TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

आंदोलन में शामिल होने अन्ना आज आएंगे दिल्ली

Date: Jul 24, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
आंदोलन में शामिल होने अन्ना आज आएंगे दिल्ली
आंदोलन में शामिल होने अन्ना आज आएंगे दिल्ली
नई दिल्ली, लोकपाल बिल जल्द लागू करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ 25 जुलाई से जंतर-मंतर पर शुरू होने जा रहे आंदोलन की तैयारियां जोरों पर हैं। आंदोलन में शामिल होने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ गई है। इस बार स्वास्थ्य कारणों से अन्ना की जगह पर उनकी टीम के सदस्य अनशन पर बैठेंगे।
दिल्ली में इस समय दिन का अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है, ऐसे में अन्ना समर्थकों को तेज धूप से सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए कई जगह टेंट लगाए जा रहे हैं। टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने लोगों से भ्रष्टाचार की अंतिम लड़ाई लड़ने में सहयोग करने की अपील की है। उम्मीद है कि हजारों लोग जंतर-मंतर पर जुटेंगे।
गौरतलब है कि गत वर्ष पांच अप्रैल को पहली बार टीम अन्ना समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर अनशन के लिए बैठे थे। उस दौरान शुरू के कुछेक दिन एक उम्रदराज शख्स को अनशन पर बैठा देख सभी पूछते थे कि अन्ना कौन है? मगर इसके बाद अगस्त में दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन देख दिल्ली ही नहीं, विभिन्न राज्यों में रहने वाले लाखों लोग अपने आप को 'मैं अन्ना हूं' कहते हुए नहीं थक रहे थे।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker