TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं महेंद्र सिंह धोनी

Date: Jan 31, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं महेंद्र सिंह धोनी
टेस्ट कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं महेंद्र सिंह धोनी
सिडनी, महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं। धोनी ने कहा कि अगर सिलेक्टर्स को उनसे बेहतर विकल्प मिलता है तो वह टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार हैं।
धोनी ने कहा, ' कप्तानी मेरे लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी है। मैंने कप्तान के पद पर रहते हुए हमेशा बेहतर करने की कोशिश की है , लेकिन कप्तानी ऐसी चीज नहीं है जिससे मैं चिपका रहना चाहता हूं। अगर सिलेक्टर्स मुझे हटाना चाहते हैं तो मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। '
गौरतलब है कि इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज में भारत के सभी मैच हारने के बाद से बतौर टेस्ट कप्तान धोनी की कड़ी आलोचना हो रही है। इससे पहले वह अगले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के संकेत भी दे चुके हैं। धोनी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह 2013 में क्रिकेट के एक फॉर्मैट से संन्यास ले सकते हैं।
कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ भी धोनी को टेस्ट कप्तानी से हटाने की वकालत कर चुके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज मदनलाल ने कहा था, 'मैं समझता हूं कि अब धोनी को टेस्ट कप्तानी से हटाने का वक्त आ गया है क्योंकि वह अपनी क्रिकेट का लुत्फ नहीं उठा रहे हैं। अब किसी और को यह पद सौंपने का समय आ गया है।'
कपिल देव ने कहा था, 'टीम बंटी हुई लगती है। धोनी अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं करते और खेल के प्रति अपनी बेरुखी बनाए रखते हैं तो बतौर कप्तान उनके दिन गिने-चुने रह गए हैं।'
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker