नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की पहली अंग्रेजी फिल्म द डिजायर-जर्नी ऑफ ए वुमैन पहली बार न्यूयार्क फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी। इस फिल्म के जरिए शिल्पा फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं।
अंतिम बार फिल्म दोस्ताना के एक आइटम सांग में दिखाई देने वाली शिल्पा इस समय फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके लिए उन्होंने अपना सिर मुंडा लिया है। शेट्टी ने टिवट्र पर लिखा है दो दिन पहले मैं स्वदेश वापस लौटी थी लेकिन अब फिर वापस जाना है। न्यूयार्क फिल्म फेस्टीवल में अपनी नई फिल्म के लिए आज फिर मैं न्यूयार्क के लिए रवाना हो रही हूं। आर सरत के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी शिल्पा शेट्टी के आस-पास घूमती है। फिल्म में उसकी भूमिका एकनृत्यांगना की है जो बाद में सन्यासी बन जाती है। इस फिल्म में शिल्पा के साथ मुख्य भूमिका में चीनी कलाकार श्या यू हैं।





