TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

संसद का बहिष्कार करेंगी सू की

Date: Apr 21, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
संसद का बहिष्कार करेंगी सू की
संसद का बहिष्कार करेंगी सू की
यंगून, म्यांमार में विपक्ष की नेता आंग सान सू की और उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी [एनएलडी] के नवनिर्वाचित नेता अगले सप्ताह संसद का बहिष्कार करने की योजना बना रहे हैं। एनएलडी के प्रवक्ता न्यान विन ने शुक्रवार को यहां कहा कि शपथ ग्रहण में एक शब्द बदलने की मांग को लेकर पार्टी अगले सप्ताह संसद का बहिष्कार कर सकती है।
देश के सुधारवादी शासन और एनएलडी के बीच गंभीर मतभेद का यह पहला संकेत है। नवनिर्वाचित सांसदों को सोमवार को संसद में शपथ लेनी है। एनएलडी ने संविधान की 'रक्षा' शब्द पर कड़ी आपत्तिजताई है। अधिकारियों ने हाल ही में एनएलडी की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने 'संविधान की रक्षा' के बजाय 'संविधान का आदर' शब्द जोड़े जाने की बात कही थी।
न्यान विन ने कहा कि एनएलडी राष्ट्रपति कार्यालय को एक पत्र लिखकर अधिकारियों को इस विषय पर कार्रवाई करने के लिए कहेगा। सोमवार को शपथग्रहण समारोह होना है और उससे पहले किसी भी तरह के बदलाव की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। राष्ट्रपति थीन सीन इस समय जापान की यात्रा पर हैं। दो दशक से भी अधिक समय तक नजरबंद रह चुकीं नोबेल पुरस्कार विजेता सू की का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता 2008 के संविधान में संशोधन करना होगा। संविधान के तहत संसद की एक तिहाई सीट सीटें आरक्षित की गई हैं, सू की इसमें बदलाव चाहती हैं।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker