TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

सेना ने उमर से माफी मांगी

Date: Dec 02, 2010
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: SARWAN SINGH
AMRITSAR
सेना ने उमर से माफी मांगी
सेना ने उमर से माफी मांगी
जम्मू,02Dec:-श्रीनगर में सप्ताह की शुरूआत में एक मुठभे़ड के मामले में सेना के एक अधिकारी द्वारा दिए गए बयान पर सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से माफी मांगी है। सेना के एक अधिकारी ने कहा था कि यह गोलीबारी शहर में सेना की उपस्थिति कम करने की प्रदेश सरकार की जिद का नतीजा है।सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कोचर ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा कि सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल ने बुधवार को इस मसले को हल करने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री से माफी मांगी है। ""मुख्यमंत्री और सेना कमांडर के संबंध सौहार्दपूर्ण हैं और उनके कामकाजी रिश्ते काफी अच्छे हैं। यह पूरा मामला अत्यंत खेदजनक है।"" बयान में कहा गया, ""प्रदेश सरकार और सेना के संबंध काफी अच्छे हैं और यह बरकरार रहेंगे।"" जसवाल ने अब्दुल्ला को स्पष्ट किया कि सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने मंगलवार को अनधिकृत रूप से सेना का बयान जारी कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सोमवार को श्रीनगर में हुई एक मुठभे़ड में आतंकवादी बताए जा रहे तीन लोगों को मार दिया गया था। जसवाल ने अब्दुल्ला से कहा कि यह बयान जारी करने में सेना की उत्तरी कमांड की कोई भूमिका नहीं है। मंगलवार को जारी हुए बयान में कहा गया था कि सेना और बंकरों को हटाने की कोशिशों से अलगाववादियों को बढ़ावा मिला है।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker