TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

वीरू का बल्ला चला तो भारत सरपट दौडा, सीरीज जीती

Date: Dec 09, 2011
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: PI Bureau
Ludhiana
वीरू का बल्ला चला तो भारत सरपट दौडा, सीरीज जीती
वीरू का बल्ला चला तो भारत सरपट दौडा, सीरीज जीती
इंदौर। कैरेबियाई टीम ने होल्कर स्टेडियम में गुरूवार को खेले गए चौथे एक दिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग के बल्ले ने पिच क्यूटर समुन्दर के द्वारा बनाए गए पिच पर रनों की लहरों का तूफान बहाया जिसका सामना वेस्ट इंडीज की टीम नहीं कर पाई और 153 रन के अन्तर से हार गई। दिनेश रामदीन ने अपनी टीम की नैया पार लगाने का सराहनीय प्रयास किया। उन्होंने अन्त तक क्रीज पर टिकते हुए 96 रन बनाए। वह 4 रन से शतक चूक गए। वीरेन्द्र सहवाग ने इस मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 219 रन बनाए। 219 रन के निजी स्कोर में उन्होंने 25 चौके और 7 छक्कों का सहारा लिया। एक दिवसीय मैचों में दोहरा शतक जमाने वाले वे विश्व के दूसरे बल्लेबाज बनें। पहले नम्बर पर भारत के ही सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नादाब रहते हुए 200 रन बनाए थे। हालांकि वीरेन्द्र सहवाग ने उनके इस विश्व रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए सचिन के साथ सर्वाधिक 25 चौके लगाने की बराबरी की। इस जीत के साथ ही भारत ने इस सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारत आज की जीत दर्ज करने के बाद 3-1 से आगे हो गया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी दो ओवरों में वेस्ट इंडीज को 81.5 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाने थे। इससे पहले, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (219) के एकदिवसीय मैचों के इतिहास की अब तक की सबसे बडी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में भारत का यह अब तक का सबसे बडा स्कोर है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2009 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 414 रन बनाए थे। भारतीय टीम एकदिवसीय मैचों में अब तक सर्वाधिक चार बार 400 रनों का आंकडा पार कर चुकी है। भारत ने 2007 में बरमुडा के खिलाफ 413 रन और 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 401 रन बनाए थे। इसी मैच में सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 200 रन बनाए थे। सहवाग के अलावा गौतम गम्भीर ने 67 और सुरेश रैना ने 55 रनों का योगदान दिया। सहवाग ने अपनी 149 गेंदों की पारी में 25 चौके और सात चौके लगाए। उन्होंने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले सचिन का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग का रिकार्ड ध्वस्त किया। सचिन ने अपनी इस पारी में 147 गेंदों पर 25 चौके और तीन छक्के लगाए थे। सहवाग ने किसी एकदिवसीय पारी में सर्वाधिक 25 चौके लगाने के सचिन के रिकार्ड की भी बराबरी की। वह एकमात्र ऎसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट मैचों में तिहरा शतक और एकदिवसीय मैचों में दोहरा शतक लगाया है। अपनी इस शानदार पारी के दौरान सहवाग ने एकदिवसीय मैचों में 8000 रन के आंकडे का भी पार किया। गम्भीर के साथ पारी की शुरूआत करने आए सहवाग ने पहली ही गेंद के साथ अपना रंग दिखाना शुरू किया और गम्भीर के साथ पहले विकेट के लिए 176 रन जोडे। होल्कर में यह पहले विकेट के लिए अब तक की सबसे बडी साझेदारी है। इससे पहले, रोबिन उथप्पा (86) और राहुल द्रवि़ड ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर पहले विकेट के लिए 166 रन जोडे थे। बहरहाल, गम्भीर 67 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 67 रन बनाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए लेकिन इससे सहवाग के रन बनने की गति पर कोई असर नहीं पडा। गम्भीर के स्थान पर उनका साथ देने विकेट पर आए रैना ने उसी उत्साह के साथ सहवाग का साथ निभाना शुरू किया, जिस उत्साह से गम्भीर निभा रहे थे। यही कारण था कि दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 17.3 ओवरो में 140 रन जोड डाले। रैना का विकेट गिरने तक भारत के खाते में 316 रन जुड चुके थे। इस श्रृंखला में अपनी नाकामी को धोते हुए रैना ने 44 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 55 रन बनाए। रवींद्र जडेजा (10) ने निराश किया लेकिन रोहित शर्मा (27) ने तेज पारी खेली। रोहित ने 16 गेदों पर तीन चौके लगाए। विराट कोहली 11 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह भारतीय टीम चौथी बार एकदिवसीय मैचों में 400 रन और अपना अब तक का सबसे बडा स्कोर बनाने में सफल रही।
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker