TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

फर्जी चेक से उड़ाए 1 करोड़ 29 लाख रुपये

Date: Mar 03, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
कानपुर, कानपुर के शिक्षा विभाग के जिला विद्यालय निरीक्षक के सरकारी बैंक खाते से फर्जी चेक लगाकर 1 करोड़ 29 लाख 17 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में निरीक्षक ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) शिवसेवक सिंह का सरकारी खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया स्वरूप नगर में है। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का पैसा आता है। इस खाते से 23 फरवरी 2012 को कोर बैंकिग सोल्यूशन (सीबीएस) सुविधा के तहत तीन चेक के द्वारा 1 करोड़ 29 लाख 17 हजार रुपये निकाल लिये गये। उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा तब हुआ जब यहां के स्टेट बैंक अधिकारियों ने इन तीन चेकों के भुगतान के बारे में डीआईओएस को बताया। डीआईओएस ने बैंक अधिकारियों को जानकारी दी कि उन्होंने तो इस रकम की कोई भी चेक जारी ही नहीं किया है। इस पर बैंक अधिकारी परेशान हो गये।
इस बारे में जांच करने पर पता चला कि पैसा नगालैंड के स्टेट बैंक और जालंधर के स्टेट बैंक की शाखा से तीन चेकों के माध्यम से निकाले गए हैं। इन तीनों चेक के नंबर वही हंै, जो स्टेट बैंक स्वरूप नगर ने डीआईओएस को जारी किये थे। पुलिस के अनुसार डीआईओएस की शिकायत पर जालंधर के राजवीर सिंह और स्टेट बैंक स्वरूप नगर के अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में बैंक अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker