TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

मुस्लिम आरक्षण के विरोध में आंदोलन करेगी वीएचपी

Date: Jan 06, 2012
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
लखनऊ, विश्व हिंदू परिषद ( वीएचपी ) के कार्याध्यक्ष प्रवीण तोगडि़या ने अल्पसंख्यकों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था और सच्चर समिति व रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को खारिज करने की मांग करते हुए गुरुवार को इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। तोगडि़या ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे में से अल्पसंख्यकों को साढ़े चार प्रतिशत आरक्षण दिया जाना संविधान की हत्या और हिंदुओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि वीएचपी इसके खिलाफ जल्द ही ' हिंदू रोटी एवं शिक्षा बचाओ आंदोलन ' छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह आंदोलन अन्य पिछड़ा वर्गों के लोगों और छात्रों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। तोगडि़या ने मुसलमानों की सामाजिक , आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए गठित सच्चर और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को रद्द करने की मांग भी की।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker