TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया।

Date: Nov 16, 2010
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: AJAY PRATAP SINGH
NEW DELHI
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हौजखास इलाके में मुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी का नाम अब्दुल्ला इंकलाबी है। उसे रविवार रात आइआइटी गेट के सामने रोज गार्डन के समीप पकड़ा गया। पाकिस्तान के रहने वाले अब्दुल्ला के कब्जे से पुलिस ने 9 एमएम की पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। पिछले कुछ समय से वह राजधानी में अलग अलग ठिकानों पर रह रहा था। पुलिस टीमें उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी थी कि जम्मू-कश्मीर में सक्रिय एक आतंकी राजधानी में अपना ठिकाना बनाने की कोशिश में है। इस आधार पर स्पेशल सेल की टीम आतंकी की तलाश में जुटी। दर्जनों स्थानों पर छापेमारी व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर टीम को रविवार को सूचना मिली थी कि संदिग्ध आतंकी आइआइटी गेट के समीप आने वाला है। स्पेशल सेल टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली। रात्रि करीब साढ़े दस बजे रोज गार्डन के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर जब टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग कर उस व्यक्तिको दबोच लिया।
पकड़े गए आतंकी का नाम अब्दुल्ला इंकलाबी है। वह पाकिस्तान में मुजफ्फराबाद के शारदा तहसील का निवासी है। अब्दुल्ला करीब दस साल से जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में सक्रिय था। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य अब्दुल्ला बम बनाने, हथियार चलाने आदि का प्रशिक्षण ले चुका है। दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मौके पर उसकी गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।सूत्रों की मानें तो अब्दुल्ला पिछले करीब एक महीने से दिल्ली में था। इस दौरान लगातार वह अपने ठिकाने बदलता रहा है। दिल्ली में उत्तार पूर्वी, पश्चिमी दिल्ली तथा दक्षिणी दिल्ली में वह अपने परिचितों के यहां रुका था। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ने पर वह सुरक्षित ठिकाने की तलाश में दिल्ली आया था। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि वह किसी बड़ी आतंकी वारदात के लिए जमीन तैयार करने के मकसद से दिल्ली आया था। खुफिया एजेंसियों ने भी अब्दुल्ला से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल राजधानी में अब्दुल्ला के छिपने के ठिकानों एवं उसे शरण देने वाले लोगों की धरपकड़ व पूछताछ में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि जल्द इस मामले में कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।ज्ञात हो कि पिछले वर्ष राजधानी में 20 आतंकी पकड़े गए थे। इनके कब्जे से 7 किलोग्राम विस्फोटक, 2 टाइमर, 2 हैंड ग्रेनेड, 4 डेटोनेटर, 2 एके 47 समेत बड़े पैमाने पर नकली नोट व एक पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद हुआ था।
Tags:
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker