TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

किशोरी व युवती से फिर दुष्कर्म का प्रयास.

Date: Jun 23, 2011
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: AJAY PRATAP SINGH
NEW DELHI
गोंडा। जनपद में महिला उत्पीड़न घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सारे सरकारी प्रयास बेमानी साबित हो रहे हैं। बालिका के साथ गैंगरेप और हत्या की वारदात के 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक अन्य किशोरी व युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इधर ग्रामीणों की सजगता से हादसा तो टल गया, लेकिन पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को हल्का कर दिया। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के मसौलिया गांव के मजरे दनापुर में दलित राजेश पासवान की बेटी के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या के वारदात की गुत्थी अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के कौराहे गांव में मंगलवार को इसी तरह की घटना हो गई। उक्त गांव निवासी राज कुमार सिंह की 13 वर्षीया पुत्री सरिता (दोनों परिवर्तित नाम) सोमवार रात गांव में ही एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। वहां प्रोजेक्टर पर फिल्म चल रही थी। वह फिल्म देखने लगी। मंगलवार तड़के फिल्म समाप्त होने पर वह गांव के बगीचे में आम बीनने चली गई। शादी समारोह में ही पिक्चर देख रहे दो युवक भी पीछा करते हुए बगीचे में पहुंच गए। दोनों युवकों ने सरिता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे पास के गन्ने के खेत में खींच ले गए। दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान किशोरी के मुंह में ठुंसा कपड़ा निकल गया और चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण दौड़े और दोनों युवकों दबोच लिया। किशोरी के पिता ने मोतीगंज थाने में दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को हल्का करते हुए छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष मोतीगंज कृपाशंकर मौर्या ने बताया कि छेड़खानी व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य घटना में थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के आदमपुर गांव के दलजीत पुरवा में अंगद प्रसाद यादव की 19 वर्षीया पुत्री प्रतिभा (दोनों परिवर्तित नाम) मंगलवार की सुबह नौ बजे खेत में गई थी। वहां गांव का ही एक युवक आ गया और उसे झाड़ियों की तरफ खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रतिभा की चीख-पुकार पर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज डीपी इटवाल ने बताया कि छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags:
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker