TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

निर्धारित समय से पहले लौटेंगे फ्रांसीसी सैनिक

Date: Jan 28, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
निर्धारित समय से पहले लौटेंगे फ्रांसीसी सैनिक
निर्धारित समय से पहले लौटेंगे फ्रांसीसी सैनिक
पेरिस। राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने शनिवार को कहा है कि फ्रांस अपनी फौजों को अफगानिस्तान से निर्धारित समय से एक साल पहले ही वापस बुला लेगा।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले एक भगोड़े अफगान सैनिक ने चार फ्रांसीसी सैनिकों को मार डाला था। अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ पेरिस में एक बैठक करने के बाद सरकोजी ने कल कहा कि फ्रांस ने पूर्वी कपीसा प्रांत की सुरक्षा का जिम्मा इस साल मार्च में अफगान बलों को सौंपने का निर्णय किया है।
पूर्वी कपीसा प्रांत में वर्तमान में फ्रांस के 3,600 सैनिक तैनात हैं और चारों फ्रांसीसी सैनिकों को भी इसी प्रांत में मारा गया। सरकोजी ने कहा, जिम्मेदारी के हस्तांतरण से हम वर्ष 2013 के समापन तक हमारी पूरी लड़ाकू फौजों को वापस बुलाने की योजना बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 तक 1,000 फ्रांसीसी सैनिक वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रपति करजई के साथ एक समझौते में और हमारे सहयोगियों के साथ एक समझौते में किया गया।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker