TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

नहीं रहे गजल गायकी के सरताज

Date: Jun 13, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
नहीं रहे गजल गायकी के सरताज
नहीं रहे गजल गायकी के सरताज
कराची, पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक मेहदी हसन का बुधवार को कराची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मेहदी हसन कराची के अस्पताल में भर्ती थे।
अपनी अनोखी गजल गायकी के सहारे दुनिया भर के गजल प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले मेहदी हसन पिछले कुछ वर्षो से लकवे से पीड़ित थे। इलाज के सिलसिले में वे एक बार भारत भी आए थे।
पिछले कुछ महीनों से इनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया था तथा बोलने में भी दिक्कत होने लगी थी। मेहदी हसन की बिगड़ती हालत को देखकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत में उनके मुफ्त इलाज की पेशकश की थी। मूल रूप से राजस्थान के झूंझनू के रहने वाले मेहदी हसन का परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया था।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker