नई दिल्ली। लोगों के एक समूह ने सोमवार सुबह मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल के घर के बाहर धरना देकर उनसे जन लोकपाल विधेयक को समर्थन देने की मांग की।
अन्ना हजारे ने लोगों से अपील की थी कि वे मंत्रियों और सासदों के घरों के बाहर धरना देकर उनसे लोकपाल विधेयक पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करें। सिब्बल के तीन मूर्ति स्थित निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम सिब्बल से आग्रह करने आए हैं कि वह जन लोकपाल विधेयक का समर्थन करें। यह एक अच्छा विधेयक है और सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।
कल शाम भी कई लोगों ने सिब्बल के घर के बाहर एकत्रित होकर उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। पुलिस के आने के पहले सभी प्रदर्शनकारी वहा से चले गए थे।




