TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

इबोबी का दावा, 35 सीटें जीतेगी कांग्रेस

Date: Jan 28, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
इबोबी का दावा, 35 सीटें जीतेगी कांग्रेस
इबोबी का दावा, 35 सीटें जीतेगी कांग्रेस
इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस 60 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 35 सीटें जीतेगी। राज्य में मतदान सुबह सात बजे से जारी है।
मुख्यमंत्री ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस लगभग 45 सीटें हासिल करेगी। लेकिन कम से कम 35 सीटें तो हम हर हाल में जीत रहे हैं। सिंह ने अपनी विधायक पत्नी लनधोनी देवी के साथ सुबह लगभग 7.30 बजे खंगबोक विधानसभा क्षेत्र में थौबल अफोकपाम लोवर प्राइमरी स्कूल में मतदान किया। लनधोनी देवी खंगबोक सीट से विधायक हैं। राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके इबोबी ने कहा कि राज्य में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान की संभावना है। उन्होंने कहा कि लोग उग्रवादियों की धमकी के बावजूद बाहर आएंगे, क्योंकि यह उनका एक लोकतांत्रिक अधिकार है जो हर पांच वर्ष बाद आता है और कोई भी इससे चूकना नहीं चाहता।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker