TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

नहीं हुआ दुआओं का असर, दारा सिंह का निधन

Date: Jul 12, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
नहीं हुआ दुआओं का असर, दारा सिंह का निधन
नहीं हुआ दुआओं का असर, दारा सिंह का निधन
मुंबई, 'रुस्तम-ए-हिंद' दारा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके बेटे बिंदु सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे दारा सिंह ने अंतिम सांस ली। 84 वर्षीय दारा को 7 जुलाई को काफी नाजुक स्थिति में मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार को डॉक्टरों ने बता दिया था कि अब उन्हें बचाया नहीं जा सकता है। इसके बाद परिवार उन्हें देर रात घर ले आया था।
दारा सिंह का दिल, दिमाग, गुर्दा और शरीर के बाकी अंगों ने पहले से ही पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था। दवाओं का भी कोई असर नहीं हो रहा था।
डॉक्टरों का कहना है कि ऑक्सीजन न मिल पाने के कारण उनके दिमाग को गहरा नुकसान हुआ था। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी कोई दवा नहीं है, जिससे दिमाग में हुए नुकसान ठीक किया जा सके।
सुबह फैमिली डॉक्टर आर. के. अग्रवाल ने दारा सिंह की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कार्डियो रेस्पिटरी अरेस्‍ट के चलते उनका निधन हुआ। उन्होंने कहा कि दारा सिंह अंतिम समय तक दारा सिंह की तरह मौत से लड़ते रहे। परिवार के सूत्रों का कहना है कि दोपहर दो बजे दार सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker