TheIndiaPress.com
HOME
RNI No. PUNMUL/2009/29513 (PUNJAB INFOLINE), Chief Editor: Gurjeet Singh Azad, Email: info@theindianpress.com

Sikh Marriage Bureau
Category

विश्व कप के ब्रांड अम्बेसडर बने सचिन

Date: Nov 11, 2010
Print This Story. Mail this to friend. Bookmark this page. Post your comments.

Report By: AJAY PRATAP SINGH
NEW DELHI
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है। विश्व की मेजबानी भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने बताया कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास सचिन जैसा अद्भुत खिलाड़ी है जिनका सहयोग इस बड़े आयोजन में मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता कि किसी दूसरे खिलाड़ी ने सचिन की तरह एक देश को इस तरह से प्रेरित किया है।
उन्हें अपने देश भारत से बाहर लोगों को सम्मन और स्नेह मिलता है। सचिन जो कुछ भी क्रिकेट में हासिल किया उसकी विश्व कई खिलाड़ी सराहना करते हैं। इस मौके पर सचिन ने कहा कि अपने देश में विश्व कप खेलना एक विशेष मौका होगा। सचिन बतौर ब्रांड अम्बेसडर टूर्नामेंट से जुड़े आईसीसी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे। विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष 19 फरवरी से दो अप्रैल के बीच होना है।
सचिन ने कहा कि विश्व कप के शुरू होने अब 100 दिन बचे हुए हैं और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस तरह के भव्य आयोजन में हिस्सा लेने हमेशा रोमांचकारी अनुभव होता है। मास्टर ब्लास्टर इस विश्व कप में खेलने के साथ ही अपने साथ एक नया कीर्तिमान जोड़ लेंगे। वह पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद छह बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे
Tags:
Share |

News Letter




© 2012 TheIndiaPress.com








































































































































eXTReMe Tracker