चंडीगढ़। मोहाली के बलोंगी क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर 67 पेटी शराब बरामद की हैं।
गौरतलब है कि दो दिन बाद होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने सख्त रवैया अख्तियार किया हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 67 में से 6 पेटियां खाली मिलीं जबकि 61 पेटियां भरी हुई थीं जिन्हें संभवत वोटरों को लुभाने के लिए बांटा जाना था।




