TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

सलमान खान बीमारी से परेशान

Date: Aug 23, 2011
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: Punjab Infoline Bureau
Ludhiana
सलमान खान बीमारी से परेशान
सलमान खान बीमारी से परेशान
मुंबई। पिछले हफ्ते सलमान खान के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लग लग रही थीं। एंजियोग्राफी कराने और रीढ़ की बीमारी होने के कयास लग रहे थे। सलमान के भाई सोहेल खान ने इन सभी कयासों को विराम लगाया। उन्होंने बताया कि सलमान को सिर्फ एक नस में कुछ महीनों से परेशानी थी। उसका पता लगाने के लिए उन्होंने कुछ जांच कराए हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सलमान अभी डाक्टरों की सलाह ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब उस समस्या की पहचान हो गई है। वह चिकित्सकीय सलाह ले रहे हैं। हमलोग उसे दूर करने के लिए सबसे अच्छा उपाय तलाश रहे हैं। सबकुछ ठीक हो जाना चाहिए। मामला जो भी हो, सलमान ने अब काम कम करने का फैसला किया है। अलग-अलग परियोजनाओं पर साथ-साथ काम करने का उनका पहले का फैसला उलट गया है। एक सूत्र का कहना है कि सलमान अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म बाडीगार्ड और यशराज फिल्म्स की एक था टाईगर की साथ-साथ शूटिंग कर रहे थे। अब वह फिल्मी परियोजनाओं का घालमेल पसंद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाई सोहेल और अरबाज को यह बता दिया है कि अब उनकी फिल्म क्रमश: शेख खान और दबंग 2 की शूटिंग वह अगले साल ही करेंगे। निर्माता साजिद नाडियावाला और निर्देशक शिरिश कुंदर को भी यही कह दिया गया है। इस साल के बचे महीनों में सलमान सिर्फ एक था टाईगर पर ध्यान देंगे। सोहेल ने सलमान केएक समय में एक फिल्म की नीति की पुष्टि की है।
Share |

News Letter




© 2013 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker