इस्लामाबाद, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर चुने गए पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के मख्दूम शाहबुद्दीन पीपीपी के खिलाफ ड्रग अलाटमेंट मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पाक के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे के खिलाफ भी एक गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। शाहबुद्दीन गिलानी सरकार में स्वास्थ्य और कपड़ा मंत्रालय समेत कई अन्य विभाग भी देख रहे हैं। वह जल्द की प्रधानमंत्री पद के लिए नेशनल असेंबली में नामांकन दाखिल करेंगे। शाहबुद्दीन के नामांकन रद्द होने की सूरत में पीपीपी के रजा परवेज अशरफ नामांकन करेंगे।