बभनजोत (गोंडा), टिकट वितरण को लेकर गौरा विधानसभा से तैयारी कर रहीं युवा नेत्री प्रियदर्शिनी सिंह के समर्थन में आस्था जताते हुए उनके समर्थक सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन कर केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंका। इसके बाद पार्टी से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सांसद व केन्द्रीय मंत्री श्री वर्मा पार्टी संगठन को कमजोर करने पर तुले हैं और युवा नेत्री का टिकट काटकर युवाओं की भावनाओं को आहत किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि बेनी प्रसाद वर्मा ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए एक ऐसे व्यक्ति को टिकट देने का मन बना लिये हैं जिनके बारे में सभी जानते हैं।
प्रकरण स्थानीय विधान सभा गौरा का है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा है कि युवा पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पार्टी में कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। त्यागपत्र देने वाले पदाधिकारियों का कहना है कि यह पार्टी का दुर्भाग्य है कि श्री वर्मा की राय पर टिकट देने का कार्य किया जा रहा है जो विगत दो वर्षो से क्षेत्र में आए ही नहीं। त्यागपत्र देने वालों में महबूब अहमद, सुभाष सोनी, भारत कुमार, वसीम अहमद खान, सतरिख प्रजापति, पतिराम प्रजापति, मन्नू, किस्मतुल्लाह, मो.राशिद मोईन, मो.अनस, मुअज्जम अली, अजीजुबहक, मुफीद अहमद, बरकतुल्लाह, इसरार, अब्दुल सलाम, अनिल कुमार, अनिल कुमार सिंह, शिवमंगल, मनीराम, राम विलास, राजू निहाल, जिया उल्लाह, शिव कुमार, हुसैन, मनोज, दुर्गेश कुमार, बब्बू, सौरभ कुमार, गुडडू तिवारी, विमलेश कुमार, गुड्डू प्रजापति, मतीउल्लाह, डब्लू सिंह, मोइनुद्दीन, मो.कादिर, जीलानी, प्रेम कुमार, गोलू सिंह, अंकित सिंह, वेद प्रकाश गुप्त, मो.इश्तियाक, मो.करीद, तारिक व अमजद अली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हैं।




