TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

भारत-पाक तीन समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर

Date: Jan 28, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
भारत-पाक तीन समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
भारत-पाक तीन समझौतों पर करेंगे हस्ताक्षर
लाहौर, भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय व्यापार में बाधक नॉन टैरिफ बैरियर्स (एनटीबी) जैसे मामलों को हल करने के लिए तीन समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। यह जानकारी भारतीय संयुक्त सचिव (वाणिज्य) अरविंद मेहता ने दी। बृहस्पतिवार को लाहौर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि इन समझौतों पर अगले महीने वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के पाक दौरे के दौरान हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
भारतीय नियामकों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान के दौरे पर गए मेहता ने कहा कि ये समझौते एक दूसरे के बंदरगाहों पर सामानों को मनमाने तरीके से रोके जाने से बचने के कस्टम्स को-ऑपरेशन एग्रीमेंट, आपसी पहचान समझौता और शिकायत निवारण समझौता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने उदार वीजा नियमों को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे दोनों देशों की सरकारों से मंजूरी के लिए जल्द भेजा जाएगा।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker