रेलवे स्टेशन पर लुहारू-जयपुर ट्रेन में जमकर उत्पात मचाया और गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन ओर गोविंदगढ़ कस्बे में बस को आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उत्पात पर उतारू फेल हुए अभ्यार्थियों को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने अठारह उत्पातियों को गिरफ्तार किया ...
Read Full Story


'घोटालों का गणित समझाएं अखिलेश'

लखनऊ, बीएसपी ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सियासी बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। बीएसपी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह किस तरह इस नतीजे पर पहुंचे कि पूर्ववर्ती मायावती सरकार के दौरान पार्कों और स्मारकों के निर्माण में 40,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। बीएसपी ने यहां एक प्रेस रिलीज में कहा कि समाजवादी पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान भी इसी तरह की बयानबाजी कर रही थी। सत्ता में आने पर अब तो उसे तथ्य पता चल गए होंगे। बीएसपी ने दावा किया कि ...
Read Full Story


सुपर 30 ने फिर लहराया परचम, 27 छात्र सफल

पटना, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान [आइईटी] की प्रवेश परीक्षा में चर्चित संस्था सुपर 30 ने एक बार फिर परचम लहराया है। संस्थान के 30 में से 27 छात्र इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए हैं। परीक्षा के परिणाम शुक्रवार सुबह घोषित किए गए। पटना स्थित सुपर 30 के संस्थापक कुमार आनंद ने बताया कि इस वर्ष 30 में से 27 छात्र सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सफल छात्रों के अभिभावक मजदूर, सड़कों पर सामान बेचने वाले और ट्रक मैकेनिक हैं। करीब-करीब सभी छात्र शुक्रवार को परिणाम जानने के ...
Read Full Story


चिली में भूकंप के झटके

वाशिंगटन, चिली में बृहस्पतिवार रात रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूएस जिओलॉजिकल सर्वे के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र तटीय शहर प्यूर्टो मोंट से 675 किमी दूर पृथ्वी से 10 किमी नीचे स्थित ...
Read Full Story


फिर विवादों में ओमपुरी, नक्सलियों को बताया ‘लड़ाकू’

भोपाल, समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान सांसदों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में आए फिल्म अभिनेता अब एक नए संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नक्सलियों को लड़ाकू बताया है। ओमपुरी के इस बयान को एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल ने प्रसारित किया है। ओमपुरी निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की आने वाली फिल्म चक्रव्यूह की शूटिंग के सिलसिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी आए हुए हैं। बताया गया है कि झा के साथ ओमपुरी और अन्य कलाकारों ने होशंगाबाद जिले के ...
Read Full Story


1 2 3 4 5 6 > >>
News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker