TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

नासा ने 26 नए ग्रहों का पता लगाया

Date: Jan 28, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
वॉशिंगटन, नासा के खगोलविदों ने दावा किया है कि यूएस स्पेस एजेंसी के केपलर टेलिस्कोप ने 11 सौर मंडलों में फैले 26 नए ग्रहों का पता लगाया है। नासा मुख्यालय में केपलर कार्यक्रम के वैज्ञानिक डग हजिन्स के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने कहा कि केपलर अभियान से पहले हमें पूरे आकाश में शायद 500 ग्रहों का पता था।
अभी दो साल में हमने बमुश्किल आपकी मुट्ठी से शायद ही ज्यादा ब्रह्मांड में झांका है, फिर भी केपलर ने 60 से ज्यादा ग्रहों का पता लगा लिया है और 2300 ऐसे पिंड हैं जो ग्रह का रूप ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमें बताता है कि हमारी आकाशगंगा सभी आकार और कक्षाओं वाले ग्रहों से पटी है। वैज्ञानिकों ने कहा कि खोजे गए नए ग्रहों में कुछ का आकार धरती से केवल 1.5 गुना है, जबकि अन्य बृहस्पति से बडे़ हैं। साथ ही 15 ग्रह ऐसे हैं जिनका आकार धरती और नेपच्यून के बीच के बराबर है।
नासा का दल हालांकि अभी यह तय नहीं कर पाया है कि इनमें से कोई ग्रह क्या धरती, मंगल, शुक्र और बुध जैसे हैं जहां चट्टानें पाई जाती हैं या वे बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून जैसे हैं जो गैस से बने हैं। वैज्ञानिकों ने यह दावा भी किया है कि ये 26 ग्रह अपने सूर्य की परिक्रमा हर 6 से 143 दिन के बीच करते हैं।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker