TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

तालिबान की दरिंदगी फिर सामने आई

Date: Jan 23, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
तालिबान की दरिंदगी फिर सामने आई
तालिबान की दरिंदगी फिर सामने आई
इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में तालिबान की दरिंदगी फिर सामने आई है। उसने एक रूह कंपा देने वाला वीडियो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि एक निर्जन पहाड़ी पर 15 पाकिस्तानी सैनिकों को हथकड़ी लगी हुई है, उनके आंखों पर पट्टियां हैं और उन्हें सिर के पीछे गोली मार दी गई है।
यह वीडियो जारी करते हुए तालिबान ने अफगानिस्तान सीमा पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों को चेतावनी दी है। फ्रंटियर कॉ‌र्प्स से जुड़े इन सैनिकों का पिछले वर्ष 23 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था। तालिबान ने कहा गया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान में उनके साथियों को मारने का बदला लेने के लिए की गई है। वीडियो में एके-47 राइफल लिए तहरीक-ए-तालिबान [टीटीपी] का एक आतंकी गुस्से में कह रहा है कि हमारे 12 साथियों को खैबर क्षेत्र में घेरकर मार डाला गया। बदला लेने के लिए हम इन सभी को मार देंगे। हम पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हैं कि यदि हमारे साथियों को मारे जाने की घटनाएं नहीं थमी तो यह सिलसिला जारी रहेगा। अपहृत एक सैनिक वीडियो में कह रहा है कि सैकड़ों आतंकी पाकिस्तान के टांक जिले में उनके शिविर पर आ धमके। उन्होंने रॉकेटों से हमले किए और एक संतरी को मार डाला। बाद में तालिबान आतंकियों ने शिविर में घुसकर हमें बंदी बना लिया और हमसे हमारे हथियार छीन लिए। उन्होंने हमारा हाथ बांध दिया और अपने साथ ले गए। वीडियो में एक आतंकी को राइफल से सैनिकों के सिर के पिछले हिस्से में गोली मारते दिखाया गया है। उसके इस काम को अंजाम देने के बाद अन्य आतंकी चिल्लाकर कहते हैं, 'गॉड इज ग्रेटेस्ट।'
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker