TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

अफगानिस्तान में भूकंप से 80 लोगों की मौत

Date: Jun 12, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
अफगानिस्तान में भूकंप से 80 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में भूकंप से 80 लोगों की मौत
काबुल, अफगानिस्तान में बाघलान प्रांत के बुरका जिले में सोमवार को आए भूकंप के कारण हुए भूस्खलन के 80 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई शवों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
भूस्खलन में 25 घर तबाह हो गए, जबकि दर्जनों लोगो के मारे जाने की आशंका है। हालांकि यहां से अभी तक दो महिलाओं के शवों को बरामद किया जा चुका है। वहीं करीब बीस लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पहाड़ी इलाका राजधानी काबुल से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी काबुल सहित अफगानिस्तान के कई हिस्सों में सोमवार को 5.7 और 5.4 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। क्षेत्र के गवर्नर अब्दुल माजिद ने कुछ और शवों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य जोरशोर से चलाया जा रहा है। मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर की मदद ली जा रही है।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker