TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

पाक पुलिस के 9 जवानों को तालिबान ने मारा

Date: Jul 13, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
लाहौर, पाकिस्तान में तालिबान आतंवादियों ने गुरुवार को एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया और नौ पुलिसवालों की हत्या कर दी। कार और मोटरसाइकिलों पर आए इन आतंकवादियों ने उस घर को निशाना बनाया जहां ये जवान ठहरे हुए थे। तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
इससे पहले सोमवार को तालिबान ने सात सैनिकों और एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी। लाहौर के पुलिस प्रमुख असलम तरीन ने बताया कि गोलीबारी में नौ पुलिसवाले घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10 आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जिस घर पर हमला किया गया वहां खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के जेल विभाग के 37 जवान ठहरे हुए थे। ये लोग नैशनल अकेडमी फॉर प्रीजन एडमिनिस्ट्रेशन में ट्रेनिंग लेने आए थे।
पंजाब प्रांत के पुलिस चीफ हाजी हबीब उर रहमान ने कहा कि आतंकवादियों ने राइफल, पिस्तौल और ग्रेनेड से हमला किया। उधर, तालिबान प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान ने मीडिया से कहा कि पंजाब की जेलों में तालिबान लड़ाकों के साथ की जानेवाली यातना की वजह से हमला किया गया। उसने चेतावनी दी कि आनेवाले वक्त में और हमले किए जाएंगे। उसने कहा, हमारे पास जानकारी है और ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां हमारे लड़ाके नहीं पहुंच सकते।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker