वॉशिंगटन, जिस अमेरिका को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है वहां की वोटर लिस्ट में भी कई तरह की गड़बडि़यां मौजूद हैं। एक नई स्टडी में पता चला है कि वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता कम से कम 18 लाख ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है।
वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक पिउ इंटरनैशनल ने यह स्टडी की है। स्टडी में कहा गया कि एक तरफ जहां हर 8 में से 1 रजिस्ट्रेशन गलत है, वहीं 27.5 लाख मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम दो से अधिक राज्यों में दर्ज है।
इसके अलावा वोट देने के लिए योग्य कम से कम 5 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज ही नहीं है। यह संख्या वोट देने के लिए योग्य जनसंख्या का 24 पर्सेंट है। थिंक टैंक ने कहा इन डेटा से पता चलता है कि वोटर लिस्ट के लिए अमेरिका ने अडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ कदमताल नहीं किया है। सिस्टम को और ज्यादा सही और प्रभावशाली बनाए जाने की जरूरत है।




